विज्ञापन

RBI Grade B Phase II Admit Card: आरबीआई ग्रेड बी फेज 2 एडमिट कार्ड जारी, 25 जुलाई से है एग्जाम

रिज़र्व बैंक ऑफ इंडिया में ग्रेड B अधिकारियों के चयन के लिए RBI ग्रेड B परीक्षा ली जाती है. ये एक राष्ट्रीय स्तर की भर्ती परीक्षा है. इसे देश की सबसे कठिन बैंकिंग एग्जामों में से एक माना जाता है.

RBI Grade B Phase II Admit Card: आरबीआई ग्रेड बी फेज 2 एडमिट कार्ड जारी, 25 जुलाई से है एग्जाम
RBI की आधिकारिक वेबसाइट rbi.org.in पर एडमिट कार्ड जारी.

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने RBI ग्रेड B फेज 2 के एडमिट कार्ड 2026 जारी कर दिए हैं. RBI की आधिकारिक वेबसाइट rbi.org.in पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड किए जा सकते हैं. RBI ग्रेड B फेज 2 की परीक्षा 25 और 26 जुलाई, 2026 को होने जा रही है. एडमिट कार्ड में एग्जाम किस दिन होगा और किस सेंटर पर होगा. इसकी जानकारी दी गई होगी. आप नीचे बताए गए चरणों की मदद से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. एग्जाम वाले दिन एडमिट कार्ड की हार्ड कॉपी जरूर अपने साथ लेकर जाएं.

RBI की ऑफिशियल वेबसाइट rbi.org.in पर जाएं

  1. होमपेज पर 'Opportunities@RBI' सेक्शन पर होगा. इसपर क्लिक कर दें.
  2. 'Current Vacancies' टैब होगी. इसपर क्लिक करें.
  3. 'Call Letters' पर क्लिक करें.
  4. 'Officers in Grade B (DR) - Phase II - PY 2026' के लिंक चुनें.
  5. अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या रोल नंबर और पासवर्ड या जन्म तिथि डालें.
  6. अपना एडमिट कार्ड देखने के लिए जानकारी सबमिट करें.
  7. इसे डाउनलोड करें.

एग्जाम वाले दिन उम्मीदवारों अपने साथ RBI ग्रेड B फ़ेज़ 2 एडमिट कार्ड की प्रिंटेड कॉपी और साथ में एक वैलिड ओरिजिनल फोटो ID प्रूफ साथ लेकर जाएं. आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट, वोटर ID या ड्राइविंग लाइसेंस आप साथ लेकर जा सकते हैं. एग्जाम वाले दिन एडमिट कार्ड पर दिए गए रिपोर्टिंग समय से कम से कम 30 से 60 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पहुंच जाएं. लेट होने पर परीक्षा केंद्र पर एंट्री को रोका जा सकता है  

300 अंक का होता है एग्जाम

RBI ग्रेड B का फ़ेज़ 2 पेपर कुल 300 नंबर का ऑनलाइन टेस्ट होता है, जिसमें तीन पेपर होते हैं: इकोनॉमिक एंड सोशल इश्यूज़ (ESI), इंग्लिश (राइटिंग स्किल्स), और फ़ाइनेंस एंड मैनेजमेंट (FM). ऑब्जेक्टिव (MCQs) और डिस्क्रिप्टिव, दोनों तरह के सवाल पूछे जाते हैं. ये पेपर कुल 330 मिनट का होता है.

ये भी पढ़ें- IIT की रेस के बीच वायरल हो रही इस शख्स की कहानी, JEE में जानबूझकर फेल होने का दावा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rbi Admit Card, RBI Admit Card 2026
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com