Kaun hain Pradhan mantri ke secretry Nidhi Tiwari : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्राइवेट सेक्रेटरी के रूप में भारतीय विदेश सेवा (IFS) अधिकारी निधि तिवारी हैं. इससे पहले निधि तिवारी PMO में उप सचिव (Deputy Secretary) के पद पर कार्यरत थीं और विदेश व सुरक्षा मामलों से जुड़े महत्वपूर्ण कामकाज संभाल रही थीं. बता दें कि निधि तिवारी साइंटिस्ट की नौकरी को छोड़कर यूपीएससी क्रैक किया था. तो चलिए जानते हैं, निधि तिवारी कौन हैं, कहां की रहने वाली हैं और उनकी अचीवमेंट्स क्या हैं.
ग्रेजुएशन तक पढ़ाई लखनऊ से....
लखनऊ की रहने वाली निधि तिवारी ने अपनी स्कूली शिक्षा और ग्रेजुएशन वहीं से पूरी की. उन्होंने बीएससी के बाद बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) से बायोकेमिस्ट्री में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और गोल्ड मेडल भी जीता. पढ़ाई पूरी होने के बाद उनका सिलेक्शन भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र (BARC) में साइंटिस्ट के रूप में हुआ.
2008 में छोड़ी साइंटिस्ट की नौकरी
हालांकि, सिविल सेवा में जाने का सपना उन्हें लगातार प्रेरित करता रहा. जिसके चलते उन्होंने 2008 में वैज्ञानिक की नौकरी छोड़ दी और UPSC की तैयारी शुरू कर दी.
96वीं रैंक की हासिल
2014 बैच की IFS अधिकारी निधि ने सिविल सेवा परीक्षा 2013 में ऑल इंडिया 96वीं रैंक हासिल की थी. इससे पहले भी उन्होंने 2012 की सिविल सेवा परीक्षा पास की थी, लेकिन उनका नाम वेटिंग लिस्ट में आया था.
NSA में भी कर चुकी हैं काम
प्रधानमंत्री ऑफिस में शामिल होने से पहले निधि विदेश मंत्रालय में निरस्त्रीकरण और अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े मामलों पर काम कर चुकी हैं. नवंबर 2022 में वे पीएमओ में अंडर सेक्रेटरी के रूप में आईं और बाद में उप सचिव बनीं. राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजित डोभाल के साथ सुरक्षा मामलों को लेकर भी काम कर चुकी हैं.
यह भी पढ़ें- कहीं डीएम ऑफिस तो कहीं सड़क पर प्रदर्शन, यूपी से लेकर एमपी तक दिखा Gen-Alpha का गुस्सा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं