विज्ञापन

NEET Score कम है तो न हों निराश, इन 8 सरकारी कॉलेजों में मिल सकती है MBBS सीट, देखें Cut-OFF और बेस्ट ऑप्शन

NEET UG 2026 परीक्षा के बाद छात्र काउंसलिंग की तैयारी में जुटे हैं. कम स्कोर वाले छात्र भी हिम्मत न हारें. AIIMS मदुरै, GMC अमृतसर और लातूर जैसे कई सरकारी मेडिकल कॉलेज हैं जहां 16,000 से 27,000 रैंक तक भी सामान्य वर्ग को सीटें मिली हैं

NEET Score कम है तो न हों निराश, इन 8 सरकारी कॉलेजों में मिल सकती है MBBS सीट, देखें Cut-OFF और बेस्ट ऑप्शन
अगर रैंक ज्यादा पीछे है और MBBS सीट नहीं मिल पा रही है, तो मेडिकल फील्ड में करियर बनाने के लिए कई और भी पॉपुलर और हाई-सैलरी वाले कोर्सेज मौजूद हैं.

21 जून को NEET UG का रिएग्जाम कड़ी सुरक्षा के बीच सफलतापूर्वक संपन्न हो गया है. अब सभी छात्रों को रिजल्ट और काउंसलिंग का इंतजार है. अगर आपका नीट स्कोर उम्मीद से कम आ रहा है, तो बिल्कुल निराश न हों. कम नंबर आने पर भी सरकारी मेडिकल कॉलेज में MBBS सीट पाने या अन्य बेहतरीन मेडिकल कोर्सेज में करियर बनाने के कई मौके होते हैं. आइए समझते हैं कि कम स्कोर होने पर आपको अपनी रणनीति कैसे बनानी चाहिए.

Low NEET Score का क्या मतलब है?

आमतौर पर बहुत कम नंबरों का मतलब यह नहीं है कि आपके लिए रास्ते बंद हो गए हैं. अगर आपके नंबर AIIMS, PGIMER या KGMU जैसे टॉप संस्थानों के लायक नहीं हैं, तो भी आप काउंसलिंग की रेस में बने रहते हैं. अगर आपने अपनी कैटेगरी के हिसाब से केवल 'क्वालीफाइंग कटऑफ' भी पार कर लिया है, तो आप काउंसलिंग में भाग लेने के लिए पूरी तरह एलिजिबल हैं.

पिछले साल यानी 2025 के ट्रेंड को देखें तो सामान्य वर्ग (General) के लिए क्वालीफाइंग स्कोर 144, OBC/SC/ST के लिए 113 और PwBD के लिए 127 नंबर रहा था. अगर आप इस दायरे में हैं, तो आप काउंसलिंग में बैठ सकते हैं.

कम रैंक पर मिलने वाले कुछ प्रमुख सरकारी मेडिकल कॉलेज

ऑल इंडिया कोटा (AIQ) और स्टेट कोटा की काउंसलिंग के आखिरी राउंड्स तक कई सरकारी कॉलेजों में सीटें खाली रह जाती हैं. पिछले सालों के ट्रेंड्स के मुताबिक, सामान्य वर्ग के लिए इन सरकारी कॉलेजों में थोड़ी पीछे की रैंक पर भी एडमिशन मिला है:

AIIMS मदुरै

क्लोजिंग रैंक लगभग 16,728

सरकारी मेडिकल कॉलेज, अमृतसर

क्लोजिंग रैंक लगभग 19,964

सरकारी मेडिकल कॉलेज, लातूर

क्लोजिंग रैंक लगभग 20,588

शहीद हसन खान मेवाती सरकारी मेडिकल कॉलेज

क्लोजिंग रैंक लगभग 21,408

लेट बालीराम कश्यप मेमोरियल सरकारी मेडिकल कॉलेज, जगदलपुर

क्लोजिंग रैंक लगभग 22,574

सरकारी मेडिकल कॉलेज, पाली

क्लोजिंग रैंक लगभग 23,302

सरकारी मेडिकल कॉलेज, फिरोजाबाद

क्लोजिंग रैंक लगभग 26,148

अगरतला सरकारी मेडिकल कॉलेज

क्लोजिंग रैंक लगभग 27,001

MBBS नहीं मिला तो क्या करें? ये हैं बेस्ट अल्टरनेटिव कोर्सेज

अगर रैंक ज्यादा पीछे है और MBBS सीट नहीं मिल पा रही है, तो मेडिकल फील्ड में करियर बनाने के लिए कई और भी पॉपुलर और हाई-सैलरी वाले कोर्सेज मौजूद हैं. आप इनमें एडमिशन ले सकते हैं:

आयुष कोर्सेज

BAMS (आयुर्वेद), BHMS (होम्योपैथी), BUMS (यूनानी), BSMS (सिद्ध).

पैरामेडिकल और नर्सिंग

BSc नर्सिंग, BPT (फिजियोथेरेपी), BMLT (मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी).

एलाइड हेल्थ साइंसेज

BSc रेडियोलॉजी, BSc ऑप्टोमेट्री, BSc ऑपरेशन थिएटर टेक्नोलॉजी, BSc न्यूट्रिशन एंड डाइटेटिक्स.

फार्मेसी

BPharma और DPharma.

इस बात का रखें ख्याल

काउंसलिंग के दौरान ऑल इंडिया कोटा (15%) और अपने राज्य के स्टेट कोटा (85%) दोनों पर नजर रखें. 

यह भी पढ़ें- NEET UG: परीक्षा से ज्यादा चर्चा में रही सख्त चेकिंग, बालियां उतरीं, पैसे गायब हुए और धार्मिक कपड़ों पर भी मचा बवाल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
NEET UG 2026, NEET UG 2026 Re-Exam, NEET UG 2026 NTA
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com