विज्ञापन

QS World University Rankings 2026: IIT दिल्ली और JNU का जलवा, दुनिया के टॉप-50 संस्थानों में शामिल; देखें लिस्ट

QS World University Rankings 2026: क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग में जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी और भारत के चार आईआईटी ने बड़ी छलांग लगाई है. इसके अलावा बाकी संस्थानों का प्रदर्शन भी काफी अच्छा रहा है.

QS World University Rankings 2026: IIT दिल्ली और JNU का जलवा, दुनिया के टॉप-50 संस्थानों में शामिल; देखें लिस्ट
QS World University Rankings 2026: IIT दिल्ली का बेहतरीन प्रदर्शन

QS World University Rankings 2026: क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग जारी हुई है, जिसमें भारत के कई संस्थानों के नाम दुनिया के सबसे बेस्ट संस्थानों में शामिल हैं. जेएनयू से लेकर BITS पिलानी और चार आईआईटी इस लिस्ट में शामिल हैं. खास बात ये है कि इस बार भारत का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है और आईआईटी दिल्ली के पांच विषयों को दुनिया के टॉप-50 में जगह दी गई है. 

भारत की रैंकिंग में सुधार 

इस साल भारत के रिकॉर्ड 99 संस्थानों ने इस रैंकिंग में अपनी जगह बनाई है, जिनमें 20 नए विश्वविद्यालय हैं. भारत के करीब 44% विषयों की रैंकिंग पिछले साल के मुकाबले बेहतर हुई है. सबसे ज्यादा दबदबा इंजीनियरिंग, टेक्नोलॉजी और बिजनेस जैसे विषयों का रहा है. इनमें भारतीय संस्थानों ने विश्व स्तर पर अपनी पकड़ मजबूत की है.

IIT दिल्ली का सबसे अच्छा प्रदर्शन

भारत के कई संस्थानों ने इस बार QS वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग्स में अच्छा प्रदर्शन किया है, लेकिन सबसे अच्छा प्रदर्शन आईआईटी दिल्ली का रहा. इसे भारत का सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाला संस्थान माना गया है. इसके 6 विषयों को दुनिया के टॉप-50 में जगह मिली है. केमिकल इंजीनियरिंग (48वां) और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग (36वां) में इस आईआईटी ने शानदार काम किया है.

IIT दिल्ली के अलावा IIT बॉम्बे और IIT खड़गपुर ने भी अच्छा प्रदर्शन किया है. दोनों संस्थान भी कई इंजीनियरिंग विषयों में दुनिया के टॉप-50 में शामिल हैं. वहीं IIM अहमदाबाद बिजनेस और मैनेजमेंट की पढ़ाई के लिए दुनिया में 21वें स्थान पर रहा. ये संस्थान पहली बार 'मार्केटिंग' विषय में टॉप रैंकिंग में शामिल हुआ है. 

JNU और BITS पिलानी का भी टॉप-50 में नाम

आईआईटी और IIM के अलावा दिल्ली की जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) और BITS पिलानी भी अलग-अलग विषयों में दुनिया के टॉप-50 संस्थानों में शामिल हुए हैं. वहीं AIIMS (दिल्ली) ने मेडिकल के क्षेत्र में अपनी रैंकिंग में सुधार किया है और वो अब 105वें स्थान पर है. इस बार कंप्यूटर साइंस के मामले में भारत के 6 संस्थान इस लिस्ट में शामिल हैं, जबकि पिछले साल सिर्फ दो संस्थानों को इसमें जगह मिली थी. 

NEET-JEE में टॉप, लेकिन बोर्ड रिजल्ट में फिसड्डी; आखिर क्या है कोटा फैक्ट्री की इनसाइड स्टोरी?

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com