विज्ञापन

ChatGPT के 'बॉस' आ रहे हैं भारत: 20 फरवरी को IIT दिल्ली में छात्रों की क्लास लेंगे सैम ऑल्टमैन

सैम ऑल्टमैन 20 फरवरी को IIT दिल्ली आ रहे हैं! जानें इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 और इस बड़े इवेंट की पूरी डिटेल, जिसमें सुंदर पिचाई भी शामिल होंगे.

ChatGPT के 'बॉस' आ रहे हैं भारत: 20 फरवरी को IIT दिल्ली में छात्रों की क्लास लेंगे सैम ऑल्टमैन
भारत आज दुनिया में AI टैलेंट का सबसे बड़ा केंद्र बनकर उभर रहा है.

AI summit 2026 : अगर आपको टेक्नोलॉजी और AI की दुनिया में दिलचस्पी है, तो यह खबर आपके लिए है. दुनिया की सबसे बड़ी AI कंपनी OpenAI के बॉस और ChatGPT के जनक सैम ऑल्टमैन भारत आ रहे हैं. वे 20 फरवरी को IIT दिल्ली के छात्रों से रूबरू होंगे और उनके सवालों के जवाब देंगे. आपको बता दें कि सैम ऑल्टमैन का यह दौरा भारत में होने वाले 'इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026' का हिस्सा है. IIT दिल्ली के डोगरा हॉल में सुबह 10:30 बजे से यह खास सेशन शुरू होगा. इस प्रोग्राम में ऑल्टमैन के साथ मशहूर इन्वेस्टर विनोद खोसला भी मौजूद रहेंगे.

दोनों के बीच AI के भविष्य और इसके दुनिया पर पड़ने वाले असर को लेकर चर्चा होगी. इसके बाद छात्रों के लिए एक 'Ask Me Anything' सेशन होगा, जहां छात्र सीधे सैम ऑल्टमैन से सवाल पूछ सकेंगे.

दिल्ली बना दुनिया का AI हब

16 से 20 फरवरी तक चलने वाला यह समिट दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित हो रहा है. यह ग्लोबल साउथ में अपनी तरह का पहला बड़ा AI सम्मेलन है. इस समिट की अहमियत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसमें गूगल के CEO सुंदर पिचाई, एनवीडिया के जेनसन हुआंग, और डीपमाइंड के डेमिस हसबिस जैसे दिग्गज भी शामिल हो रहे हैं. साथ ही, करीब 15-20 देशों के राष्ट्राध्यक्ष और 50 से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय मंत्री भी दिल्ली पहुंच रहे हैं.

समिट में क्या होगा खास?

आम आदमी की मदद

कैसे AI से गरीब और पिछड़े वर्ग को फायदा पहुंचाया जाए, इस पर चर्चा होगी.

भरोसा और सुरक्षा

AI का गलत इस्तेमाल रोकने और इसे सुरक्षित बनाने के तरीके के बारे में बात होगी.

आर्थिक तरक्की

AI के जरिए देश की इकोनॉमी और बिजनेस को कैसे बूस्ट मिले, इस पर भी फोकस किया जाएगा.

भारत के लिए क्यों खास है यह दौरा?

भारत आज दुनिया में AI टैलेंट का सबसे बड़ा केंद्र बनकर उभर रहा है. भारत सरकार की 'भाषिणी' (अलग-अलग भाषाओं में अनुवाद के लिए) और 'किसान ई-मित्र' जैसी योजनाएं पहले से ही AI का इस्तेमाल कर रही हैं. सैम ऑल्टमैन का करीब एक साल बाद यह पहला बड़ा अंतरराष्ट्रीय दौरा है, जो दिखाता है कि टेक्नोलॉजी की दुनिया के लिए भारत अब कितना जरूरी हो गया है.

लेखक के बारे में
img
सुभाषिनी त्रिपाठी
Senior sub editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sam Altman India Visit, IIT Delhi, OpenAI CEO, India AI Impact Summit 2026
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com