विज्ञापन

RRB Recruitment 2026 : रेलवे में सेक्शन कंट्रोलर के 119 पदों पर भर्ती, इस तारीख से कर सकते हैं अप्लाई

RRB Section Controller Recruitment 2026 : रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने सेक्शन कंट्रोलर के 119 पदों पर भर्ती निकाली है. सिलेक्शन प्रोसेस में उम्मीदवारों को कंप्यूटर बेस्ड एग्जाम, सीबैट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट से गुजरना होगा.

RRB Recruitment 2026 : रेलवे में सेक्शन कंट्रोलर के 119 पदों पर भर्ती, इस तारीख से कर सकते हैं अप्लाई
इस भर्ती के लिए अप्लाई करने वाले के पास किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए.

RRB Section Controller Recruitment 2026 : रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने सेक्शन कंट्रोलर के 119 पदों पर भर्ती का शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी किया है. इसके लिए 15 जुलाई से लेकर 14 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन अप्लाई किया जा सकता है. इस भर्ती के लिए 20 से 33 साल तक के युवा आवेदन कर सकेंगे. एससी व एसटी वर्ग को अधिकतम उम्र में पांच साल और ओबीसी वर्ग को तीन साल की छूट दी जाएगी. यह पे लेवल 6 का पद है. इसकी शुरुआती सैलरी 35400 तय की गई है. इस भर्ती के लिए एल2 का मेडिकल स्टैंडर्ड मांगा गया है.

कौन कर सकता है अप्लाई 

इस भर्ती के लिए अप्लाई करने वाले के पास किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए. सिलेक्शन प्रोसेस में उम्मीदवारों को कंप्यूटर बेस्ड एग्जाम, सीबैट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट से गुजरना होगा. सिंगल स्टेज सीबीटी में उम्मीदवारों से केवल मैथ्स व रीजनिंग के सवाल पूछे जाएंगे. इसमें इंग्लिश व जीएस नहीं आएगा. इस परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को सीबीएटी (CBAT) के लिए बुलाया जाएगा. सीबीटी परीक्षा 120 मिनट की होगी, जिसमें कुल 100 सवाल पूछे जाएंगे. इनमें 60 सवाल एनालिटिकल एबिलिटी और मैथ्स, 20 सवाल लॉजिकल क्षमता तथा 20 सवाल मेंटल रीजनिंग से होंगे.

फीस 

जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस : 500 रुपए

सभी श्रेणी की महिला : 250 रुपए

कैसे कर सकेंगे आवेदन

आप इन आसान स्टेप्स की मदद से अप्लाई कर सकते हैं - 

स्टेप 1 :  ऑफिशियल वेबसाइट www.rrbapply.gov.in पर जाएं.

स्टेप 2 : "Section Controller Recruitment” पर क्लिक करें.

स्टेप 3 : अपना नाम, ईमेल पता, मोबाइल नंबर और दूसरी जानकारी दर्ज करें.

स्टेप 4 : बर्थ सर्टिफिकेट सहित जरूरी डाक्यूमेंट्स की स्कैन कॉपी अपलोड करें.

स्टेप 5 : अगर लागू हो तो रजिस्ट्रेशन फीस जमा करें.

स्टेप 6 : फाइनल सबमिट कर सेव कर लें या प्रिंटआउट ले लें.

यह भी पढ़ें- Bhiwandi TET Paper Leak : सीनियर अधिकारियों की आपातकालीन बैठक शुरू, जल्द आएगी नई तारीख

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
RRB Vacancy, RRB Section Controller Recruitment 2026
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com