NEET-UG 2026 : नीट यूजी काउंसलिंग की डेट का इंतजार कर रहे कैंडिडेट्स के लिए एमसीसी (मेडिकल काउंसिल कमेटी) ने शेड्यूल जारी कर दिया है. 7 अगस्त से काउंसलिंग शुरू है. साथ ही एमसीसी ने इससे जुड़े नियम और बदलावों की भी जानकारी सार्वजनिक कर दी है. MCC ने इस बार NEET UG 2026 काउंसलिंग के नियमों में कुछ अहम बदलाव किए हैं, जिनका सीधा फायदा लाखों मेडिकल अभ्यर्थियों को होगा. इन नए नियमों का उद्देश्य काउंसलिंग प्रोसेस को अधिक पारदर्शी और आसान बनाना है. इस बार की खास बात यह है कि अब ज्यादातर प्रोसेस पूरी तरह डिजिटल कर दी गई है.
इससे छात्रों का समय और पैसा तो बचेगा ही साथ ही भागदौड़ से भी राहत मिलेगी. ऐसे में आइए जानते हैं आखिर इस बार एमसीसी ने क्या-क्या जरूरी बदलाव किए हैं.
फिजिकल रिपोर्टिंग में हुआ बदलाव
पहले किसी कॉलेज में सीट मिलने के बाद सीट अपग्रेडेशन की उम्मीद रखने वाले छात्रों को कई मामलों में कॉलेज रिपोर्टिंग करनी होती थी. लेकिन अब ऐसा नहीं करना पड़ेगा. क्योंकि MCC के नए में Upgrade या Willing to Upgrade ऑप्शन सिलेक्ट करने वाले कैंडिडेट्स को केवल अपग्रेडेशन के लिए कॉलेज में फिजिकल रिपोर्टिंग नहीं करनी होगी. बल्कि उनकी मौजूदा सीट काउंसलिंग सिस्टम में सुरक्षित रहेगी और वे अगले राउंड में शामिल हो सकेंगे.
सीट रेजिग्नेशन से मिली राहत
अब किसी अलॉटेड सीट को छोड़ने या सरेंडर करने के लिए कॉलेज जाने की जरूरत नहीं होगी. कैंडिडेट तय समय सीमा के भीतर MCC के ऑफिशियल पोर्टल पर ऑनलाइन अप्लाई करके अपनी सीट से रिजानइन दे सकेंगे.
NRI ऑनलाइन डॉक्यूमेंट कर सकेंगे अपलोड
तीसरा जरूरी बदलाव NRI कैंडिडेट्स के लिए है. अब एनआरआई (NRI) रिजर्वेशन का बेनेफिट्स लेने वाले कैंडिडेट्स जरूरी डॉक्यूमेंट्स सीधे ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड कर सकेंगे. इससे डॉक्यूमेंट वैरिफिकेशन प्रोसेस पहले से अधिक स्मूद होगी इसमें तेजी भी आएगी.
नीट यूजी (NEET UG 2026) के लिए सेंट्रल इंस्टीट्यूट, AIQ सीटों और MCC के अंदर आने वाले मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश लेने के इच्छुक उम्मीदवार को नए नियमों को अच्छी तरह समझ लेना चाहिए, ताकि काउंसलिंग के दौरान किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े.
यह भी पढ़ें- NEET UG Counselling 2026: काउंसलिंग में रिजर्वेशन के लिए कौन-कौन से दस्तावेज जरूरी? देखें कैटेगरी वाइज लिस्ट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं