RBSE 12th Result 2026 LIVE: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) कुछ ही दिनों में 12वीं कक्षा के नतीजे जारी कर देगा. राज्य के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के अनुसार, राजस्थान बोर्ड कक्षा 12 के रिजल्ट 31 मार्च, 2026 को घोषित होने की उम्मीद है. बोर्ड अजमेर स्थित अपने मुख्यालय में आयोजित होने वाली एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से रिजल्ट की घोषणा करेगाय शिक्षा मंत्री के साथ-साथ, बोर्ड के अधिकारी भी इस कॉन्फ्रेंस में मौजूद होंगे. रिजल्ट जारी होने के बाद, छात्र अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in या rajasthan.gov.in पर देख और डाउनलोड कर सकते हैं.
RBSE 12th Result 2026 Date LIVE Updates:
RBSE 12th Result 2026 LIVE: पिछले साल क्या रहा था पास प्रतिशत
2025 में, आर्ट्स स्ट्रीम का पास प्रतिशत 97.70 रहा, जबकि साइंस और कॉमर्स के छात्रों ने क्रमशः 94.43 प्रतिशत और 99.07 प्रतिशत अंक हासिल किए.
Rajasthan Board 12th Result 2206 LIVE UPDATES: राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट देखने के 5 तरीके
राजस्थान बोर्ड की तरफ से 10वीं का रिजल्ट जारी करने के बाद से ही आधिकारिक वेबसाइट क्रैश हो गई. लाखों छात्र रिजल्ट देखने के लिए वेबसाइट पर आ रहे थे, ऐसे में वेबसाइट का खुलना मुश्किल हो गया. कुछ छात्रों ने सोशल मीडिया पर भी इसकी शिकायत की. हालांकि रिजल्ट देखने के कुछ और तरीके भी हैं, अगर बोर्ड की वेबसाइट नहीं खुलती है तो छात्र इन तरीकों से अपना रिजल्ट देख सकते हैं.
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर रिजल्ट देखने की कोशिश करें.
- छात्र वेबसाइट नहीं खुलने पर डिजीलॉकर पर भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं. इसके लिए results.digilocker.gov.in पर जाना होगा.
- एनडीटीवी की वेबसाइट पर आकर भी छात्र अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. www.ndtv.in पर जाकर बोर्ड एग्जाम रिजल्ट 2026 लिंक पर क्लिक करें और अपना रिजल्ट देखें.
- राजस्थान बोर्ड की दूसरी वेबसाइट rajresults.nic.in पर जाकर भी आप रिजल्ट देखने की कोशिश कर सकते हैं.
- इन तरीकों से भी दिक्कत आ रही है तो आप एनडीटीवी का क्यूआर कोड स्कैन करके भी रिजल्ट चेक कर सकते हैं, ये सबसे आसान तरीका है.
Rajasthan 12th Board Result Live Update: इस दिन जारी हो सकता है 12वीं रिजल्ट
शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने बताया है कि 31 मार्च को राजस्थान बोर्ड का 12वीं का रिजल्ट जारी किया जा सकता है. यानी इसी महीने राजस्थान बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट जारी हो जाएगा.
DigiLocker पर कैसे चेक करें बोर्ड रिजल्ट? राजस्थान बोर्ड के लिए स्टेप-बाय-स्टेप गाइड
बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट आते ही अक्सर आधिकारिक वेबसाइट्स हैवी ट्रैफिक के कारण क्रैश हो जाती हैं. ऐसे में DigiLocker (डिजिलॉकर) छात्रों के लिए एक वरदान साबित होता है. यह न केवल सेफ है, बल्कि यहां से डाउनलोड की गई मार्कशीट हर जगह वैलिड भी होती है. आइए जानते हैं कि आप बिहार और राजस्थान बोर्ड का रिजल्ट आसानी से कैसे देख सकते हैं.
NDTV के ज़रिए राजस्थान कक्षा 12 का रिज़ल्ट कैसे देखें
NDTV पर "Board Exam Results 2026" पेज पर जाएँ और राजस्थान कक्षा 12 के रिज़ल्ट सेक्शन में जाए.
अपना रोल कोड और रोल नंबर डालें.
"Submit" बटन पर क्लिक करें.
आपका रिज़ल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा.
इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए सेव कर लें.
RBSE कक्षा 12 का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट्स पर कैसे देखें?
ऑफिशियल वेबसाइट - rajeduboard.rajasthan.gov.in या rajasthan.gov.in पर जाएं.
होमपेज पर कक्षा 12 के रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें.
अपना रोल नंबर डालें और "Submit" पर क्लिक करें.
आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा.
ऑफिशियल वेबसाइट्स पर ज़्यादा ट्रैफिक से बचने के लिए छात्र यहां उपलब्ध NDTV रिजल्ट चेकर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं.
पिछले साल क्या रहा था पास प्रतिशत
2025 में, आर्ट्स स्ट्रीम का पास प्रतिशत 97.70 रहा, जबकि साइंस और कॉमर्स के छात्रों ने क्रमशः 94.43 प्रतिशत और 99.07 प्रतिशत अंक हासिल किए.