सबसे पहले अपने फोन के ब्राउज़र में digilocker.gov.in टाइप करें या प्ले स्टोर/ऐप स्टोर से 'DigiLocker' ऐप डाउनलोड करें.
RBSE 10th Result 2026: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं. जैसे ही नतीजों की घोषणा हुई, लाखों छात्र एक साथ आधिकारिक वेबसाइट पर उमड़ पड़े, जिससे सर्वर पर लोड बढ़ गया है और वेबसाइट धीमी हो गई है. अगर आप भी भारी ट्रैफिक के कारण अपना रिजल्ट नहीं देख पा रहे हैं, तो घबराएं नहीं. आप DigiLocker के जरिए अपनी ओरिजिनल मार्कशीट तुरंत और आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं.
DigiLocker से कैसे देखें रिजल्ट
- सबसे पहले अपने फोन के ब्राउजर में digilocker.gov.in टाइप करें या प्ले स्टोर/ऐप स्टोर से 'DigiLocker' ऐप डाउनलोड करें.
- फिर लॉगिन या साइन-अप करें
- अगर पहले से अकाउंट है, तो मोबाइल नंबर और 6 अंकों के सुरक्षा पिन से लॉगिन करें.
- नए यूजर हैं, तो Sign Up पर क्लिक करें.
- अपना नाम, DOB, आधार नंबर और मोबाइल नंबर दर्ज करें.
- आपके नंबर पर आए OTP को डालकर प्रोफाइल सेटअप पूरा करें.
- इसके बाद राजस्थान बोर्ड (RBSE) सेलेक्ट करें
- लॉगिन करने के बाद डैशबोर्ड पर Education सेक्शन में जाएं.
- यहां सर्च बार में Board of Secondary Education, Rajasthan या RBSE सर्च करें और उस पर क्लिक करें.
- अब आप अपनी जानकारी भरें
- अब Class X Marksheet के ऑप्शन चुनिए. यहां आपको अपना रोल नंबर और एग्जाम ईयर '2026' दर्ज करना होगा. कुछ मामलों में माता का नाम भी मांगा जा सकता है.
- अब आप मार्कशीट डाउनलोड और सेव करें
- डिटेल्स भरने के बाद 'Get Document' पर क्लिक करें. आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर आ जाएगी. इसे 'Save to Locker' बटन दबाकर सुरक्षित कर लें या Download PDF पर क्लिक करके फोन में सेव कर लें.
छात्रों के लिए जरूरी सलाह
रिजल्ट देखते समय अपना एडमिट कार्ड साथ रखें ताकि रोल नंबर भरने में गलती न हो. डिजीलॉकर पर मार्कशीट डिजिटल रूप से हस्ताक्षरित (Digitally Signed) होती है, इसलिए यह हर जगह मान्य है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं