नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET UG) 2026 के लिए प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी है. साथ ही एनटीए ने क्वेश्चन पेपर और रिकॉर्ड किए गए रिस्पॉन्स भी आधाकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिए हैं. ऐसे में जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, CUET के पोर्टल के जरिए ये सारी जानकारी देख सकते हैं और प्रोविजनल आंसर की पर आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं. एनटीए ने प्रोविजनल आंसर की पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए आज से (9 जून) 11 जून 2026 रात 10:00 बजे तक ओपन कर दी है.
कितनी लेगेगी फीस
उम्मीदवारों को चुनौती दिए गए हर प्रश्न के लिए 200 रुपये का नॉन-रिफंडेबल प्रोसेसिंग फी देना होगा. जिसकी पेमेंट क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग या UPI के माध्यम से किया जा सकता है.
ऑब्जेक्शन फीस की पेमेंट आप 11 जून 2026 को रात 11:50 बजे तक कर सकते हैं. एजेंसी ने कहा कि निर्धारित शुल्क का सफल भुगतान किए बिना किसी भी चुनौती पर विचार नहीं किया जाएगा.
विशेषज्ञ करेंगे ऑब्जेक्शन की समीक्षा
NTA ने कहा कि उम्मीदवारों द्वारा आंसरी की पर आपत्तियों की जांच विषय विशेषज्ञों के एक पैनल द्वारा की जाएगी. अगर कोई चुनौती सही पाई जाती है, तो आंसर की को उसी के अनुसार संशोधित किया जाएगा. उत्तर में किया गया कोई भी संशोधन सभी उम्मीदवारों के उत्तरों पर समान रूप से लागू होगा.
बता दें कि CUET UG 2026 का फाइनल रिजल्ट संशोधित अंतिम आंसर की के आधार पर तैयार किया जाएगा. एजेंसी ने स्पष्ट किया कि व्यक्तिगत उम्मीदवारों को उनकी आपत्तियों की स्वीकृति या अस्वीकृति के बारे में अलग से सूचित नहीं किया जाएगा. एक्सपर्ट पैनल द्वारा अंतिम रूप दी गई आंसर की को ही अंतिम माना जाएगा.
कैसे करें ऑब्जेक्शन
आपत्तियां दर्ज करने के लिए, उम्मीदवारों को अपने एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके आधिकारिक CUET वेबसाइट पर लॉग इन करना होगा.
अगर कोई सपोर्टिंग डॉक्यूमेंट्स हैं, तो उन्हें एक ही PDF फाइल के तौर पर अपलोड करना होगा. चुने गए दावों की समीक्षा करने के बाद, उम्मीदवारों को उन्हें सबमिट करना होगा और फीस पेमेंट की प्रक्रिया पूरी करनी होगी.
बता दें कि उम्मीदवार चुनौती के लिए क्वेश्चन का सेलेक्शन करने से पहले अपना प्रश्न पत्र, रिकॉर्ड किए गए उत्तर और आंसर की देख सकते हैं.
15,68,867 कैंडिडेट हुए थे शामिल
बता दें कि एनटीए द्वारा CUET UG 2026 भारत और विदेशों में कई शिफ्ट में कंप्यूटर-बेस्ड टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित किया गया था. अंडरग्रेजुएट प्रवेश परीक्षा के लिए कुल 15,68,867 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जो 11 मई से 31 मई तक और फिर 6 जून और 7 जून को आयोजित की गई थी.
NTA ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे CUET UG 2026 से जुड़े आगे के अपडेट के लिए रेगुलर तौर पर ऑफिशियल वेबसाइट देखते रहें.
यह भी पढ़ें- कार-बाइक की नंबर प्लेट क्यों छूने लगे चीन का सबसे बड़ा एग्जाम देने आए छात्र? वीडियो वायरल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं