नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने NEET रिएग्जाम का एडमिट कार्ड लाइव कर दिया है. साथ ही एक एडवाइजरी भी अपने ऑफिशियल X एकाउंट पर जारी किया है. जिसे हर छात्र को जानना जरूरी है. दरअसल, पोर्टल पर भारी ट्रैफिक की वजह से कुछ उम्मीदवारों को बैंक अकाउंट डिटेल्स अपडेट करने में दिक्कत (सर्वर लोड) का सामना करना पड़ सकता है. ऐसे में उन्हें क्या करना है, आइए जानते हैं विस्तार से...
Advisory
— National Testing Agency (@NTA_Exams) June 14, 2026
Attention Candidates!
Some of you may experience server load while updating bank account details on the portal. To make this quick and hassle-free, please keep these ready
BEFORE logging in, keep ready:
✅ Full Name (as per bank records)
✅ Bank Account Number
✅… pic.twitter.com/4l4oP8Mu9B
एनटीए की एडवाइजरी के अनुसार, छात्र लॉगिन करने से पहले ही अपनी कुछ जरूरी जानकारियां और दस्तावेज अपने पास तैयार रखें. ऐसा करने से आपका समय बचेगा और आप बिना किसी परेशानी के अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे.
लॉगिन करने से पहले साथ रखें ये 4 चीजें
पोर्टल पर जाने से पहले उम्मीदवारों को नीचे दी गई चीजें अपने पास तैयार रखनी होंगी:
पूरा नामबिल्कुल वैसा ही जैसा आपके बैंक खाते (पासबुक) में दर्ज है.
बैंक खाता संख्याIFSC कोडआपकी बैंक शाखा का सही आईएफएससी कोड.
कैंसिल्ड चेक की स्कैन कॉपीजरूरी बातNTA ने साफ कहा है कि फाइनल सबमिशन बटन दबाने से पहले पोर्टल पर भरी गई सभी जानकारियों को एक बार अच्छी तरह वैरिफाई कर लें. अगर इसमें कोई गलती होती है, तो आगे की प्रक्रिया में देरी हो सकती है.
यह भी पढ़ें- NEET री-एग्जाम का एडमिट कार्ड हुआ जारी, डाउनलोड करने से पहले इस बात का जरूर रखें ख्याल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं