विज्ञापन

राजस्थान 10वीं बोर्ड रिजल्ट से पहले देख लीजिए पिछले साल के टॉपर्स की लिस्ट, ऐसे रहे थे नतीजे

Rajasthan 10th Result 2026: राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट आज दोपहर 1 बजे जारी होगा. रिजल्ट से पहले जानिए पिछले साल के टॉपर्स, पास परसेंटेज और परीक्षा से जुड़ी पूरी जानकारी.

राजस्थान 10वीं बोर्ड रिजल्ट से पहले देख लीजिए पिछले साल के टॉपर्स की लिस्ट, ऐसे रहे थे नतीजे
Rajasthan 10th Result 2026

Rajasthan 10th result 2026: राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट अब बस कुछ ही घंटों में जारी होने वाला है और आज दोपहर 1:00 बजे शिक्षा मंत्री मदन दिलावर खुद नतीजे घोषित करेंगे. करीब 10 लाख छात्र इस बार परीक्षा में शामिल हुए थे और सभी को अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है. जैसे-जैसे समय करीब आ रहा है, छात्रों की उत्सुकता भी बढ़ती जा रही है और हर कोई अपने नतीजे को लेकर उत्साहित नजर आ रहा है. रिजल्ट आने से पहले चलिए एक नजर डालते हैं पिछले साल यानी 2025 के नतीजों पर और जानते हैं किसने मारी थी बाजी और कौन रहे थे टॉप 10 मेरिट लिस्ट में.

किसने किया था टॉप और कौन रहे आगे

साल 2025 में राजस्थान बोर्ड 10वीं में पहले स्थान पर भावना रहीं, जिन्होंने 99.67% अंक हासिल कर पूरे राज्य में टॉप किया था. दूसरे स्थान पर पूजा भादू और वंदना तंवर रहीं, दोनों ने 99.50% अंक हासिल किए थे. तीसरे स्थान पर श्रेया प्रजापति और प्रियंशु शर्मा रहे, जिन्होंने 99.17% अंक हासिल किए थे.

टॉप 10 मेरिट लिस्ट

पिछले साल टॉप 10 में शामिल टॉपर्स के नाम

  1. भावना – 99.67%.
  2. पूजा भादू – 99.50%.
  3. वंदना तंवर – 99.50%.
  4. श्रेया प्रजापति – 99.17%.
  5. प्रियंशु शर्मा – 99.17%.
  6. जतेश सोनी – 98.81%.
  7. विकास वर्मा – 98.17%.
  8. यशिता कुमावत – 97.83%.
  9. खुशबू सोनी – 97.17%.

ओवरऑल रिजल्ट कैसा रहा था

अगर पिछले साल यानि राजस्थान 10वीं बोर्ड के साल 2025 के ओवरऑल प्रदर्शन की बात करें तो कुल पास प्रतिशत 93.60% रहा था. इसमें लड़कियों का परफॉर्मेंस लड़कों से बेहतर रहा था और उनका पास परसेंटेज 94.08% रहा, जबकि लड़कों का 93.16% रहा.

इस साल की बड़ी जानकारी

इस साल राजस्थान बोर्ड 10वीं की परीक्षा में करीब 10 लाख अभ्यर्थी शामिल हुए थे. परीक्षा 12 फरवरी से 28 फरवरी तक आयोजित की गई थी और राज्यभर में 6200 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे. कॉपियों का मूल्यांकन रिकॉर्ड समय में पूरा किया गया है. अब सभी छात्र अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं जो आज दोपहर 1:00 बजे जारी किया जाएगा.

ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट

  • छात्र अपना रिजल्ट rajeduboard.rajasthan.gov.in या rajasthan.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं.
  • “RBSE क्लास 10 रिजल्ट 2026” लिंक पर क्लिक करें.
  • रोल नंबर और जरूरी डिटेल्स भरें.
  • स्क्रीन पर रिजल्ट दिखाई देगा.
  • भविष्य के लिए प्रिंट या डाउनलोड कर लें.

राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट NDTV पर कैसे चेक करें | How to check Rajasthan Board 10th Result 2026 at www.ndtv.in

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.ndtv.in पर जाएं.
  • होमपेज पर बोर्ड एग्जाम रिजल्ट 2026 लिंक पर क्लिक करें. 
  • अब यहां पर आपको बोर्ड एग्जाम रिजल्ट की लिस्ट मिलेगी.
  • आप Bihar Board Class 10 Exam Results 2026 पर क्लिक करिए.
  • खुलते ही एक फॉर्म खुलेगा. इसमें स्टूडेंट अपना नाम, नंबर, रोल नंबर आदि दर्ज करें. 
  • इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक कर दें.
  • ऐसा करने पर बीएसईबी मैट्रिक रिजल्ट 2026 स्क्रीन पर खुल जाएगा.

Rajasthan Board 10th Result 2026 LIVE: दोपहर 1 बजे आएगा 10वीं का रिजल्ट, ये हैं चेक करने का डायरेक्ट लिंक

लेखक के बारे में
img
मुकेश बौड़ाई
Chief Copy Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rajasthan Board Result 2026, Rajasthan 10th Board Toppers List 2025, Rbse 10th Result 2026 Date, Rbse Class 10 Result 2026, Class 10th Rbse Result 2026
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com