विज्ञापन

Pariksha Pe Charcha 2026: अच्छा लीडर बनने के लिए कौन सी क्वालिटी सबसे जरूरी, PM मोदी ने छात्रों को बताया सीक्रेट

Pariksha Pe Charcha 2026: पीएम मोदी से एक छात्र ने लीडरशिप क्वालिटी को लेकर सवाल किया, जिसका जवाब देते हुए पीएम मोदी ने बताया कि लीडर में कौन सी एक क्वालिटी होना जरूरी है.

Pariksha Pe Charcha 2026: अच्छा लीडर बनने के लिए कौन सी क्वालिटी सबसे जरूरी, PM मोदी ने छात्रों को बताया सीक्रेट
Pariksha Pe Charcha 2026

Pariksha Pe Charcha 2026: पीएम मोदी ने परीक्षाओं से ठीक पहले एक बार फिर छात्रों से बातचीत की है. इस दौरान तमाम राज्यों के छात्रों ने पीएम मोदी से दिलचस्प सवाल पूछे. परीक्षा पे चर्चा के दूसरे एपिसोड में जब बच्चों ने पीएम मोदी से लीडरशिप क्वालिटी के बारे में पूछा तो उन्होंने इसका जवाब देते हुए कहा कि लीडर बनने के लिए सबसे पहले निडर बनना जरूरी है. पीएम मोदी ने बताया कि लीडरशिप में कौन सी क्वालिटी होना जरूरी है. 

लीडरशिप क्वालिटी कैसे बनाएं?

पीएम मोदी से जब एक छात्र ने लीडरशिप को लेकर सवाल किया तो उन्होंने जवाब देते हुए कहा, सबसे पहले मन में ये तय करिए कि कोई करे न करे, मैं करूंगा. इससे लीडरशिप क्वालिटी बननी शुरू हो जाएगी. मान लीजिए सड़क पर कूड़ा कचरा पड़ा है, आपने उसे उठा लिया तो आपके साथ लोग भी उसे उठाना शुरू कर देंगे. यहीं आप लीडर बन जाएंगे. हमें खुद को हमेशा लीडर के तौर पर तैयार करना चाहिए. 

पीएम मोदी ने लीडर का मतलब ये नहीं है कि चुनाव लड़ना है या फिर राजनीतिक पार्टी बनाना है. लीडरशिप में एक क्वालिटी जरूरी है कि आप 10 लोगों को अपनी बात समझा पाएं, बात को उन पर थोपना नहीं है. इससे पहले उन लोगों को समझना होगा. जो उन्हें समझ पाता है वही समझा पाता है, जो उन्हें नहीं समझ पाता, वो कुछ नहीं समझा सकता है. इसीलिए हमारी कोशिश सबसे पहले लोगों को समझने की होनी चाहिए. 

भारत बनेगा विकसित देश

पीएम मोदी ने छात्रों से कहा कि 2047 में भारत विकसित देश होगा. सिंगापुर के बारे में आपने सुना होगा, ये पहले एक छोटा मछुआरों का द्वीप था. हमें कहीं पर भी कूड़ा कचरा फेंकना या कहीं पर भी थूकना... ये सब नहीं करना है. हम परिवार में तय करेंगे कि हम खाने के बाद कुछ भी जूठा नहीं छोड़ेंगे. एक नागरिक के तौर पर अगर इन चीजों का पालन करूं तो मैं विकसित भारत के लिए योगदान दे रहा हूं. मेड इन इंडिया चीजों को खरीदें, बाहर शादी करने की बजाय देश में ही शादी या ऐसा कोई इवेंट करें.

Pariksha Pe Charcha 2026: पहलगाम हमले और ऑपरेशन सिंदूर को लेकर छात्र ने पीएम मोदी से पूछ लिया सवाल, मिला ये जवाब

लेखक के बारे में
img
मुकेश बौड़ाई
Chief Copy Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pariksha Pe Charcha 2026, Pariksha Pe Charcha PM Modi Leadership, How To Become Good Leader, PM Modi Leadership Tips
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com