विज्ञापन

कहीं 5 लाख तो कहीं 10 लाख... नोएडा के प्राइवेट स्कूलों की फीस जानकर उड़ जाएंगे होश

आज के समय में निजी स्कूलों में बच्चों का दाखिला करवाना आम आदमी के बस की बात नहीं रही है. इन स्कूलों की फीस आसमान को छू रही है. नर्सरी क्लास की ही फीस 30 हजार प्रति महीने से शुरू होती है जो कि सैलान 5 लाख से अधिक पहुंच जाती है. नोएडा में ऐसे ही कई स्कूल हैं, जहां की फीस सुनकर आप हैरान रह जाएंगे.

कहीं 5 लाख तो कहीं 10 लाख... नोएडा के प्राइवेट स्कूलों की फीस जानकर उड़ जाएंगे होश
Prometheus School नोएडा के फेमस स्कूलों में से एक है. इस  स्कूल की फीस 10 लाख तक की है.

निजी स्कूलों की फीस ने हर मां-बाप के होश उड़ा रखे हैं. आज के समय में कई ऐसे निजी स्कूल हैं, जहां की फीस लाखों से शुरू होती है. इन स्कूलों में बच्चों को पढ़ाना मां-बाप के लिए किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं है. नोएडा और ग्रेटर नोएडा के प्राइवेट स्कूलों की फीस सुनकर तो आपके होश ही उड़ जाएंगे. यहां के  चुनिंदा निजी स्कूलों की सालाना फीस 5 लाख से शुरू होकर 10 लाख रुपये तक पहुंच चुकी है. यानी इन स्कूलों में बच्चों का दाखिला करवाना, किसी आम आदमी के बस की बात नहीं है. 

प्रोमेथियस स्कूल (Prometheus School)

Prometheus School नोएडा के फेमस स्कूलों में से एक है. इस  स्कूल की फीस 10 लाख तक की है. अगर आप अपने बच्चे का दाखिला इस स्कूल की नर्सरी क्लास में करवाना चाहते हैं, तो उसके लिए आपको कम से कम 5 लाख रुपये ढीले करने होंगे. इस स्कूल के फीस स्ट्रक्चर  के अनुसार एडमिशन करते समय 1 लाख रुपये एडमिशन फीस के तौर पर जमा करने होते हैं. इसके बाद चार महीने की फीस एक साथ जमा करवानी होती है, जो कि 1 25, 500 रुयये है. ये फीस आपको चार बार जमा करवानी होगी, यानी साल की कुल फीस 5 लाख के करीब होगी. वहीं अगर आप क्लास 11 वीं या 12वीं में बच्चे का दाखिला करवाते हैं, ये फीस सालान 10 लाख रुपये होगी.

Add image caption here

Add image caption here

इसके अलावा ट्रांसपोर्ट के चार्ज अलग से देने होते हैं, जो कि 16 हजार रुपये से शुरू हैं. कुल मिलाकर कहा जाए तो आम आदमी इस स्कूल में अपना बच्चे का दाखिला सपने में भी नहीं करवा सकता है.

सिर्फ ट्यूशन फीस ही नहीं ये स्कूल अतिरिक्त चीजों भी मां-बाप से वसूलते हैं. जैसे कि प्रवेश शुल्क, जो कि शुरुआत में एक बार देना होता है. इसके अलावा दाखिले के समय Deposit भी जमा करवाना होता है. ये डिपॉजिट उस समय वापस कर दिया जाता है, जब बच्चे का नाम स्कूल से आप कटवा देते हैं.

स्टेप बाय स्टेप स्कूल

स्टेप बाय स्टेप स्कूल भी नोएडा के सबसे महंगे स्कूल में आता है. इस स्कूल की फीस 30 हजार प्रति महीने से शुरू होती है. इसके अलावा दाखिले के समय 2 लाख रुपये जमा करवाने होते हैं. अगर आप नर्सरी क्लास में अपने बच्चा का दाखिला इस स्कूल में करवाना चाहते हैं, तो उसके लिए आपको हर महीने 35, 249 रुपये फीसे के तौर पर देने होंगे. इसके अलावा 4 हजार रुपये लंच फीस है और ट्रांसपोर्ट चार्ज 7 हजार रुपये से शुरू है. अगर कोई अपने बच्चे का दाखिला इस स्कूल में करवाना चाहता है तो उसे हर साल कम से कम 5 लाख तक का खर्च उठाना होगा.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Noida Private Schools Fee, Private Schools Fee Noida, Most Expensive School In Noida
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com