विज्ञापन

PG और किराए की टेंशन होगी खत्म, 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल बनाएगी दिल्ली सरकार

छात्रों की सुरक्षा और आवास संबंधी जरूरतों को ध्यान में रखते हुए दिल्ली सरकार 10 हजार क्षमता वाले हॉस्टल बनाने जा रही है. योजना का लक्ष्य बाहर से आने वाले विद्यार्थियों को सुरक्षित और किफायती रहने की सुविधा उपलब्ध कराना है.

PG और किराए की टेंशन होगी खत्म, 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल बनाएगी दिल्ली सरकार
सरकार का कहना है कि हॉस्टल तैयार करते समय छात्रों की जरूरतों और आवश्यक सुविधाओं को ध्यान में रखा जाएगा.

Delhi Student Hostel : दिल्ली सरकार ने राजधानी में पढ़ने वाले छात्रों के लिए 10 हजार क्षमता वाले हॉस्टल बनाने का फैसला किया है. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि इन हॉस्टलों का उद्देश्य छात्रों को सुरक्षित, सुविधाजनक और किफायती आवास उपलब्ध कराना है. प्रस्तावित हॉस्टल छात्र और छात्राओं, दोनों के लिए होंगे.

दिल्ली के कॉलेज-यूनिवर्सिटी के छात्रों को मिलेगा लाभ

मुख्यमंत्री के मुताबिक, दिल्ली के किसी विश्वविद्यालय या कॉलेज में नामांकित छात्र इन सुविधाओं का लाभ उठा सकेंगे. सरकार ने हॉस्टल निर्माण के लिए संबंधित विभागों के साथ बैठकें की हैं और उपयुक्त स्थानों की पहचान का काम भी शुरू कर दिया है. इस योजना के लिए नीति तैयार करने की प्रक्रिया चल रही है.

हॉस्टल में जरूरी सुविधाओं पर भी ध्यान

सरकार का कहना है कि हॉस्टल तैयार करते समय छात्रों की जरूरतों और आवश्यक सुविधाओं को ध्यान में रखा जाएगा. मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे आवास विकसित किए जाएंगे, जहां देश के अलग-अलग हिस्सों से दिल्ली आने वाले छात्र सुरक्षित माहौल में रह सकें और उन्हें भोजन और रहने की चिंता न हो.

पहले चरण में 10 हजार छात्रों को सुविधा

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया पर जारी एक वीडियो के माध्यम से बताया कि सरकार की योजना के शुरुआती चरण में 10 हजार छात्रों को पूरी तरह सुविधायुक्त हॉस्टल उपलब्ध कराने की है. उन्होंने कहा कि इस दिशा में काम पहले ही शुरू किया जा चुका है.

छात्रों की सुरक्षा पर सरकार का जोर

मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली आने वाला हर छात्र अपने साथ पढ़ाई और बेहतर भविष्य का सपना लेकर आता है. सरकार का प्रयास है कि उन्हें ऐसा सुरक्षित और सहयोगी वातावरण मिले, जहां वे बिना आवास से जुड़ी परेशानियों के अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित कर सकें.

हादसों के बीच सामने आई पहल

यह घोषणा राजधानी में छात्रों के आवास और सुरक्षा से जुड़े सवालों के बीच हुई है. सत्य निकेतन में पीजी में रह रहे छात्रों से जुड़े हादसे के बाद सुरक्षित छात्र आवास की जरूरत को लेकर चिंता सामने आई थी. सरकार की ओर से शुरू की गई यह पहल इसी व्यापक सुरक्षा और आवास व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक कदम के तौर पर देखी जा रही है.

यह भी पढ़ें- Success Story : उंगलियों से पहाड़ा, शरीर से हिंदी की मात्रा..पढ़ाने के अनोखे तरीके को मिला राष्ट्रपति सम्मान

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com