विज्ञापन

कार-बाइक की नंबर प्लेट क्यों छूने लगे चीन का सबसे बड़ा एग्जाम देने आए छात्र? वीडियो वायरल

चीन की सबसे बड़ी परीक्षा Gaokao खत्म हुई, जिसमें 1.3 करोड़ छात्र बैठे. जानिए क्यों छात्र परीक्षा केंद्र के बाहर 985 और 211 नंबर वाली गाड़ियों को छूकर गुड लक मांग रहे हैं.

कार-बाइक की नंबर प्लेट क्यों छूने लगे चीन का सबसे बड़ा एग्जाम देने आए छात्र? वीडियो वायरल
चीन की सबसे बड़ी परीक्षा 'Gaokao' खत्म हुई, जिसमें 1.3 करोड़ छात्र बैठे.

चीन में आज दुनिया की सबसे बड़ी प्रवेश परीक्षा गाओकाओ (Gaokao) सफलतापूर्वक संपन्न हुई है. यह चीन की नेशनल हायर एजुकेशन एंट्रेंस परीक्षा है, जिसे दुनिया के सबसे कठिन एग्जाम्स में से एक माना जाता है. इस साल इस परीक्षा में करीब 1 करोड़ 29 लाख (12.9 मिलियन) छात्र शामिल हुए. यूनिवर्सिटी में एडमिशन दिलाने वाली इस परीक्षा को लेकर चीन में बच्चों और उनके माता-पिता के बीच गजब का उत्साह और तनाव दोनों देखने को मिलता है.

इस बीच सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो और तस्वीरें जमकर वायरल हो रही हैं, जिसमें छात्र पुलिसकर्मियों की गाड़ियों और बाइकों को छूते हुए नजर आ रहे हैं. आइए जानते हैं कि आखिर छात्र ऐसा क्यों कर रहे हैं.

क्या है 985 और 211 नंबर से जुड़ा टोटका

दरअसल, चीन के झेंग्झौ (Zhengzhou) और अन्य शहरों में परीक्षा केंद्रों के बाहर पुलिसकर्मी अपनी गाड़ियों और बाइकों के साथ खड़े दिखाई दिए. इन गाड़ियों और पुलिस के बैज पर खास तौर से 985 और 211 नंबर लिखे हुए थे. स्टूडेंट्स केंद्र में जाने से पहले इन नंबरों को छूकर गुड लक मांग रहे थे.

चीन के शिक्षा मंत्रालय के नियमों के अनुसार, 985 नंबर चीन की सबसे बेहतरीन और वर्ल्ड-क्लास यूनिवर्सिटीज को दर्शाता है, जबकि 211 नंबर चीन की टॉप-टियर  यूनिवर्सिटीज के लिए इस्तेमाल होता है. छात्रों का मानना है कि इन नंबरों को छूने से उन्हें देश के सबसे बड़े और बेस्ट कॉलेज में एडमिशन मिल जाएगा. पेरेंट्स के आराम करने के लिए बाहर खड़ी की गईं बसों पर भी यही नंबर लिखे गए थे.

गाओकाओ परीक्षा के दौरान चीन में सिर्फ गाड़ियों को छूना ही नहीं, बल्कि कई और मजेदार अंधविश्वास भी देखने को मिलते हैं. जिसमें से एक है होटल नंबर से जुड़ा टोटका. चीनी लोग वैसे तो 8 नंबर को लकी मानते हैं, लेकिन परीक्षा के दिनों में वे ऐसा कमरा बुक करते हैं जिसके आखिर में 7 आता हो,  ऐसा इसलिए क्योंकि एक चीनी मुहावरे के अनुसार 7 का मतलब ऊपर उठना और 8 का मतलब नीचे गिरना होचा है.

भारत के पेपर लीक से तुलना

वहीं, सोशल मीडिया पर लोग चीन के इस परीक्षा मैनेजमेंट की काफी तारीफ कर रहे हैं. बिना किसी पेपर लीक, बिना किसी फालतू के तनाव और कड़ी सुरक्षा के बीच इतनी बड़ी परीक्षा का हो जाना वाकई काबिले तारीफ है. कुछ सोशल मीडिया पोस्ट्स में तो भारत में हाल ही में हुए पेपर लीक के मामलों का जिक्र करते हुए यह भी बताया जा रहा है कि भारतीय सिस्टम को चीन से सीखना चाहिए कि इतनी बड़ी परीक्षा बिना किसी गड़बड़ी के कैसे कराई जाती है.

यह भी पढ़ें- दुनिया की सबसे बड़ी परीक्षा में 'मां की खास ड्रेस' का टोटका! बच्चों के अच्छे रिजल्ट के लिए 'कीपाओ' पहनकर आईं महिलाएं

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com