विज्ञापन

School Summer Holidays 2026: राजस्थान के स्कूलों में गर्मी की छुट्टी पर रार, गुरुजी नाराज; आंदोलन की चेतावनी

School Summer Holidays 2026: राजस्‍थान के स्‍कूलों में गर्मी की छुट्टी 17 मई से 30 जून तक करने की टीचर मांग कर रहे हैं.  

School Summer Holidays 2026: राजस्थान के स्कूलों में गर्मी की छुट्टी पर रार, गुरुजी नाराज; आंदोलन की चेतावनी
राजस्थान में शिक्षकों ने ग्रीष्मकालीन छुट्टियों में कटौती करने पर नाराजगी जताई है. (फाइल फोटो)

Rajasthan School Summer Holidays 2026: राजस्थान में इस बार स्कूलों की गर्मी की छुट्टी विवाद का कारण बन रही है. दरअसल, 31 मार्च 2026 को शिक्षा विभाग राजस्थान ने शेड्यूल जारी की, जिसमें ग्रीष्मकालीन अवकाश 17 मई से 20 जून 2026 तक रखे गए. इस शेड्यूल को लेकर शिक्षक विरोध कर रहे हैं. शिक्षकों की मांग है कि विद्यालयों में ग्रीष्मकालीन अवकाश 17 मई से 30 जून तक का किया जाए. इसके लिए राजस्थान शिक्षक संघ एकीकृत ने सभी जिला कलेक्टर कार्यालय में ज्ञापन भी सौंपा, लेकिन इसके बावजूद कोई फैसला ना होने के कारण अब आंदोलन की चेतावनी दी है. 

शिक्षकों ने आंदोलन की चेतावनी दी

संघठन के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. रणजीत मीणा ने बताया कि यदि विभाग प्रदेश की भौगोलिक स्थिति और छात्र छात्राओं के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए अवकाश कटौती आदेश वापस नहीं लेता है, तो 30 अप्रैल 2026 के बाद बड़ा आंदोलन किया जाएगा. शिक्षा मंत्री का विरोध किया जाएगा. उन्होंने कहा कि हमारी मांग है अवकाश पहले की तरह 30 जून तक किया जाए.

शिक्षक संघ के प्रदेश मुख्य संरक्षक गिरिराज शर्मा ने कहा कि शिक्षा विभाग ने शिक्षक संघों के साथ हुई बैठक में संगठन ने अवकाश कटौती का विरोध किया था. प्रदेश के शिक्षकों ने SIR जैसे जटिल कार्य को तय समय में करके सरकार और विभाग की छवि को बनाया था. 

अवकाश कटौती को शिक्षकों ने गलत बताया 

प्रदेश के शिक्षकों ने तय समय में पाठ्यक्रम पूरा कराया. फिर बोर्ड परीक्षा कराई, उसके बाद लोकल परीक्षाएं आयोजित कराने में अपनी भूमिका निभाई, फिर तय समय में परिणाम जारी किया. यहां तक कि नए शैक्षणिक सत्र को भी 1 अप्रेल से प्रारंभ कराया. इसके बावजूद विभाग ने अवकाश कटौती को गलत बताया. विभाग इसी प्रकार हट लगाकर अपनी मनमानी करता है, और अवकाश कटौती आदेश में संशोधन नहीं करता है, तो प्रदेश की राजधानी में एक बड़े आंदोलन की तैयारी है. साथ ही जहां जहां शिक्षा मंत्री जाएंगे उनका विरोध किया जाएगा.

यह भी पढ़ें: गर्मी की छुट्टियों में घर का सफर होगा आसान, रेलवे ने शुरू की 2 स्पेशल ट्रेन

लेखक के बारे में
img
विश्वास शर्मा
Correspondent, Rajasthan
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
School Summer Holidays 2026, Rajasthan, School Holiday, 17 May To 30 June Holiday, Teacher,   Schedule Released
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com