विज्ञापन

NEET PG 2026: पेपर लीक संभव नहीं, NMC ने बताई सुरक्षा की पूरी तैयारी, Aadhaar Authentication भी लागू

NEET PG 2026 को लेकर NMC ने सुरक्षा इंतजामों की जानकारी दी है. अध्यक्ष डॉ. अभिजात शेठ ने कहा कि CBT मोड के कारण पेपर लीक संभव नहीं है. आधार आधारित सत्यापन और कड़ी निगरानी की व्यवस्था की गई है.

NEET PG 2026: पेपर लीक संभव नहीं, NMC ने बताई सुरक्षा की पूरी तैयारी, Aadhaar Authentication भी लागू
डॉ. शेठ ने कहा कि इस बार दो प्रमुख पहलुओं पर विशेष ध्यान दिया गया.

NEET PG 2026 : देश की सबसे महत्वपूर्ण मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं में शामिल नीट पीजी 30 अगस्त को देश के 1300 से ज्यादा सेंटर्स पर आयोजित की जाएगी. बता दें कि यह परीक्षा सिंगल शिफ्ट में 340 शहर में होगी. लेकिन हाल ही में हुए पेपर लीक के मामलों के बाद छात्रों के मन में परीक्षा सुरक्षा और पेपर लीक जैसे सवाल उठते हैं. इन चिंताओं के बीच राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (NMC) के अध्यक्ष डॉ. अभिजात शेठ ने साफ कहा है कि NEET PG  सीबीटी (CBT) मोड में होगी, इसलिए पेपर लीक होना संभव नहीं.

डॉ. शेठ ने एएनआई से बात करते हुए कहा कि परीक्षा का प्रश्नपत्र एग्जाम शुरू होने से सिर्फ आधा घंटा पहले जारी किया जाता है. इसलिए पारंपरिक तरीके से पेपर लीक होने की संभावना नहीं रहती.

Aadhaar से की जाएगी पहचान

NMC अध्यक्ष ने बताया कि इस बार कैंडिडेट्स की पहचान सुनिश्चित करने के लिए आधार आधारित ऑथेंटिकेशन (Aadhaar-based Authentication) लागू किया गया है. इसका उद्देश्य फर्जी अभ्यर्थियों और पहचान संबंधी गड़बड़ियों को रोकना है.

उनके मुताबिक, परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था को भी पहले के मुकाबले और मजबूत किया गया है. अधिक सुरक्षा अधिकारियों की तैनाती की गई है और पूरे परीक्षा संचालन पर विशेष निगरानी रखी जा रही है.

सुरक्षा व्यवस्था को किया गया मजबूत

NMC के अनुसार, परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा को पहले से ज्यादा मजबूत बनाया गया है. इसके लिए:

  1. सुरक्षा अधिकारियों की संख्या बढ़ाई गई है.
  2. परीक्षा के दौरान निगरानी कड़ी की गई है.
  3. एग्जाम सेंटर्स के चयन में ज्यादा सावधानी बरती गई है.
  4. लॉजिस्टिक और बैकअप व्यवस्था को मजबूत किया गया है.

छात्रों को पहले से दी गई जरूरी जानकारी

डॉ. शेठ ने कहा कि इस बार परीक्षा से पहले अभ्यर्थियों को परीक्षा प्रक्रिया से जुड़ी सही और स्पष्ट जानकारी देने पर भी विशेष ध्यान दिया गया. इससे छात्रों के बीच भ्रम कम होगा और वे परीक्षा से जुड़ी तैयारियां बेहतर तरीके से कर सकेंगे.

निष्पक्ष परीक्षा पर है फोकस

हाल के सालों में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर उठे सवालों के बीच NMC का कहना है कि NEET PG 2026 को सुरक्षित, पारदर्शी और व्यवस्थित तरीके से आयोजित करने के लिए व्यापक तैयारियां की गई हैं. आयोग का फोकस यह सुनिश्चित करना है कि सभी अभ्यर्थियों को निष्पक्ष माहौल में परीक्षा देने का अवसर मिले.

यह भी पढ़ें- TRE 4 Protest : NET, CTET, STET सब पास, फिर भी बेरोजगार, संघर्ष और नौकरी की तलाश में भटकती एक पीढ़ी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com