NEET की पुनर्परीक्षा के लिए सरकार कोई भी कोताही नहीं बरतना चाहती है, लिहाजा पहले टेलीग्राम (Telegram) को बैन किया अब मेडीकल के छात्रों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं. शिक्षा मंत्रालय के निर्देश पर एनएमसी ने (National Medical Commission) ने देश भर के मेडिकल कॉलेज को पत्र भेजकर 20-21 को छुट्टियां न देने का आदेश दिया है. एनएमसी द्वारा जारी भेज पत्र में लिखा गया है कि मेडिकल छात्रों के पेपर लीक या चीटिंग में शामिल होने की बात सामने आई थी. इसी के चलते मेडिकल के छात्रों को दो दिन तक छुट्टी नहीं मिलेगी.
एनएमसी ने जारी पत्र में लिखा है कि विशेष परिस्थिति में ही मेडीकल के छात्रों को छुट्टी दी जाए. साथ ही पत्र में भी यह भी लिखा गया है कि मेडिकल कॉलेज प्रशासन को NEET की परीक्षा के मद्देनजर छात्रों को परीक्षा की पवित्रता को भंग न करने के बारे में जागरुक भी किया जाए.
बता दें कि इससे पहले NEET की परीक्षा के लिए Telegram बैन करने का फैसला लिया गया था साथ ही NEET के पेपर को ट्रांसपोर्ट करने के लिए IAF की मदद ली जा रही है और परीक्षा केंद्र और प्रश्नपत्र की सुरक्षा के लिए पैरामिलिट्री फोर्स और पुलिस का सहारा लिया जा रहा है. इस पूरे मामले पर शिक्षा मंत्री और कैबिनेट सचिव NEET मामले में निगरानी रखे हुए हैं.
16 लाख छात्रों ने अपने प्रवेश पत्र को डाउनलोड किया
प्रवेश पत्र के डाउनलोड की शिकायतों के बाद गुरुवार को NTA ने NEET Exam के प्रवेश पत्र डाउन लोड करने के लिए बैंक डिटेल भरने की बाध्यता खत्म कर दी थी. अब छात्र बिना बैंक अकाउंट की डिटेल भरे प्रवेश पत्र डाउन लोड कर सकते हैं. दरअसल, कई छात्रों ने बैंक अकाउंट रिफंड भरने में तकनीकी दिक्कत की शिकायत की थी. बता दें कि NTA ने 14 जून 2026 को ही एडमिट कार्ड जारी कर दिए थे. और अब तक लगभग 16 लाख उम्मीदवार इन्हें सफलतापूर्वक डाउनलोड कर चुके हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं