विज्ञापन

OJEE Toppers List 2025: ओजेईई में अनुराग मिश्रा ने एमबीए में परीक्षा में किया टॉप, 55000 से अधिक छात्र सफल, कोर्स वाइज टॉपर लिस्ट देखें 

OJEE Toppers List 2025: ओडिशा जेईई परीक्षा के नतीजे जारी कर दिए गए हैं. इस साल  55000 से अधिक उम्मीदवारों ने ओजेईई रैंक हासिल की है. वहीं ओजेईई 2025 में अनुराग मिश्रा ने एमबीए में परीक्षा में टॉप किया, जबकि एस सिसेन्ड्री एमसीए/एमएससी में टॉपर रहीं.

OJEE Toppers List 2025: ओजेईई में अनुराग मिश्रा ने एमबीए में परीक्षा में किया टॉप, 55000 से अधिक छात्र सफल, कोर्स वाइज टॉपर लिस्ट देखें 
OJEE Toppers List 2025: ओजेईई में अनुराग मिश्रा ने एमबीए में परीक्षा में किया टॉप
नई दिल्ली:

OJEE Toppers List 2025: डिपार्टमेंट ऑफ स्किल डेवलपमेंट एंड टेक्निकल एजुकेशन, गवर्नमेंट ऑफ ओडिशा ने ओडिशा जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (OJEE 2025) के नतीजे जारी किए हैं. इस साल 55000 से अधिक उम्मीदवारों ने ओजेईई रैंक हासिल की है. वहीं ओजेईई 2025 में अनुराग मिश्रा (Anurag Mishra) ने एमबीए में परीक्षा में टॉप किया, जबकि एस सिसेन्ड्री (S Siseendr) एमसीए/एमएससी में टॉपर रहीं. टॉपर्स की सूची में बीफार्मा में जतिन मेहर (Jatin Meher), एलई टेक (डिप्लोमा) में गौरव स्वैन (Gourab Swain), एलई टेक (बीएससी) में साक्षी कुमारी (Sakshi Kumari), इंटीग्रेटेड एमबीए में अंशुमान पति ( Ansuman Pati), एमफार्मा में हितेश कुमार धाल (Hitesh Kumar Dhal)और बीसीएटी (सिनेमेटोग्राफी, साउंड रिकॉर्डिंग और साउंड डिजाइन) में सानिध्य नायक का नाम शामिल हैं.

DU ने लॉन्च किया नया कोर्स, दिल टूटने पर उबरने में करेगा मदद, Dating Culture के साथ कबीर सिंह और टाइटैनिक फिल्मों से पढ़ेंगे पाठ

परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र आधिकारिक वेबसाइट ojee.nic.in पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं. स्किल डेवलपमेंट एंड टेक्निकल एजुकेशन राज्य मंत्री ने ओजेईई परिणामों की घोषणा की. उन्होंने एसडीटीई मंत्री संपद चंद्र स्वैन ने कहा कि ओजेईई 2025 के लिए कुल 92,488 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 80,324 प्रवेश परीक्षा में शामिल हुए और 55,362 ने राज्य में विभिन्न प्रोफेशनल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए रैंक हासिल की. ​​मंत्री ने कहा कि 22,902 बेसिक बीएससी नर्सिंग उम्मीदवारों सहित शेष 25,000 नर्सिंग उम्मीदवारों के परिणाम, जिनके लिए ओजेईई ने पहली बार परीक्षा आयोजित की थी, डीएमईटी, ओडिशा द्वारा घोषित किए जाएंगे.

ओजेईई कमिति के आंकड़ों के अनुसार, लेटरल एंट्री (एलई)-टेक (डिप्लोमा) में 18,398 उम्मीदवारों को, बीफार्मा में 14,032, एमबीए में 9,022, एमसीए और एमएससी (कंप्यूटर साइंस) में 6,795, एमफार्मा में 1,651, इंटीग्रेटेड एमबीए में 1,564 और एलई फार्म में 976 उम्मीदवारों को रैंक आवंटित की गई है. इसी तरह 1,827 उम्मीदवारों को विभिन्न एमटेक पाठ्यक्रमों में रैंक आवंटित की गई है, एमप्लान, एमआर्क और बीसीएटी जैसे पाठ्यक्रमों का पीछा करने वालों ने भी रैंक हासिल की है. 

JNVST Class 6 Admission 2026: नवोदय विद्यालय कक्षा 6 में एडमिशन के लिए आवेदन शुरू, 13 दिसंबर को होगी परीक्षा 

ओजेईई टॉपर 2025 लिस्ट (OJEE Toppers 2025)

कोर्स                                               टॉपर

एम.टेक                                    मनमंथ बेहरा

बी.फार्मा                                     जतिन मेहर

एलई-टेक (डिप्लोमा)                       गौरव स्वैन

एलई-टेक (बी.एससी)                     सखी कुमारी

एलई-फार्मा                                   सागरिका दास

एमबीए                                         अनुराग मिश्रा

एमसीए                                       एस सिसेन्द्री

इंट एमबीए                                 अंसुमन पति

बी. कैट सिनेमैटोग्राफी                 नेहा प्रियदर्शनी

बी. कैट फिल्म संपादन                सानिध्य नायक

एम.फार्मा                                  हितेश कुमार ढल

एमआर्क                                 अस्मिता सुबुद्धि

एम.प्लान                            उर्मीकांत मणिनन्दन साहू

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com