विज्ञापन

NEET परीक्षा पहले दिन भर चलेगी मॉक ड्रिल, अर्धसैनिक बलों के हवाले होंगे प्रश्न पत्र, थ्री लेयर होगी सिक्योरिटी

NEET UG Re-Exam 2026: 21 जून को होने वाली नीट परीक्षा के लिए शनिवार को देशभर के 5000 केंद्रों पर मेगा मॉक ड्रिल होगी. पैरामिलिट्री फोर्स संभालेगी सुरक्षा.

NEET परीक्षा पहले दिन भर चलेगी मॉक ड्रिल, अर्धसैनिक बलों के हवाले होंगे प्रश्न पत्र, थ्री लेयर होगी सिक्योरिटी
अफवाहों और पेपर लीक के दावों को रोकने के लिए एक हाईलेवल मॉनिटरिंग सेंटर बनाया गया है.

NEET UG Re-Exam 2026: 21 जून को होने वाली नीट यूजी (NEET UG) रिएग्जाम को लेकर सरकार और नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) पूरी तरह से अलर्ट मोड पर हैं. परीक्षा में किसी भी तरह की धांधली या गड़बड़ी को रोकने के लिए इस बार सुरक्षा के बेहद कड़े इंतजाम किए गए हैं. इसी सिलसिले में शनिवार को देशभर के परीक्षा केंद्रों पर मॉक ड्रिल होने जा रही है.

सुबह 9 बजे से रात तक चलेगी मॉक ड्रिल

नीट परीक्षा को सुरक्षित बनाने के लिए शनिवार सुबह 9 बजे से लेकर रात तक मॉक ड्रिल चलाई जाएगी.NTA ने सभी एग्जाम सेंटर्स को पहले ही अपने हैंडओवर में ले लिया है. इस मॉक ड्रिल में देशभर के करीब 2.5 लाख सुरक्षाकर्मी शामिल रहेंगे.

पैरामिलिट्री फोर्स के हवाले पेपर, CCTV से सीधी नजर

इस बार नीट परीक्षा को लेकर तीन लेयर सिक्योरिटी  (Three-Tier Security) इंतजाम किए गए हैं. इस बार प्रश्नपत्र (Question Papers) और उत्तर पुस्तिकाओं (Answer Sheets) को लाने-ले जाने और सुरक्षित रखने की पूरी जिम्मेदारी पैरामिलिट्री फोर्स को सौंपी गई है. यही नहीं देश के 5000 से ज्यादा परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों का सीधा एक्सेस NTA के पास रहेगा.

सोशल मीडिया पर भी रहेगी पैनी नजर

अफवाहों और पेपर लीक के दावों को रोकने के लिए एक हाईलेवल मॉनिटरिंग सेंटर बनाया गया है, जो सोशल मीडिया के हर प्लेटफॉर्म पर चौबीसों घंटे नजर रखेगा. इसके साथ ही देश की तमाम जांच एजेंसियां, जिला प्रशासन और केंद्र व राज्य सरकारों के बड़े अधिकारी भी इस पूरी परीक्षा पर सीधा कंट्रोल रखेंगे.

विदित हो कि 21 जून को होने वाली इस महापरीक्षा के लिए 22 लाख छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया है, जिनमें से अब तक 18 लाख से ज्यादा छात्र अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर चुके हैं.

यह भी पढ़ें- NEET परीक्षा को लेकर टेलीग्राम बैन, मेडिकल छात्रों की छुट्टी पर रोक, सुरक्षा के लिए IAF और पैरामिलिट्री तैनात

लेखक के बारे में
img
रवीश रंजन शुक्ला
एसोसिएट एडिटर
इलाहाबाद विश्वविद्यालय से राजनीति शास्त्र से परास्नातक. 20 साल से ज्यादा पत्रकारिता का अनुभव, NDTV से पहले अमर उजाला, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर और ETV... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
NEET UG Re-exam 2026, NEET UG Re-exam 2026 Foolproof Preparations
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com