Sonam Wangchuk educational degrees and awards list: सोनम वांगचुक प्रसिद्ध इंजीनियर, शिक्षा सुधारक, इनोवेटर, पर्यावरणविद् और सामाजिक कार्यकर्ता हैं. उन्होंने लद्दाख में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए काफी काम किया है. वे जल संरक्षण और पर्यावरण अनुकूल तकनीकों के विकास के लिए जाने जाते हैं. फिलहाल वे दिल्ली के जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल पर बैठे हैं. पेपर लीक और छात्रों से जुड़े अन्य मामलों को लेकर वे कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन में शामिल हैं. पर क्या आप जानते हैं कि सोनम वांगचुक के पास कितनी डिग्रियां और कितने आवॉर्ड्स हैं, जानें इस लेख में विस्तार से.
SECMOL की स्थापना
सोनम वांगचुक ने लद्दाख में शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए SECMOL (Students Educational and Cultural Movement of Ladakh) की स्थापना की है. वे Ice Stupa तकनीक और Sustainable Development के लिए जाने जाते हैं. आमिर खान की फिल्म 3 Idiots के किरदार फुनसुख वांगड़ू की प्रेरणा सोनम वांगचुक को ही माना जाता है.
सोनम वांगचुक की पढ़ाई
सोनम वांगचुक का बचपन लद्दाख के दूरदराज इलाके में बीता, जहां शुरुआती वर्षों में औपचारिक स्कूल शिक्षा की सुविधाएं सीमित थीं. बाद में उन्होंने अपनी पढ़ाई जारी रखी और इंजीनियरिंग के क्षेत्र में उच्च शिक्षा प्राप्त की.
सोनम वांगचुक की डिग्रियों की लिस्ट
बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग (B.E.)- मैकेनिकल इंजीनियरिंग, National Institute of Technology (पूर्व में REC), Srinagar. इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने शिक्षा सुधार के क्षेत्र में काम शुरू किया.
IPL मैचों में सुर्खियां बटोरनी वाली SRH की मालकिन काव्या मारन कितनी पढ़ी लिखी हैं?
Craterre School of Architecture, Grenoble (France) में अध्ययन- पारंपरिक और टिकाऊ Earthen Architecture का अध्ययन किया.
मानद उपाधि (Honorary Degree)- Symbiosis International University ने वर्ष 2018 में उन्हें Honorary Doctor of Letters (D.Litt.) से सम्मानित किया. यह अकादमिक उपलब्धियों के बजाय समाज और शिक्षा में उनके योगदान के लिए प्रदान किया गया सम्मान था.
सोनम वांगचुक को मिले प्रमुख अवॉर्ड्स
2018- Ramon Magsaysay Award- एशिया का सबसे प्रतिष्ठित नागरिक सम्मान माना जाता है.
2018- Honorary D.Litt.- Symbiosis International University द्वारा प्रदान किया गया.
2018- Eminent Technologist of the Himalayan Region- IIT Mandi द्वारा सम्मानित.
2017- Global Award for Sustainable Architecture (France)
2017- GQ Men of the Year Award- Social Entrepreneur of the Year सम्मान.
2017- Indians for Collective Action (ICA) Honor Award- सैन फ्रांसिस्को (अमेरिका) में भारतीय समुदाय द्वारा सम्मानित.
2017- जम्मू-कश्मीर सरकार का पर्यावरण संरक्षण पुरस्कार. उत्कृष्ट पर्यावरण संरक्षण कार्यों के लिए दिया गया.
2016- Rolex Award for Enterprise- Ice Stupa के लिए सम्मान.
2016- International Terra Award- दुनिया की सर्वश्रेष्ठ मिट्टी आधारित (Earthen) इमारतों के लिए.
अमेरिकी कंपनी के भारतीय CEO से मिलिए, जो हर दिन कमाते हैं 20 करोड़, एक घंटे के 80 लाख
2014- UNESCO Chair for Earthen Architecture- पर्यावरण-अनुकूल निर्माण तकनीकों में योगदान के लिए.
2008- CNN-IBN Real Heroes Award- शिक्षा और समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए.
2004- Green Teacher Award- Sanctuary Asia द्वारा शिक्षा और पर्यावरण संरक्षण के लिए.
2002- Ashoka Fellowship- सामाजिक उद्यमिता (Social Entrepreneurship) के लिए.
2001- Man of the Year- The Week मैगजीन द्वारा.
1996- Governor's Medal- जम्मू-कश्मीर में शिक्षा सुधार के लिए.
Sources-
https://en.wikipedia.org/wiki/Sonam_Wangchuk
https://rmaward.asia/rmawardees/wangchuk-sonam/
https://sanctuarynaturefoundation.org/award/sonam-wangchuk
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं