विज्ञापन

Heavy Rain Alert: मुंबई, पुणे, ठाणे और पालघर में आज स्कूल-कॉलेज बंद, मुंबई यूनिवर्सिटी ने टाली परीक्षाएं

मौसम विभाग ने पुणे के लिए भारी से अत्यधिक भारी बारिश का ‘रेड’ अलर्ट जारी किया गया है. जिसके बाद पुणे जिला प्रशासन ने सोमवार को जिले के सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी है.

Heavy Rain Alert: मुंबई, पुणे, ठाणे और पालघर में आज स्कूल-कॉलेज बंद, मुंबई यूनिवर्सिटी ने टाली परीक्षाएं
मुंबई, पुणे, ठाणे और पालघर में सोमवार को बंद रहेंगे स्कूल और कॉलेज

भारी बारिश को देखते हुए आज  मुंबई, पुणे, ठाणे और पालघर में सभी सरकारी, निजी और नगर निगम के स्कूलों और कॉलेज बंद रहने वाले हैं.  बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने रविवार शाम को एक आदेश जारी किया है. जिसमें स्कूल और कॉलेज को बंद रखने की बात कही गई है. अपने आदेश में बीएमसी ने कहा, भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मुंबई के लिए 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया है, जिसके मद्देनजर छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है. इसी तरह से पुणे, ठाणे और पालघर जिलों में भी स्कूलों और कॉलेज आज बंद रहने वाले हैं. 

मौसम विभाग के भारी से अत्यधिक भारी बारिश के ‘रेड' अलर्ट जारी किए जाने के बाद पुणे जिला प्रशासन ने सोमवार को जिले के सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित की है. जिलाधिकारी जितेंद्र डूडी ने यह जानकारी दी.

परीक्षाएं स्थगित की गई

आईएमडी द्वारा भारी से अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी और छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मुंबई विश्वविद्यालय ने छह जुलाई को निर्धारित सभी परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं. विश्वविद्यालय के परीक्षा एवं मूल्यांकन बोर्ड ने रविवार को जारी एक आदेश में कहा गया है कि संशोधित परीक्षा कार्यक्रम जल्द ही विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा.

3 लोगों की हुई है मौत

मुंबई और उसके आस-पास के इलाकों में पिछले कुछ दिनों से बहुत भारी बारिश हो रही है, जिससे सड़कों पर जलभराव हो गया है और पेड़ गिरने की घटनाएं हुई हैं. 30 जून से अब तक इन घटनाओं में एक स्कूली छात्र समेत तीन लोगों की मौत हो चुकी है. आईएमडी ने भारी बारिश के अलावा तेज हवा चलने का भी पूर्वानुमान व्यक्त किया है. सरकारी और निजी दफ्तर सामान्य रूप से काम करेंगे. साथ ही लोगों से अपील की गई है कि वे जरूरत पड़ने पर ही घर से निकलें.

ये भी पढ़ें- मुंबई में भारी बारिश अलर्ट: 6 जुलाई को स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, BMC ने लोगों से की घरों में रहने की अपील

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Heavy Rain Alert, School Mumbai, School Closed Announced, School Closed Due To Heavy Rain
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com