विज्ञापन

CBSE पोर्टल को हैक करने वाले निसर्ग अधिकारी को IIT में मिली नौकरी, NDTV को बताया क्या करेंगे काम

आईआईटी कानपुर की तरफ से एथिकल हैकर निसर्ग अधिकारी को नौकरी का ऑफर दिया गया, ये 19 साल का वही हैकर है, जिसने सीबीएसई के ऑन स्क्रीन मार्किंग वाले पोर्टल को हैक कर कई तरह की कमियों को उजागर किया था.

CBSE पोर्टल को हैक करने वाले निसर्ग अधिकारी को IIT में मिली नौकरी, NDTV को बताया क्या करेंगे काम
निर्सग अधिकारी को मिल गई आईआईटी कानपुर में नौकरी

Nisarga Adhikari IIT Job Offer: CBSE के ऑन स्क्रीन मार्किंग पोर्टल की पोल खोलने वाले एथिकल हैकर निसर्ग अधिकारी को एक बड़ी नौकरी का ऑफर आया है, जिसे उन्होंने तुरंत एक्सेप्ट भी कर लिया. निसर्ग अधिकारी को IIT कानपुर की तरफ से नौकरी का ऑफर मिला, जिसके बाद उन्होंने हामी भर दी है और अब अपने लिंक्डिन प्रोफाइल पर भी अपडेट कर दिया है. एनडीटीवी के साथ एक्सक्लूसिव बातचीत में निसर्ग अधिकारी ने इस जॉब ऑफर के बारे में बताया, साथ ही उन्होंने इस बात का भी खुलासा किया है कि वो आईआईटी में क्या काम करेंगे. 

IIT में क्या करेंगे निसर्ग अधिकारी?

एथिकल हैकर निसर्ग अधिकारी ने एनडीटीवी के साथ बातचीत में बताया कि वो IIT कानपुर में भी एथिकल हैकिंग का ही काम करेंगे. तमाम वेबसाइट्स और पोर्टल पर क्या लूपहोल्स हैं, उन्हें खोजने की जिम्मेदारी उनके पास होगी. अपने लिंक्डिन प्रोफाइल पर उन्होंने लिखा है कि वो IIT कानपुर में थ्रेट इंटेलिजेंस का काम करेंगे. यही काम उन्होंने CBSE के पोर्टल पर भी किया था. 

Latest and Breaking News on NDTV

एक्स और लिंक्डिन पर भी किया पोस्ट

निसर्ग अधिकारी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल्स पर भी इस बात की पुष्टि की है कि उन्हें आईआईटी में नौकरी मिली है. आईआईटी कानपुर के डायरेक्टर की तरफ से उन्हें संपर्क किया गया और नौकरी का ऑफर दिया गया. इसके बाद निसर्ग अधिकारी ने इस नौकरी के लिए हामी भरी और खुशी भी जताई. 

कौन हैं निसर्ग अधिकारी?

निसर्ग अधिकारी 19 साल के एक एथिकल हैकर हैं, जिन्होंने सीबीएसई के ऑन स्क्रीन मार्किंग सिस्टम पर उठ रहे सवालों के बीच कुछ ऐसे पोस्ट किए, जिनसे हड़कंप मच गया. निसर्ग अधिकारी ने दावा किया कि उन्होंने सीबीएसई के री-इवैल्यूएशन पोर्टल को आसानी से हैक कर लिया. उन्होंने बताया कि कैसे पोर्टल की सिक्योरिटी काफी कमजोर थी और लाखों छात्रों का डेटा एक कमजोर दरवाजे के अंदर बंद था, जिसे आसानी से तोड़ा जा सकता था. इसके बाद सीबीएसई की खूब फजीहत हुई और IIT की टीमों को पोर्टल संभालने के लिए बुलाना पड़ा. 

निसर्ग अधिकारी साइबर सिक्योरिटी और कोडिंग की दुनिया में काफी दिलचस्पी रखते हैं. उन्होंने बताया था कि काफी कम उम्र में ही उन्होंने कोडिंग सीखना शुरू कर दिया. यही वजह है कि आज उनके टैलेंट के दम पर उन्हें IIT ने खुद कॉल करके नौकरी दी है. 

ये भी पढ़ें - सार्थक सिद्धांत को नहीं मिला IIT कानपुर से जॉब ऑफर, NDTV को बताया सच

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nisarg Adhikari CBSE, Nisarg Adhikari IIT Job Offer, IIT Kanpur News, CBSE OSM Portal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com