विज्ञापन

RBSE 12th Result: फेल हो गए या नंबर कम आए? जानिए आगे के 5 बेहतरीन रास्ते

RBSE 12th Result 2026: राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट कल सुबह 10 बजे जारी होगा. अगर आपके अच्छे नंबर आए हैं तो खुशी की बात है, लेकिन कम नंबर या फेल होने पर भी घबराने की जरूरत नहीं है. आपके पास अभी कई विकल्प बाकी हैं.

RBSE 12th Result: फेल हो गए या नंबर कम आए? जानिए आगे के 5 बेहतरीन रास्ते
RBSE 12th Result 2026: राजस्थान बोर्ड रिजल्ट

RBSE 12th Result 2026: राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट आज सुबह 10 बजे जारी किया जाएगा. हर साल की तरह इस बार भी लाखों छात्र अपने नतीजों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. रिजल्ट जारी होते ही छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना स्कोर चेक कर सकेंगे. इसके लिए एडमिट कार्ड पर दिए गए रोल नंबर की जरूरत होगी. जहां अच्छे नंबर आने पर कई घरों में खुशी का माहौल रहेगा, वहीं कुछ छात्रों का रिजल्ट उम्मीद के मुताबिक नहीं भी आ सकता है. ऐसे में यह समझना जरूरी है कि कम नंबर या फेल होने पर निराश होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि एक रिजल्ट आपकी पूरी जिंदगी तय नहीं करता. इस रिजल्ट से रास्ते बंद नहीं होते हैं बल्कि आपके पास इससे बाहर निकालने की भी कुछ ऑप्शन हैं. चाहिए जानते हैं उसके बारे में.

इस बार कितने छात्रों ने दी परीक्षा

इस साल 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए करीब 8.5 लाख छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था. इनमें से लगभग 8.2 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. इनमें सबसे ज्यादा संख्या आर्ट्स स्ट्रीम की रही, जहां करीब 6 लाख छात्र शामिल हुए. वहीं साइंस में लगभग 2.3 लाख और कॉमर्स में 30 हजार से ज्यादा छात्रों ने परीक्षा दी.

रिजल्ट खराब आया तो क्या करें

रिजल्ट उम्मीद के मुताबिक न आने पर घबराना नहीं चाहिए. कई बार एग्जाम प्रेशर या छोटी गलतियों की वजह से नंबर कम आ जाते हैं. ऐसे में जरूरी है कि शांत रहकर आगे के विकल्पों पर ध्यान दिया जाए.

रीचेकिंग या रीइवैल्यूएशन

अगर आपको लगता है कि आपके नंबर आपकी परफॉर्मेंस के हिसाब से कम आए हैं, तो आप अपनी कॉपी दोबारा जांच के लिए दे सकते हैं. चेकिंग या टोटलिंग में गलती की वजह से अगर नंबर कम आए हों, तो इस प्रोसेस के बाद नंबर बढ़ भी सकते हैं.

सप्लीमेंट्री एग्जाम

अगर एक या दो सब्जेक्ट में फेल हुए हैं, तो सप्लीमेंट्री परीक्षा देकर उसी साल पास होने का मौका मिलता है. इससे आपका एक साल खराब होने से बच सकता है.

अगली बार बेहतर तैयारी का मौका

अगर इस बार रिजल्ट अच्छा नहीं आया, तो इसे अंत नहीं बल्कि एक सीख मानें. अगली बार बेहतर तैयारी के साथ फिर से एग्जाम दें, क्योंकि असफलता ही सफलता की सीढ़ी होती है. अपनी गलतियों को पहचानें और उन्हें सुधारकर आगे बढ़ें.

ओपन स्कूल से 12वीं पूरी करें

अगर आप रेगुलर पढ़ाई का दबाव नहीं लेना चाहते, तो ओपन स्कूल जैसे NIOS से 12वीं पास करने का विकल्प भी मौजूद है. इसमें पढ़ाई और परीक्षा का पैटर्न थोड़ा लचीला होता है.

दूसरे विकल्प भी खुले हैं

कई बार रिजल्ट खराब आना इस बात का संकेत भी होता है कि आपको अपने इंट्रेस्ट के हिसाब से नया रास्ता चुनना चाहिए. अपनी स्ट्रेंथ पहचानें और उसी डायरेक्शन में आगे बढ़ें. स्किल-बेस्ड कोर्स, डिप्लोमा या अन्य प्रोफेशनल ऑप्शन ऐसे रास्ते हैं, जहां मार्क्स से ज्यादा आपकी योग्यता मायने रखती है.

सबसे जरूरी बात

रिजल्ट चाहे जैसा भी आए, खुद को अकेला न समझें. परिवार और दोस्तों से बात करें. किसी भी तरह का गलत कदम कभी समाधान नहीं होता. हर समस्या का हल होता है. याद रखें, बोर्ड का रिजल्ट सिर्फ एक पड़ाव है. अगर इस बार मनचाहा नतीजा नहीं मिला, तो भी आगे बढ़ने के कई मौके हैं. जरूरी है सही सोच और धैर्य के साथ अगला कदम उठाना.

RBSE 12th Result 2026 LIVE: राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट कहां कर सकते हैं चेक, ये हैं चार तरीके

लेखक के बारे में
img
मुकेश बौड़ाई
Chief Copy Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rbse Result News, Rbse 12th Result 2026, Rajasthan Board Result 2026, Rbse Class 12 Result Date, What To Do After 12th Result
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com