विज्ञापन

RBSE 12th result 2026 OUT SOON : कल जारी होगा राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट, QR कोड से कर सकते हैं फटाफट चेक

Rajasthan Board 12th Result 2026 QR Code: राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट कल जारी कर दिया जाएगा. ऐसे में आप इस क्यूआर कोड के जरिए आसानी से चेक कर सकते हैं.

RBSE 12th result 2026 OUT SOON : कल जारी होगा राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट,  QR कोड से कर सकते हैं फटाफट चेक
आपको बता दें कि इस साल राजस्थान बोर्ड 12वीं परीक्षा के लिए करीब 8.5 लाख विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिनमें से लगभग 8.2 लाख स्टूडेंट्स परीक्षा में शामिल हुए.

Rajasthan 12th Board Result 2026 :  राजस्थान बोर्ड ने आज 12वीं के रिजल्ट डेट जारी कर दी है. RBSE कल यानी 31 मार्च को इंटरमीडिएट परीक्षा के परिणाम अपनी ऑफिशियल वेबसाइट rajasthan.gov.in पर जारी कर देगा.ऐसे में अब छात्रों को सलाह दी जाती है कि वो अपना रोल नंबर तैयार रखें, ताकि मौके पर किसी तरह की परेशानी न हो. आपको बता दें कि आप अपने 12वीं का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट के अलावा यहां दिए जा रहे क्यूआर कोड से भी चेक कर सकते हैं. 

Rajasthan 12th Board Result 2026 :  QR कोड से चेक करें 12वीं रिजल्ट 2026
Latest and Breaking News on NDTV

Rajasthan 12th Board Result 2026 :  कितने स्टूडेंट्स ने दी परीक्षा

आपको बता दें कि इस साल राजस्थान बोर्ड 12वीं परीक्षा के लिए करीब 8.5 लाख विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिनमें से लगभग 8.2 लाख स्टूडेंट्स परीक्षा में शामिल हुए. इनमें आर्ट्स स्ट्रीम के सबसे ज्यादा करीब 6 लाख छात्र रहे. विज्ञान वर्ग में लगभग 2.3 लाख और कॉमर्स में करीब 30 हजार से अधिक परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी.

RBSE 12th Result 2026 : एनडीटीवी पर राजस्थान बोर्ड का रिजल्ट कैसे करें चेक

  • एनडीटीवी पर रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.ndtv.in पर जाएं.
  • होमपेज पर बोर्ड एग्जाम रिजल्ट 2026 लिंक पर क्लिक करें. 
  • अब यहां पर आपको बोर्ड एग्जाम रिजल्ट की लिस्ट मिलेगी.
  • Rajasthan Board Class 12 Exam Results 2026 पर क्लिक करें.
  • खुलते ही एक फॉर्म खुलेगा, इसमें स्टूडेंट अपना नाम, नंबर, रोल नंबर आदि दर्ज करें. 
  • इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक कर दें.
  • ऐसा करते ही राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com