विज्ञापन

NEET MDS registration 2026: जल्द शुरू हो सकती है प्रक्रिया, यहां जानें पूरी डिटेल

नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज जल्द ही NEET MDS 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है. जो उम्मीदवार देश में MDS कोर्स में दाखिला लेना चाहते हैं, उन्हें आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा.

NEET MDS registration 2026: जल्द शुरू हो सकती है प्रक्रिया, यहां जानें पूरी डिटेल
उम्मीदवारों को सलाह है कि NEET MDS 2026 से जुड़े लेटेस्ट अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें.

NEET MDS registration 2026: मेडिकल फील्ड में पोस्ट ग्रेजुएट डेंटल कोर्स में एडमिशन की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए अहम खबर है. नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज जल्द ही NEET MDS 2026 यानी मास्टर ऑफ डेंटल के लिए नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट.के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है. जो उम्मीदवार देश में MDS कोर्स में दाखिला लेना चाहते हैं, उन्हें आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा.

NEET MDS कोई साधारण एंट्रेंस टेस्ट नहीं है. यह भारत में पोस्ट ग्रेजुएट डेंटल प्रोग्राम में एडमिशन के लिए सिंगल विंडो एग्जाम माना जाता है. इस परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर ही मान्यता प्राप्त संस्थानों में MDS सीट मिलती है. चूंकि एग्जाम डेट पहले ही घोषित हो चुकी है, इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे अपने अकादमिक रिकॉर्ड, इंटर्नशिप कंप्लीशन सर्टिफिकेट, पहचान से जुड़े दस्तावेज और फोटो पहले से तैयार रखें. रजिस्ट्रेशन विंडो खुलने के बाद समय बहुत कम मिलेगा.

NEET MDS registration 2026: ऐसे करें अप्लाई

उम्मीदवार आवेदन के लिए इन स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं.

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट nbe.edu.in पर जाएं.
  • इसके बाद Examination टैब के नीचे NEET MDS पर क्लिक करें.
  • 2026 टैब के तहत New Registration पर क्लिक करें.
  • अपनी पर्सनल और एजुकेशनल डिटेल भरकर सबमिट करें.
  • बोर्ड आपके रजिस्टर्ड ईमेल और मोबाइल नंबर पर यूजर आईडी और पासवर्ड भेजेगा.
  • इन डिटेल्स से लॉगिन कर कैंडिडेट डैशबोर्ड पर जाएं और डिटेल्ड एप्लिकेशन फॉर्म भरें.
  • जरूरी डॉक्यूमेंट्स जैसे सर्टिफिकेट और फोटो की स्कैन कॉपी अपलोड करें.
  • उपलब्ध पेमेंट ऑप्शन से एप्लिकेशन फीस जमा करें.
  • आखिर में कन्फर्मेशन स्लिप डाउनलोड कर लें और संभाल कर रखें.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com