NTA Scorecard Reissue Process : राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने उन कैंडिडेट्स के लिए अहम जानकारी साझा की है, जिनका स्कोरकार्ड किसी वजह से खो गया है, चोरी हो गया है या डैमेज्ड हो गया है. एजेंसी ने ऐसे मामलों में डुप्लीकेट स्कोरकार्ड दोबारा कैसे मिल सकता है इसकी पूरी प्रोसेस बताई है. अगर आपका भी स्कोरकार्ड खो गया है तो आप यहां बताई जा रही प्रोसेस को फॉलो करके रिइश्यू करा सकते हैं.
दोबारा स्कोरकार्ड पाने की प्रोसेस
NTA द्वारा जारी सूचना के अनुसार, कैंडिडेट्स को सबसे पहले DigiLocker पर अपना स्कोरकार्ड खोजने की सलाह दी गई है. अगर स्कोरकार्ड DigiLocker में अवेलवल है तो उसे सीधे डाउनलोड किया जा सकता है और इसके लिए अलग से अप्लाई करने की जरूरत नहीं होगी.
हालांकि, अगर DigiLocker में स्कोरकार्ड नहीं है तो उम्मीदवारों को NTA की आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in पर जाकर 17 सितंबर 2026 की नोटिफिकेषन में अवलेवल Annexure-1 डाउनलोड करना होगा. इसके बाद फॉर्म को भरकर उसमें मांगे गए सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स अटैच करने होंगे.
Need a Duplicate Scorecard?
— National Testing Agency (@NTA_Exams) September 19, 2026
If your NTA scorecard is lost, stolen, damaged or destroyed, you can apply for re-issuance as per the prescribed process.
Please visit the official NTA website for details and required documents.
🔗 https://t.co/zrcTMDfZFT#NTA #NTAUpdate #NTAExams… pic.twitter.com/7hP2Of4RSl
NTA ने बताया है कि अभ्यर्थी अपने आवेदन और दस्तावेज result@nta.gov.in पर ईमेल कर सकते हैं. इसके अलावा आवेदन को रजिस्टर्ड पोस्ट या स्पीड पोस्ट के माध्यम से भी भेजा जा सकता है इस पते पर...
Director (Examinations)
National Testing Agency
5th Floor, Government of India Press Building
Minto Road, New Delhi - 110002
करना पड़ सकता है इंतजार
एजेंसी के मुताबिक, आवेदन मिलने के बाद रिकॉर्ड का डॉक्यूमेंट वैरिफाई किया जाएगा. वैरिफिकेशन प्रोसेस पूरी होने के बाद ही डुप्लीकेट स्कोरकार्ड जारी किया जाएगा. यानी उम्मीदवारों को फॉर्म जमा करने के बाद कुछ समय इंतजार करना पड़ सकता है.
यह भी पढ़ें- UGC ने बदला नियम, अब MPT और MOT की डिग्री सिर्फ नाम की नहीं, स्पेशलाइजेशन के साथ मिलेगी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं