राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) आज पूरे देश में 'नीट-यूजी- 2026' परीक्षा आयोजित करने जा रही है. 21 जून को आयोजित होने वाली इस महत्वपूर्ण परीक्षा के लिए देशभर में अभूतपूर्व सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था की गई है. 22 लाख से अधिक उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं. आज जो भी उम्मीदवार ये एग्जाम देने जा रहे हैं, वो एक बार नीट-री एग्जाम से जुड़ी गाइडलाइंस को अच्छे से पढ़ लें और केवल बताई गई चीजों को ही अपने साथ एग्जाम सेंटर लेकर जाएंं. तो आइए एक बार नजर डालते हैं पूरी चेकलिस्ट पर
साथ लेकर जाएं ये अनिवार्य दस्तावेज
- उम्मीदवार अपने साथ प्रिंटेड NEET UG 2026 Admit Card लेकर जाएं. याद रहे कि प्रिंटेड NEET UG 2026 Admit Card को देखकर ही एग्जाम सेंटर में प्रवेश दिया जाएगा. किसी भी तरह की सॉफ्ट कॉपी साथ लेकर न जाएं.
- एडमिट कार्ड के अलावा मूल फोटो आईडी प्रूफ जैसे कि आधार कार्ड, वोटर आईडी, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस या PAN कार्ड भी अपने साथ लेकर जाएं.
- पासपोर्ट साइज फोटो भी अपना साथ जरूप रखें.
- PwBD प्रमाणपत्र भी साथ लेकर जाएं.
एग्जाम सेंटर में इन चीजों को ले जाने की है अनुमति
- पानी की बोतल साथ लेकर जा सकते हैं
- पारदर्शी फोल्डर/पाउच
इन चीजों को भूलकर भी साथ लेकर न जाएं
- मोबाइल फोन
- स्मार्ट वॉच
- ब्लूटूथ
- ईयरफोन
- कैलकुलेटर
- नोट्स
- किताबें
- कागज
- डिजिटल डिवाइस
क्या है ड्रेस कोड
- हल्के साधारण कपड़े
- हाफ स्लीव शर्ट
- टी-शर्ट
- सिंपल कुर्ती
- चप्पल या लो-हील सैंडल
फुल स्लीव्स के कपड़े और बड़े जूते पहने से बचें. साथ ही परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंच जाएं. चेकिंग परीक्षा शुरू होने से 2 घंटे पहले ही शुरू हो जाएगी. 1 बजे के बाद किसी को भी परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं