NEET UG Exam 2026 LIVE : मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET UG 2026 का आयोजन आज होने जा रहा है. लाखों छात्रों के भविष्य का फैसला करने वाली इस परीक्षा को लेकर नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने कमर कस ली है. परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और ड्रेस कोड को लेकर सख्त गाइडलाइंस जारी की गई हैं. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के अनुसार इस साल करीब 22.73 लाख छात्र ये परीक्षा देने जा रहे हैं. परीक्षा के लिए 551 शहरों में कुल 5,435 केंद्र बनाएं गए हैं. भारत के अलावा ये परीक्षा विदेशों में भी दो रही है.
अगर आप या आपके परिवार में कोई कल परीक्षा देने जा रहा है, तो यह ब्लॉग आपके लिए है. सेंटर पर पहुंचने से पहले रिपोर्टिंग का सही समय से लेकर क्या पहनना है और क्या नहीं जान लें, ताकि आखिरी समय में कोई परेशानी न हो.
📢 NEET (UG) 2026 Advisory | What You Can Carry & Wear
— National Testing Agency (@NTA_Exams) April 30, 2026
Hey aspirants! Here's a quick guide to help you stay stress-free on exam day 👇
✅ Carry a transparent water bottle
✅ Articles of faith allowed (report early for smooth frisking)
✅ Light clothing preferred
– Full… pic.twitter.com/BSxlD8cBCx
NEET UG EXAM 2026 LIVE NEWS UPDATES -
NEET 2026: परीक्षा केंद्र पर छात्राओं की 'अग्निपरीक्षा', किसी की उतरी नथुनी तो किसी की कान की बाली
NEET UG 2026 Exam LIVE Updates: देशभर में शुरू हुई NEET UG परीक्षा
NEET UG 2026 Exam LIVE Updates: NEET UG परीक्षा दो बजते ही शुरू हो गई है. ये परीक्षा शाम 5 बजे तक चलने वाली है.
NEET UG 2026 Exam LIVE Updates: नीट परीक्षा के लिए जारी गाइडलाइन का कड़ाई से हो रहा है पालन
NEET परीक्षा के लिए जारी किए गए दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करवाया जा रहा है. आमतौर पर, अधिकांश छात्र जारी निर्देशों का पालन करते हुए देखे गए. हालांकि, सबसे अधिक असुविधा उन महिला उम्मीदवारों को हुई जिन्होंने अपने कान या नाक में स्टड पहने हुई थी.
NEET 2026: परीक्षा केंद्र पर छात्राओं की 'अग्निपरीक्षा', किसी की उतरी नथुनी तो किसी की कान की बाली
NEET UG 2026 Exam LIVE Updates: एग्जाम देने व्हीलचेयर पर पहुंचा अभ्यर्थी, हाथों से उठाकर सेंटर में दिलवाई इंट्री
मध्यप्रदेश के दौसा सेंटर पर पुलिस ने व्हीलचेयर पर आए घायल उम्मीदवारों के लिए दरियादिली दिखाते हुए उसे हाथों से उठाकर सेंटर में एंट्री दिलवाई है.
NEET UG 2026 Dress Code: नीट यूजी एग्जाम देने जा रहे छात्र एक बार पढ़ लें NTA की नई गाइडलाइंस
NEET UG 2026 की परीक्षा 3 मई यानी आज होने जा रही है. कुछ ही घंटों में परीक्षा शुरू हो जाएगी. NTA ने ड्रेस कोड, जूते-चप्पल और परीक्षा केंद्र पर ले जाने वाली वस्तुओं को लेकर नई एडवाइजरी जारी की है, एग्जाम देने से पहले इसे अच्छे से पढ़ लें.
NEET UG 2026: अभ्यर्थी राजकोट स्थित एक परीक्षा केंद्र पर पहुंचे
NEET UG 2026: गुजरात: मेडिकल प्रवेश परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी राजकोट स्थित एक परीक्षा केंद्र पर पहुंचे.
#WATCH | NEET UG 2026: Gujarat: Aspirants arrive at an examination centre in Rajkot to appear for the medical entrance exam. pic.twitter.com/z1rnmmvC62
— ANI (@ANI) May 3, 2026
NEET UG 2026 परीक्षा: प्रश्न पत्र कड़ी सुरक्षा के बीच केंद्रों तक पहुंचे
VIDEO | Anantnag, Jammu and Kashmir: NEET UG 2026 exam papers have been delivered to centres in Wanpoh amid tight security.
— Press Trust of India (@PTI_News) May 3, 2026
(Full video available on PTI Videos- https://t.co/dv5TRAShcC) pic.twitter.com/hCyUVCGvjQ
NEET UG 2026: तमिलनाडु के चेन्नई स्थित एक परीक्षा केंद्र के बाहर पहुंचे उम्मीदवार
VIDEO | NEET UG 2026: Aspirants begin to arrive to appear for the medical entrance exam. Visuals from outside an exam centre in Chennai, Tamil Nadu. #NEETUG2026 #NEET #TamilNadu
— Press Trust of India (@PTI_News) May 3, 2026
(Full video available on PTI Videos- https://t.co/dv5TRAShcC) pic.twitter.com/4MatrFjOeJ
NEET UG 2026 Exam LIVE Updates:2 लाख से अधिक कर्मी तैनात
NEET UG 2026 Exam LIVE Updates: NTA ने कुल मिलाकर, 22.79 लाख उम्मीदवारों के लिए परीक्षा का सुचारू संचालन सुनिश्चित करने के लिए NTA ने 2 लाख से अधिक कर्मियों को तैनात किया गया है
NEET UG 2026 Exam LIVE Updates: एग्जाम सेंटर पहुंचने के लिए गूगल मैप पर न करें भरोसा छूट सकती है परीक्षा
एनटीए ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे परीक्षा केंद्र का पता केवल मानचित्रों पर निर्भर रहने के बजाय एडमिट कार्ड से सत्यापित करें क्योंकि मानचित्र कभी-कभी गलत स्थान दिखा सकते हैं. यात्रा और मौसम संबंधी सलाह जारी की गई है, जिसमें उम्मीदवारों से अपने आने-जाने की योजना बनाने का आग्रह किया गया है. अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि करते हुए, एनटीए ने कहा कि यह परीक्षा पूर्ण निष्ठा, पारदर्शिता और दक्षता के साथ, देश भर की राज्य सरकारों, केंद्र शासित प्रदेशों और स्थानीय अधिकारियों के सहयोग से आयोजित की जाएगी.
NEET UG 2026 Exam LIVE Updates: एग्जाम सेंटर पर पहुंचने लगे छात्र
NEET UG 2026 Exam LIVE Updates: झारखंड के रांची में, नेशनल एलिजिबिलिटी-कम-एंट्रेंस टेस्ट (NEET) UG-2026 परीक्षा से पहले, छात्र एग्जाम सेंटर पर पहुंचने लगे हैं.
NEET UG 2026 Exam LIVE Updates: NTA के दिशा-निर्देश एक बार जरूर पढ़ लें
NEET UG 2026 Exam LIVE Updates: NTA के दिशा-निर्देशों के अनुसार, उम्मीदवारों को उपस्थिति के लिए प्रवेश पत्र, वैध मूल फोटो पहचान पत्र और दो पासपोर्ट साइज की तस्वीरें साथ लाना अनिवार्य है, परीक्षा हॉल के अंदर केवल अनुमत वस्तुएं ही ले जाने की अनुमति है.इनमें पारदर्शी पानी की बोतल शामिल है जबकि मधुमेह रोगी दवाएं या केले, सेब या संतरे जैसे फल ले जा सकते हैं.
NEET UG Exam 2026 Live Updates: अनंतनाग में वॉनपोह केंद्रों तक पहुंचाए गए पेपर
NEET UG Exam 2026 Live Updates: अनंतनाग में एग्जाम शुरू होने से ठीक कुछ समय पहले कड़ी सुरक्षा के बीच प्रश्न पत्र बिना किसी रुकावट के वॉनपोह केंद्रों तक पहुंचाए गए.
NEET UG Exam 2026 Live Updates:1.30 लाख MBBS सीटों पर होगा दाखिला
NEET UG Exam 2026 Live Updates: पूरे भारत में लगभग 1.30 लाख MBBS सीटें उपलब्ध हैं. इन सीटों के लिए 22 लाख से अधिक उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हो रहे हैं.
NEET UG Exam 2026 Live Updates: इन छात्रों को 6:00 बजे तक परीक्षा देने की अनुमति होगी
NEET UG Exam 2026 Live Updates: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) रविवार दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे (आईएसटी) तक एक ही शिफ्ट में होगी. दिव्यांग/दिव्यांग वर्ग सहित, क्षतिपूर्ति समय के पात्र उम्मीदवारों को शाम 6:00 बजे तक परीक्षा देने की अनुमति होगी.
NEET UG 2026 Dress Code: परीक्षा केंद्र जाने से पहले जान लें NTA की नई गाइडलाइंस, वरना होगी मुश्किल
NEET UG 2026 : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 3 मई 2026 को होने वाली नेशनल एलिजिबिलिटी-कम-एंट्रेंस टेस्ट (NEET UG) के लिए ड्रेस कोड और जरूरी दिशा-निर्देशों वाली एक नई एडवाइजरी जारी की है. अगर आप भी इस साल डॉक्टर बनने का सपना देख रहे हैं और नीट परीक्षा में बैठने वाले हैं, तो सेंटर पर पहुंचने से पहले इन नियमों को ध्यान से पढ़ लें, ताकि वहां आपको किसी परेशानी का सामना न करना पड़े.
NEET UG 2026 Live Updates: दोपहर 1:30 बजे के बाद गेट कर दिए जाएंगे बंद
NEET UG 2026 Live Updates: उम्मीदवारों को रविवार सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:30 बजे के बीच अपने-अपने केंद्रों पर पहुंचना अनिवार्य है. प्रवेश द्वार दोपहर 1:30 बजे सख्ती से बंद हो जाएंगे और किसी भी परिस्थिति में देर से आने वालों को प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी. पारंपरिक या धार्मिक पोशाक या पूरी बाजू के कपड़े पहनने वालों को विस्तृत सुरक्षा जांच के लिए समय देने हेतु समय से पहले पहुंचने की सलाह दी गई है.
NEET UG 2026 Live Updates: नकल करने वालों के खिलाफ लिया जाएगा सख्त एक्शन
NEET UG 2026 Live Updates: उम्मीदवारों को कोई भी ऐसी प्रतिबंधित वस्तु लाने की अनुमति नहीं है, जिसका उपयोग अनुचित तरीकों के लिए किया जा सकता है. अगर कोई उम्मीदवार नकल करते हुए पाया गया, तो उसके खिलाफ सख्त एक्शन किया जाएगा.
NEET UG 2026 Live Updates: परीक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम
NEET UG 2026 Live Updates: राष्ट्रीय परीक्षा प्राधिकरण (एनटीए) ने परीक्षा के लिए एक व्यापक प्रशासनिक और सुरक्षा ढांचा तैयार किया है. समन्वित प्रयासों के तहत 674 शहर समन्वयक संचालन की देखरेख कर रहे हैं जबकि स्वतंत्र निगरानी सुनिश्चित करने के लिए 6,000 से अधिक पर्यवेक्षकों को तैनात किया गया है. केंद्र अधीक्षक, निरीक्षक, जिला प्रशासन और पुलिस बल भी सक्रिय रूप से शामिल हैं.
NEET UG 2026 Live Updates: पेपर लीक की खबरें को NTA ने बताया अफवाह
NEET UG 2026 Live Updates: NEET एग्जाम शुरू होने से ठीक पहले कई जगह पेपर लीक की खबरें आ रही है, इन खबरों को NTA ने अफवाह बताया है.
NEET UG 2026: एग्जाम सेंटर पहुंचने के लिए गूगल मैप पर न करें भरोसा छूट सकती है परीक्षा, NTA ने दी बड़ी चेताव
NEET UG 2026 को लेकर NTA ने छात्रों को चेताया है कि परीक्षा केंद्र की लोकेशन के लिए सिर्फ गूगल मैप पर भरोसा न करें. गलत पिन की वजह से परेशानी हो सकती है, इसलिए पहले से एड्रेस कंफर्म करना जरूरी है.
NEET UG रिपोर्टिंग का समय
NEET UG के उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश सुबह 11 बजे से मिलना शुरू हो जाएगा. दोपहर 1:30 बजे के बाद किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी. टेस्ट बुकलेट दोपहर 1:45 बजे बांट दी जाएगी.
NEET UG 2026: इन चीजों का रखें ध्यान
1.NEET UG एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट अपने पास रखें.
2.हॉल टिकट पर पासपोर्ट साइज़ की फ़ोटो भी होनी चाहिए.
3.अटेंडेंस शीट के लिए पासपोर्ट साइज़ की एक फ़ोटो साथ रखें
4.सरकारी पहचान पत्र अपने पास रखें
5.हल्के कपड़े पहनें, और ऊँची हील वाले जूते-चप्पल पहनने से बचें
6.गहने या कोई भी धातु की चीज़ पहनने से बचें
NEET UG 2026 Live: सख्त ड्रेस कोड नियम लागू
NEET UG 2026 Live: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने NEET-UG 2026 परीक्षा के लिए एक बहुत ही सख्त ड्रेस कोड लागू किया है. जो भी उम्मीदवार आज एग्जाम देने वाले हैं, उन्हें इन नियमों का पालन करना होगा.
NEET UG 2026 Live: एमपी पुलिस ने नीट-यूजी के लिए बनाई बहु-स्तरीय सुरक्षा
NEET UG 2026 Live: एमी में सभी परीक्षा केंद्रों, स्ट्रॉन्ग रूम और परीक्षा कक्षों का पहले से ही भौतिक निरीक्षण किया जाए और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जाए. उम्मीदवारों की पूरी तरह से जांच सुनिश्चित करने के लिए परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश और निकास के दौरान उन्हें कोई असुविधा न हो, इसके लिए पुलिसकर्मियों की पर्याप्त तैनाती के साथ-साथ हैंडहेल्ड मेटल डिटेक्टर (एचएचएमडीज) का इस्तेमाल अनिवार्य किया गया है.
NEET UG 2026 Live: AI-आधारित उपकरणों का होगा इस्तेमाल
NEET UG 2026 Live: इस साल, संदिग्ध गतिविधियों पर नज़र रखने के लिए AI-आधारित उपकरणों का भी इस्तेमाल किया जाएगा. ताकि नकल को रोका जा सकेग
NEET UG 2026 Live: नीट-यूजी के लिए राजस्थान में चलेंगी विशेष ट्रेन
NEET UG 2026 Live: राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा- स्नातक (नीट-यूजी) के लिए राजस्थान में 611 केंद्र बनाए गए हैं. उत्तर पश्चिम रेलवे ने भी परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए विशेष ट्रेन चलाने की घोषणा की है.
NEET UG 2026 Live: नवादा जिले में इन केंद्रों पर होगी परीक्षा
NEET UG 2026 Live: नीट (यूजी)-2026 परीक्षा 3 मई को दोपहर 02:00 बजे से न 05:00 बजे तक नवादा जिले के सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, कन्हाई इंटर स्कूल, प्रोजेक्ट कन्या इंटर स्कूल, कन्हाई लाल साहु कॉलेज और वुमेन आईटीआई सेंटर पर आयोजित की जाएगी.
NEET UG 2026 Live: नवादा में पांच केंद्रो पर होगी नीट (यूजी) 2026 परीक्षा, प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी
NEET UG 2026 Live: नेट (यूजी)-2026 परीक्षा 3 मई को दोपहर 02:00 बजे से न 05:00 बजे तक नवादा जिले के सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, कन्हाई इंटर स्कूल, प्रोजेक्ट कन्या इंटर स्कूल, कन्हाई लाल साहु कॉलेज और वुमेन आईटीआई सेंटर पर आयोजित की जाएगी.
NEET UG एग्जाम आज , क्या पहनें और क्या न ले जाएं? जानें परीक्षा से जुड़ी 10 बड़ी बातें
राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा- स्नातक (NEET UG) भारत की सबसे बड़ी राष्ट्रीय स्तर की चिकित्सा प्रवेश परीक्षा है. इस परीक्षा का आयोजन हर साल नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) करता है. आज ये परीक्षा देशभर में आयोजित की जा रही है. भारत के सभी सरकारी और निजी मेडिकल कॉलेजों में MBBS, BDS, BAMS, BHMS, BUMS, BSMS और अन्य चिकित्सा पाठ्यक्रमों में प्रवेश इस परीक्षा में हासिल किए गए अंकों के आधार पर मिलता है.
NEET UG 2026 Live: कुल 180 सवाल पूछे जाते हैं
NEET UG 2026 Live: परीक्षा के 180 प्रश्न में विषयों के आधार पर बांट जाता है, जीव विज्ञान (Biology - Botany & Zoology) के 90 प्रश्न होते हैं, जो कि (360 अंक) के होते हैं. भौतिक विज्ञान (Physics) के 45 प्रश्न होते हैं, जो कि कुल (180 अंक) के होते हैं. रसायन विज्ञान (Chemistry) के 45 प्रश्न होते हैं, जो कि 180 अंक के होते हैं.
नीट परीक्षा से पहले छुट्टी संबंधी एनएमसी के परामर्श की चिकित्सकों ने की आलोचना
राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग (एनएमसी) ने चिकित्सा महाविद्यालयों को एक परामर्श जारी करके कहा है कि वे नीट-स्नातक 2026 परीक्षा से पहले 2 और 3 मई को छात्रों को छुट्टी ना दें. इस परामर्श के बाद चिकित्सा जगत में तीखी आलोचना हुई है.
NEET UG 2026 Live Updates: 300 मीटर के दायरे में फोटोकॉपी और साइबर कैफे जैसी दुकानें रहेंगी बंद
NEET UG 2026 Live Updates: राजस्थान में नीट-यूजी 2026 का आयोजन 27 जिलों के 611 केंद्रों पर किया जा रहा है. कई संवेदनशील शहरों में अतिरिक्त निगरानी के निर्देश दिए गए हैं. परीक्षा के दिन केंद्रों के 300 मीटर के दायरे में ई-मित्र, फोटोकॉपी और साइबर कैफे जैसी दुकानें बंद रहेंगी.
NEET UG EXAM 2026 LIVE UPDATES : नीट यूजी के लिए राजस्थान में चलेंगी स्पेशल ट्रेन
उत्तर पश्चिम रेलवे ने नीट-यूजी परीक्षा को देखते हुए परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए जयपुर-अलवर और चूरू-जयपुर अनारक्षित परीक्षा विशेष ट्रेन चलाने की घोषणा की है.
एक प्रवक्ता के अनुसार, गाड़ी संख्या 09717 चूरू-जयपुर अनारक्षित परीक्षा विशेष ट्रेन रविवार को चूरू से सुबह 6.10 बजे रवाना होगी और सुबह 11 बजे जयपुर जंक्शन पहुंचेगी.
यह ट्रेन मार्ग में बिसाऊ, रामगढ़ शेखावाटी, फतेहपुर शेखावाटी, लक्ष्मणगढ़ सीकर, सीकर जंक्शन, पलसाना, रींगस, गोविंदगढ़ मलिकपुर, चौमूं सामोद और ढेहर का बालाजी रेलवे स्टेशन पर रुकेगी. इसमें 10 साधारण श्रेणी के डिब्बे होंगे.
प्रवक्ता ने बताया कि गाड़ी संख्या 09719 जयपुर-अलवर अनारक्षित परीक्षा विशेष ट्रेन रविवार को जयपुर जंक्शन से शाम 7.10 बजे रवाना होगी और रात 10.55 बजे अलवर रेलवे स्टेशन पहुंचेगी.
यह ट्रेन मार्ग में गांधीनगर जयपुर, गैटोर जगतपुरा, खातीपुरा, बस्सी, दौसा, बांदीकुई, बसवा, राजगढ़ और मालाखेड़ा स्टेशन पर रुकेगी.
NEET UG EXAM 2026 LIVE UPDATES : NTA ने किया साफ किसी प्राइवेट स्कूल में नहीं होगा एग्जाम
इस बार एनटीए ने साफ कर दिया है कि परीक्षा को पूरी तरह सुरक्षित और साफ रखने के लिए सख्ती जरूरी है. पहले कई प्राइवेट स्कूलों को भी सेंटर बनाया जाता था, लेकिन अब उन्हें बाहर कर दिया गया है. इसका मकसद है कि परीक्षा बिना किसी गड़बड़ी के हो सके और सभी छात्रों को बराबरी का मौका मिले.
NEET UG EXAM 2026 LIVE UPDATES : प्रयागराज में एग्जाम कहां-कहां होगा NEET का एग्जाम, यहां देखें सेंटर्स
प्रयागराज में 46 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. इन केंद्रों में इलाहाबाद विश्वविद्यालय के अलग-अलग विभाग, ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज, सीएमपी डिग्री कॉलेज, आर्य कन्या डिग्री कॉलेज, हेमवती नंदन बहुगुणा कॉलेज जैसे संस्थान शामिल हैं. इसके अलावा MNNIT, IIIT और IERT जैसे संस्थानों को भी एग्जाम सेंटर बनाया गया है.
NEET UG EXAM 2026 LIVE UPDATES : गूगल मैप पर पूरी तरह भरोसा न करें
NTA के मुताबिक कई बार गूगल मैप या अन्य प्लेटफॉर्म पर परीक्षा केंद्र की लोकेशन सटीक नहीं होती. कुछ मामलों में गलत पिन या अधूरी जानकारी के कारण छात्र गलत जगह पहुंच सकते हैं. यही वजह है कि एजेंसी ने साफ तौर पर कहा है कि सिर्फ मैप पर निर्भर रहना ठीक नहीं है.
NEET UG 2026 Live Updates: भारत के अलावा विदेश में भी होगी नीट परीक्षा
NEET UG 2026 Live Updates: भारत के अलावा कई अन्य देशों में भी नीट परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है.
NEET UG 2026 Dress Code: परीक्षा केंद्र जाने से पहले जान लें ड्रेस कोड
- NTA की नई एडवाइजरी के मुताबिक, उम्मीदवारों को हल्के कपड़े पहनने की सलाह दी गई है. हालांकि, अगर जरूरत महसूस हो तो फुल स्लीव्स के कपड़े या वूलन (ऊनी कपड़े) पहनने की अनुमति दी गई है, लेकिन इसके लिए आपको सेंटर पर समय से काफी पहले रिपोर्ट करना होगा ताकि आपकी अच्छे से फ्रिस्किंग (जांच) की जा सके.
📢 NEET (UG) 2026 Advisory | What You Can Carry & Wear
— National Testing Agency (@NTA_Exams) April 30, 2026
Hey aspirants! Here’s a quick guide to help you stay stress-free on exam day 👇
✅ Carry a transparent water bottle
✅ Articles of faith allowed (report early for smooth frisking)
✅ Light clothing preferred
– Full… pic.twitter.com/BSxlD8cBCx
- फुटवियर को लेकर भी खास निर्देश हैं. उम्मीदवारों को ऊंची हील वाले जूतों के बजाय चप्पल (Slippers) और कम हील वाले सैंडल पहनने की प्राथमिकता दी गई है.
- NTA ने स्पष्ट किया है कि उम्मीदवार अपनी आस्था से जुड़ी वस्तुएं (Articles of Faith) पहनकर आ सकते हैं, लेकिन उन्हें सेंटर पर बहुत पहले पहुंचना होगा ताकि सुरक्षा जांच सुचारू रूप से हो सके.
- इसके अलावा, आप अपने साथ Transparent पानी की बोतल ही ले जा सकते हैं.