नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने रविवार को NEET UG री-एग्जाम 2026 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं. इसी बीच कई NEET कैंडिडेट्स को अपने री-नीट एडमिट कार्ड एक्सेस करने में दिक्कत आ रही है. स्टूडेंट्स का कहना है कि जब वे अपने बैंक अकाउंट की डिटेल्स डालते हैं तो वेबसाइट या तो अंडर मेंटेनेंस मैसेज दिखा रही है या एक खाली पेज दिखा रही है. इससे पहले, NTA ने बताया था कि पोर्टल पर ज़्यादा ट्रैफिक होने से बैंक डिटेल वेरिफिकेशन प्रोसेस के दौरान टेक्निकल दिक्कतें आ सकती हैं. NTA की गाइडलाइंस के मुताबिक, कैंडिडेट्स को अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड करने से पहले रिफंड प्रोसेस के लिए अपने बैंक अकाउंट की डिटेल्स वेरिफाई करनी होंगी.
Around 4 lakh candidates for NEET UG 2026 Examination on 21st June have downloaded their Admit Cards. We are aware that some of you are facing technical glitches or server issues in accessing your admit cards. Our teams have been working towards resolving all these issues. We are…
— National Testing Agency (@NTA_Exams) June 15, 2026
4 लाख उम्मीदवारों ने एडमिट कार्ड डाउनलोड किया
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के अनुसार NEET UG 2026 परीक्षा के लिए लगभग 4 लाख उम्मीदवारों ने अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लिए हैं. NTA ने कहा, हमें पता है कि आपमें से कुछ लोगों को एडमिट कार्ड पाने में तकनीकी दिक्कतों या सर्वर की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है. हमारी टीमें इन सभी समस्याओं को हल करने के लिए काम कर रही हैं. हम आपके साथ हैं और यह पक्का करेंगे कि बहुत जल्द सभी उम्मीदवारों को उनके एडमिट कार्ड मिल जाएं. किसी भी तरह की असुविधा के लिए हमें गहरा खेद है.
NTA ने उम्मीदवारों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है. किसी भी तरह की समस्या होने पर उम्मीदवार 011-40759000 / 011-69227700 पर कॉल कर सकते हैं.
20 लाख से अधिक उम्मीदवार देंगे परीक्षा
नीट-यूजी 2026 री-एग्जाम का 21 जून की दोपहर में 2 बजे से शुरू होगा जो कि शाम 5 बजकर 15 मिनट तक चलेगा. .ये पेन-एंड-पेपर मोड परीक्षा होगी. देश के 551 शहरों और विदेश के 14 शहरों में एग्जाम आयोजित हो रहा. परीक्षा में 20 लाख अधिक उम्मीदवार बैठने जा रहे हैं. नीट री-एग्जाम को निष्पक्ष, सुरक्षित और पारदर्शी तरीके से आयोजित कराने के लिए केंद्र सरकार पूरी तरह इस बार सतर्क नजर आ रही है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं