विज्ञापन

NEET UG 2026 पर केंद्र की रही कड़ी नजर, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने किया NTA मुख्यालय का दौरा

NTA अधिकारियों ने शिक्षा मंत्री को बताया कि NEET UG 2026 में करीब 23 लाख अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं. इतनी बड़ी संख्या को देखते हुए अनुशासन बनाए रखने, नकल रोकने और किसी भी तकनीकी या प्रशासनिक गड़बड़ी से बचने के लिए विशेष इंतजाम किए गए.  

NEET UG 2026 पर केंद्र की रही कड़ी नजर, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने किया NTA मुख्यालय का दौरा
धर्मेंद्र प्रधान ने NTA मुख्‍यालय में परीक्षा केंद्रों के साथ समन्वय, लॉजिस्टिक्स व्यवस्था और निगरानी तंत्र का निरीक्षण किया.
  • केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने NTA मुख्यालय का दौरा कर NEET UG 2026 की तैयारियों को देखा.
  • मंत्री ने परीक्षा केंद्रों के समन्वय, लॉजिस्टिक्स व्यवस्था और निगरानी तंत्र की बारीकी से समीक्षा की.
  • NEET UG 2026 में करीब 23 लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे, जिसके कारण कड़ी सुरक्षा और नियम लागू किए गए हैं.

देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET UG 2026 के सुचारू आयोजन को लेकर केंद्र सरकार पूरी तरह सतर्क नजर आई. परीक्षा आयोजन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आज नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के मुख्यालय का दौरा किया और परीक्षा से जुड़ी तैयारियों का जायजा लिया. इस दौरान शिक्षा मंत्री ने परीक्षा संचालन से जुड़े सभी अहम पहलुओं की बारीकी से समीक्षा की. 

NTA मुख्‍यालय पहुंचे केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने परीक्षा केंद्रों के साथ समन्वय, लॉजिस्टिक्स व्यवस्था और निगरानी तंत्र का निरीक्षण किया. साथ ही मंत्री ने कंट्रोल रूम, डेटा मॉनिटरिंग और सुरक्षा प्रोटोकॉल से जुड़ी जानकारी भी हासिल की, जिससे देशभर में परीक्षा बिना किसी रुकावट के सुचारू तरीके से हो सके. 

ये भी पढ़ें: NCERT बना ‘डीम्ड यूनिवर्सिटी'! जल्द शुरू करेगी नए कोर्स, अब खुद देगा डिग्री
 

Latest and Breaking News on NDTV

23 लाख अभ्यर्थी होंगे परीक्षा में शामिल

NTA अधिकारियों ने शिक्षा मंत्री को बताया कि NEET UG 2026 में करीब 23 लाख अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं. इतनी बड़ी संख्या को देखते हुए परीक्षा केंद्रों पर सख्त नियम लागू किए गए हैं. अनुशासन बनाए रखने, नकल रोकने और किसी भी तकनीकी या प्रशासनिक गड़बड़ी से बचने के लिए विशेष इंतजाम किए गए.  

शिक्षा मंत्री ने अभ्‍यर्थियों को दी शुभकामनाएं 

इससे पहले, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर कहा कि रविवार को नीट यूजी परीक्षा देने वाले सभी विद्यार्थियों को मेरी शुभकामनाएं. शांत और एकाग्र रहें, और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करें. उन्होंने कहा कि चिकित्सा पेशा करुणा, सेवा और आजीवन सीखने की प्रतिबद्धता का प्रतीक है. हर अभ्यर्थी को इस मार्ग पर एक सार्थक कदम बढ़ाने के लिए स्पष्टता और आत्मविश्वास मिले, यही मेरी कामना है. 

ये भी पढ़ें: UGC, NCERT विवादों से बचा जा सकता था... शिक्षा मंत्री बोले- किसी के साथ भी भेदभाव का समर्थन नहीं

Latest and Breaking News on NDTV

गौरतलब है कि NEET UG देश की सबसे बड़ी अंडरग्रेजुएट प्रवेश परीक्षाओं में से एक है. इसी परीक्षा के आधार पर MBBS, BDS और अन्य संबद्ध मेडिकल पाठ्यक्रमों में दाखिला दिया जाता है. हर साल लाखों छात्र इस परीक्षा में शामिल होते हैं, इसलिए इसका निष्पक्ष और विश्वसनीय आयोजन सरकार की प्राथमिकता में रहता है. 

लेखक के बारे में
img
रवीश रंजन शुक्ला
Senior Special Correspondent
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
NEET UG 2026, Dharmendra Pradhan, NTA Headquarters
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com