विज्ञापन

राजस्थान बोर्ड कल सुबह 10 बजे जारी करेगा 12वीं का रिजल्ट, ऐसे तुरंत करें चेक

Rajasthan Board 12th Result Timing: शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर प्रातः 10:00 बजे उदयपुर जिला कलेक्टर कार्यालय से ऑनलाइन माध्यमिक शिक्षा बोर्ड कार्यालय से जुड़कर परिणाम जारी करेंगे.

राजस्थान बोर्ड कल सुबह 10 बजे जारी करेगा 12वीं का रिजल्ट, ऐसे तुरंत करें चेक
Rajasthan Board 12th Result Timing

Rajasthan Board 12th Result Timing: माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर की कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम कल 31 मार्च 2026 को सुबह 10:00 बजे जारी किया जाएगा. शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर प्रातः 10:00 बजे उदयपुर जिला कलेक्टर कार्यालय से ऑनलाइन माध्यमिक शिक्षा बोर्ड कार्यालय से जुड़कर परिणाम जारी करेंगे. शिक्षा मंत्री की तरफ से कुछ दिन पहले बताया गया था कि 31 मार्च तक रिजल्ट जारी किया जा सकता है, जिसके बाद अब उनके दफ्तर से इस तारीख की पुष्टि हुई है. छात्र आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर या फिर एनडीटीवी पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं. 

तीनों स्ट्रीम का रिजल्ट होगा जारी

राजस्थान बोर्ड की तरफ से बताया गया है कि कला, विज्ञान और वाणिज्य तीनों संकायों का परिणाम एक साथ घोषित किया जाएगा. इस साल 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए करीब 8.5 लाख विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिनमें से लगभग 8.2 लाख स्टूडेंट्स परीक्षा में शामिल हुए. इनमें कला वर्ग के सबसे ज्यादा करीब 6 लाख विद्यार्थी रहे. विज्ञान वर्ग में लगभग 2.3 लाख और वाणिज्य वर्ग में करीब 30 हजार से अधिक परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी. 

QR कोड स्कैन करें और देखें अपनी रिजल्ट - 

Latest and Breaking News on NDTV

एनडीटीवी पर ऐसे देखें रिजल्ट 

  • एनडीटीवी पर रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.ndtv.in पर जाएं.
  • होमपेज पर बोर्ड एग्जाम रिजल्ट 2026 लिंक पर क्लिक करें. 
  • अब यहां पर आपको बोर्ड एग्जाम रिजल्ट की लिस्ट मिलेगी.
  • Rajasthan Board Class 12 Exam Results 2026 पर क्लिक करें.
  • खुलते ही एक फॉर्म खुलेगा, इसमें स्टूडेंट अपना नाम, नंबर, रोल नंबर आदि दर्ज करें. 
  • इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक कर दें.
  • ऐसा करते ही राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा.

10वीं में लड़कियों ने मारी थी बाजी 

12वीं से पहले राजस्थान बोर्ड 10वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी कर चुका है. पिछले कई सालों की तरह इस साल भी लड़कियों ने बाजी मारी है. 10वीं की परीक्षा का कुल रिजल्ट 94.23 रहा. कक्षा 10वीं के साथ-साथ बोर्ड ने 5वीं और 8वीं की बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट भी जारी किया था. 

बोर्ड रिजल्ट के लाइव अपडेट - राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट कल 10 बजे होगा जारी, ये रहा QR कोड

लेखक के बारे में
img
मुकेश बौड़ाई
Chief Copy Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rajasthan Board 12th Result Timing, Rajasthan Board 12th Result Date Confirm, Rajasthan RBSE Board 12th Result 2026, BSE Rajasthan Board 12th Result 2026, Rajeduboard Rajasthan Gov In
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com