LIVE: RBSE Rajasthan Board 10th Result 2026 Declared | आरबीएसई राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं रिजल्ट
Rajasthan Board RBSE 10th Result 2026: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) की 10वीं कक्षा का रिजल्ट कल यानी 24 मार्च को जारी होगा. इसकी जानकारी अब राजस्थान बोर्ड ने ऑफिशियल अकाउंट पर पोस्ट कर दी है. बता दें कि इस वर्ष करीब 10 लाख छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए थे और अब सभी को अपने परिणाम का बेसब्री से इंतजार है.
बता दें कि 10वीं की परीक्षाएं 12 फरवरी से शुरू हुई थी, जो कि 28 फरवरी तक चली थीं. सुचारू रूप से परीक्षाओं का संचालन करने के लिए बोर्ड ने 6195 केंद्र बनाएं थे. इस बार 30 हजार 915 परीक्षकों से कॉपियों की जांच की है. रिजल्ट जारी होने के बाद स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट - rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं. इसके अलावा NDTV रिजल्ट चेकर का इस्तेमाल करके भी नतीजे चेक कर सकते हैं.
RBSE Rajasthan Board Class 10th Result 2026: राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 कैसे करें चेक
rajeduboard.rajasthan.gov.in या rajresults.nic.in पर घोषित होने की संभावना है. छात्र अपना रिजल्ट रोल नंबर का उपयोग करके ऑनलाइन चेक कर सकेंगे.
- 'मेन एग्जाम रिजल्ट 2026' विकल्प पर क्लिक करें
- फिर आप 'आरबीएसई माध्यमिक परीक्षा रिजल्ट 2026' लिंक पर क्लिक करें
- अब आप आरबीएसई कक्षा 10वीं रोल नंबर दर्ज करें
- इसके बाद 'सबमिट' बटन पर क्लिक करें
- राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट रोल नंबर के अनुसार स्क्रीन पर आ जाएगा.
- अब आप इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट निकाल लें.
इसके अलावा ndtv.in पर भी आरबीएसई कक्षा 10वीं बोर्ड रिजल्ट 2026 के छात्र अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं.
RBSE 10th Result 2026 Passing Marks: पास होने के लिए इतने अंक जरूरी
राजस्थान बोर्ड 10वीं की परीक्षा देने वाले छात्रों को पास होने के लिए प्रत्येक विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक हासिल करने होंगे. जबकि एग्रीगेट मार्क्स भी कम से कम 33 प्रतिशत होने चाहिए.
Latest Board Results Stories
-
Rajasthan Board 10th Result 2026: राजस्थान की टॉपर बेटियां...वंदना कुमारी से लेकर सिम्स निठारवाल तक, देखें टॉपर्स की लिस्ट
- Written by: मुकेश बौड़ाई
- Education
- मार्च 24, 2026 15:16 pm IST
Rajasthan Board 10th Result Toppers: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं का रिजल्ट जारी किया है. रिजल्ट जारी होने के बाद अब टॉपर्स लिस्ट सामने आ रही है. टॉपर्स में तमाम लड़कियों के ही नाम शामिल हैं.
-
फिसड्डी साबित हुई 'कोटा फैक्ट्री', 100 में से इतने बच्चे ही हुए पास, जानिए लिस्ट में कितने नंबर पर
- Written by: सुभाषिनी त्रिपाठी
- Education
- मार्च 24, 2026 15:03 pm IST
RBSE 10th Result 2026: राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट में कोटा साबित हुआ फिसड्डी 89.25% रिजल्ट के साथ सबसे नीचे रहा कोचिंग हब. जानें झुंझुनूं और सीकर का हाल और क्यों पिछड़ा कोटा.
-
Rajasthan Board 10th Result 2026 : जारी हुआ राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट, ये जिला रहा सबसे आगे
- Edited by: रितु शर्मा
- Education
- मार्च 24, 2026 10:59 am IST
Rajasthan Board 10th Result 2026: डिजीलॉकर पर राजस्थान बोर्ड क्लास 10th का रिजल्ट चेक करने के लिए स्टूडेंट्स डिजीलॉकर ऐप पर जाएं.अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से लॉग इन करें "राजस्थान बोर्ड" सर्च करें और क्लास 10 या क्लास 12 रिजल्ट लिंक चुनें अपनी मार्कशीट तुरंत डाउनलोड करें.
-
RBSE Rajasthan Board 10th Result 2026 LIVE: राजस्थान बोर्ड की टॉपर्स के नाम आए सामने, वंदना को मिले 99.33% नंबर
- Edited by: रितु शर्मा, सुभाषिनी त्रिपाठी
- Education
- मार्च 23, 2026 06:58 am IST
Rajasthan Board 10th Result Live: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (अजमेर) आज 10वीं कक्षा के नतीजे जारी करेगा. इस साल 10 लाख छात्रों ने ये परीक्षा दी है. राजस्थान 10वीं कक्षा के रिजल्ट से जुड़ा हर अपडेट पाने के लिए इस लाइव ब्लॉग के साथ जुड़े रहें.
-
RBSE 10th Result 2026: राजस्थान बोर्ड रिजल्ट के बाद कैसे चुनें सही स्ट्रीम? अपनाएं एक्सपर्ट्स के ये 5 टिप्स
- Edited by: रितु शर्मा
- Education
- मार्च 24, 2026 10:43 am IST
राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट बस कुछ ही देर में जारी हो रहा है. रिजल्ट के बाद बहुत से स्टूडेंट्स साइंस, कॉमर्स या आर्ट्स चुनने में कंफ्यूज हो जाते हैं. ऐसे में परेशान होने की जरूरत नहीं है. यहां जानिए एक्सपर्ट्स के अनुसार सही स्ट्रीम चुनने के तरीके.