नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट अंडरग्रेजुएट (CUET UG) 2026 की फाइनल आंसर की जारी कर दी है. जिन भी उम्मीदवारों ने CUET UG एग्जाम दिया है वो ऑफ़िशियल वेबसाइट पर फ़ाइनल आंसर की देख सकते हैं. NTA ने चैलेंज विंडो के दौरान उम्मीदवारों की ओर से की गई आपत्तियों की समीक्षा की और उसके बाद फाइनल आंसर की जारी की है. फाइनल आंसर में से सात सवालों को हटा दिया गया है. दरअसल समीक्षा प्रक्रिया के बाद कुछ सवालों में गलतियां या कमियां पाई गईं, जिसके कारण उन्हें हटा दिया गया है. फाइनल आंसर की जारी होने के बाद, अब किसी भी समय CUET UG 2026 के नतीजे जारी किए जा सकते हैं.
कैसे डाउनलोड करें फाइनल आंसर की
- CUET UG की आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाएं.
- होमपेज पर "CUET UG 2026 Final Answer Key" का लिंक होगा, इसपप क्लिक करें.
- स्क्रीन पर एक PDF फाइल दिखेगी.
- अपने विषय और क्वेश्चन आईडी (Question ID) के अनुसार आंसर की को देखें.
रिजल्ट के बाद शुरू होगी दाखिले की प्रकिया
CUET UG रिजल्ट जारी होने के बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी, BHU जैसी यूनिवर्सिटीज में दाखिले की प्रक्रिया शुरू होगी. CUET UG स्कोर की मदद से छात्र यूनिवर्सिटीज में अलग-अलग अंडरग्रेजुएट कोर्स में एडमिशन के लिए आवेदन कर सकेंगे. दाखिले की प्रक्रिया कुछ प्रकार से होगी-
- रिजल्ट जारी होते ही सभी हिस्सा लेने वाली यूनिवर्सिटीज अपना एडमिशन पोर्टल लाइव कर देंगे.
- पोर्टल पर जाकर फॉर्म भरना होगा और CUET स्कोरकार्ड के साथ-साथ आवश्यक दस्तावेज (जैसे 10वीं/12वीं की मार्कशीट, जाति प्रमाण पत्र) अपलोड करने होंगे.
- हर यूनिवर्सिटीज फिर काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू करेगी.
- काउंसलिंग प्रक्रिया पूरी होने के बाद मेरिट लिस्ट निकाली जाएगी.
- मेरिट लिस्ट में जिन छात्रों का नाम होगा वो दाखिले के लिए आवेदन कर सकेंगे.
जिस यूनिवर्सिटी में आप दाखिला लेना चाहते हैं, उसके पोर्टल को समय-समय पर चेक करते रहे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं