विज्ञापन

NEET छात्रों की फीस रिफंड का प्रोसेस आज से शुरू, लिंक एक्टिव होने के बाद तुरंत करें ये काम

NTA NEET Fee Refund: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की तरफ से अब नीट छात्रों की फीस रिफंड करने का प्रोसेस शुरू किया जा रहा है. करीब 22 लाख से ज्यादा छात्रों की फीस रिफंड की जाएगी. आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर छात्र इसके लिए आवेदन कर सकते हैं.

NEET छात्रों की फीस रिफंड का प्रोसेस आज से शुरू, लिंक एक्टिव होने के बाद तुरंत करें ये काम
NEET Fee Refund Process: नीट छात्रों के लिए फीस रिफंड का लिंक होगा एक्टिव

NTA NEET Refund: NEET एग्जाम कैंसिल होने के बाद नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने छात्रों से उनकी फीस वापसी की बात कही थी, 21 जून को होने वाले री-एग्जाम में होने वाला पूरा खर्च एजेंसी खुद उठाएगी. अब एनटीए की तरफ से आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर एक लिंक एक्टिवेट किया जा रहा है, जिसमें छात्र अपनी बैंक डीटेल अपडेट कर सकते हैं, जिसके बाद उन्हें फीस रिफंड मिल जाएगी. पिछले कई दिनों से छात्र अपनी फीस वापसी का इंतजार कर रहे हैं. NTA की वेबसाइट पर जाकर छात्र अपनी लॉगइन डीटेल डालकर खाते की जानकारी भर सकते हैं. 

फीस रिफंड के लिए क्या करना होगा?

  • सबसे पहले छात्रों को आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाना होगा
  • यहां आपको सबसे ऊपर फीस रिफंड या बैंक डीटेल अपडेट करने का ऑप्शन मिलेगा
  • बैंक और खाते से जुड़ी जानकारी यहां भरें और फिर सबमिट कर दें
  • ऐसा करने के 24 से 48 घंटे के भीतर आपको फीस रिफंड मिल जाएगी. 

दूसरे एग्जाम के लिए कोई फीस नहीं

एनटीए ने ये भी साफ कर दिया था कि छात्रों से नीट री-एग्जाम के लिए कोई फीस नहीं वसूली जाएगी. जो छात्र रजिस्ट्रेशन कर चुके हैं, उन्हें सीधे एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे. परीक्षा से करीब एक हफ्ते पहले एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का लिकं एक्टिवेट होगा. 

इस बार करीब 22 लाख से ज्यादा छात्रों ने नीट परीक्षा दी थी, लेकिन इसके सवाल लीक होने के बाद एग्जाम को रद्द करना पड़ा. अब परीक्षा 21 जून को दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक होगी. छात्र लैंग्वेज का मीडियम नहीं बदल सकते हैं, वहीं सिटी चुनने का विकल्प दिया गया है. जो छात्र दूसरे शहर में शिफ्ट हो गया है, उसे अपना मनपसंद सेंटर या शहर चुनने का मौका दिया जाएगा.  

राज्यों में मिल सकती है मुफ्त सफर की सुविधा

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने नीट री-एग्जाम को लेकर कहा था कि छात्रों को परेशानी से बचाने के लिए वो राज्यों से बात कर रहे हैं, ऐसे में नीट छात्रों को सरकारी बसों में मुफ्त सफर की सुविधा दी जा सकती है. आम आदमी पार्टी की सरकार ने पंजाब में छात्रों को 20 से लेकर 22 जून तक राज्य की बसों में मुफ्त सफर की सुविधा दी है. 

उत्तर प्रदेश के कॉलेजों में अब से यूनिफॉर्म पहनना होगा जरूरी, राज्यपाल ने जारी किया आदेश

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com