विज्ञापन

NEET Fee Refund: नीट के लाखों छात्रों के लिए आखिरी मौका, इस तारीख के बाद फीस रिफंड नहीं करेगा NTA

NTA NEET Fee Refund: नीट परीक्षा देने वाले लाखों छात्रों के लिए एनटीए की तरफ से आखिरी मौका दिया जा रहा है, जिसमें वो अपनी फीस रिफंड करवा सकते हैं. अब तक आधे छात्रों ने भी अपनी बैंक डीटेल अपडेट नहीं की है.

NEET Fee Refund: नीट के लाखों छात्रों के लिए आखिरी मौका, इस तारीख के बाद फीस रिफंड नहीं करेगा NTA
नीट छात्रों की फीस रिफंड का आखिरी मौका

NTA NEET Fee Refund: NEET का 3 मई को हुआ एग्जाम रद्द होने के बाद नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने छात्रों को कहा था कि वो सभी की फीस रिफंड करेगा. पेपर लीक के बाद छात्रों को ये राहत दी गई थी, हालांकि इसमें बैंक डीटेल अपडेट करने के लिए कहा गया, लेकिन अब तक आधे छात्र भी अपनी बैंक डीटेल अपडेट नहीं कर पाए हैं.  अब एनटीए की तरफ से छात्रों को आखिरी मौका दिया जा रहा है और कहा गया है कि किसी भी हाल में 7 जुलाई तक अपनी जानकारी भर लें, ऐसा नहीं करने पर छात्रों को उनकी फीस रिफंड नहीं की जाएगी. 

एनटीए ने बताई आखिरी तारीख

NTA ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है, जिसमें बताया गया है कि जिन छात्रों ने अपनी बैंक डीटेल अपडेट करवाई थी, उनका रिफंड प्रोसेस शुरू हो चुका है. यानी छात्रों के खाते में उनकी फीस वापस जमा कराई जा रही है. अगर आपकी बैंक डीटेल अब तक अपडेट नहीं हुई है तो आप 7 जुलाई तक इस काम को पूरा कर सकते हैं. 

महज इतने छात्रों ने अपडेट की डीटेल्स

नीट के पहले पेपर यानी 3 मई वाली परीक्षा में कुल 22 लाख से ज्यादा छात्र शामिल हुए थे. इन सभी ने अपनी-अपनी कैटेगरी के हिसाब से फीस भी भरी थी, लेकिन रिफंड के लिए अब तक आधे छात्रों ने भी अप्लाई नहीं किया है. एनटीए की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक अब तक महज 829510 छात्रों ने ही अपनी बैंक डीटेल अपडेट की है, यानी अब भी 14 लाख छात्र ऐसे हैं, जिन्होंने फीस रिफंड का प्रोसेस पूरा नहीं किया है. इन सभी छात्रों के पास सिर्फ एक दिन का वक्त बचा है, अगर उन्होंने 7 जुलाई तक अपनी जानकारी नहीं दी तो उन्हें उनकी फीस रिफंड नहीं की जाएगी. 

क्या है फीस रिफंड का प्रोसेस?

  • सबसे पहले NEET की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं
  • होमपेज पर Final Opportunity to Confirm/Update Bank Account Details for NEET (UG) 2026 Fee Refund (Exam held on 03 May 2026 वाले लिंक पर क्लिक करें
  • इसके बाद यहां आपको जरूरी क्रेडेंशियल्स डालकर लॉगइन करना होगा
  • कैंडिडेट डैशबोर्ड खोलने के बाद बैंक खाते को वेरिफाई करना होगा
  • सबमिट करने से पहले सभी जानकारियों को एक बार ध्यान से देख लें

कैंसिल चेक भी कर सकते हैं अपलोड 

NTA ने उम्मीदवारों को सुविधा दी है कि वो अपने बैंक खाते को वेरिफाई करने के लिए एक कैंसिल चेक भी अपलोड कर सकते हैं, जिससे बैंक खाता नंबर और आईएफएससी कोड बिल्कुल सही मैच हो सके. एनटीए ने साफ किया है कि ऑथेंटिकेशन प्रक्रिया पूरी होने के बाद जो बैंक डीटेल सबमिट किया जाएगा, उसे ही अंतिम माना जाएगा. 

ये भी पढ़ें - IIT, NIT तो सुना होगा, लेकिन क्या होते हैं GFTI? जानें कुल सीटों का आंकड़ा और एडमिशन प्रोसेस

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
NTA NEET Fee Refund, NTA NEET Fee Refund Process, NEET Fee Refund 2026, NEET Fees Refund Kaise Milega, Neet.nta.nic.in Refund Portal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com