NEET UG Refund FAQ : नीट 2026 परीक्षा रद्द होने के बाद नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने छात्रों को बड़ी राहत देते हुए पूरा एप्लिकेशन फीस वापस करने का फैसला किया है. अब देश के लाखों छात्र और उनके अभिभावक इस उलझन में हैं कि रिफंड का पैसा कब और कैसे मिलेगा. ऐसे में हम यहां नीट रिफंड 2026 से जुड़े आपके सभी जरूरी सवालों के आसान जवाब दिए जा रहे हैं:
Q1. नीट 2026 रिफंड की आखिरी तारीख क्या है?जवाब : एनटीए ने बैंक अकाउंट की डिटेल्स दर्ज करने की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 22 जून 2026 (रात 11:50 बजे तक) कर दिया है. पहले यह तारीख 27 मई 2026 थी, जिसे छात्रों की सहूलियत के लिए बढ़ा दिया गया है.
Q2. नीट का रिफंड कब आएगा? क्या एनटीए ने कोई डेट बताई है?जवाब : एनटीए ने अभी तक रिफंड जारी होने की कोई फिक्स तारीख जारी नहीं की है.
Q3. एनटीए रिफंड पोर्टल कब से शुरू हुआ है और अब तक कितने छात्रों ने अप्लाई किया है?जवाब : एनटीए ने 22 मई 2026 को आधिकारिक रूप से रिफंड पोर्टल को एक्टिव कर दिया था. अब तक लगभग 13 लाख छात्र पोर्टल पर अपनी बैंक डिटेल्स जमा कर चुके हैं.
Q4. नीट रिफंड बैंक अकाउंट डिटेल्स कैसे अपडेट करें?
जवाब: अगर आपने अपना फॉर्म किसी साइबर कैफे से भरवाया था और फीस किसी दूसरे के खाते से कटी थी, तो एनटीए ने नया खाता अपडेट करने का विकल्प दिया है. आप नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके अपना स्वयं का बैंक खाता जोड़ सकते हैं.
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं.
- अपने एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड से लॉग-इन करें.
- स्क्रीन पर “Bank Account Details / Refund” के ऑप्शन को चुनें.
- अपना बैंक खाता संख्या (Account Number), आईएफएससी (IFSC) कोड और खाताधारक का नाम सही-सही भरें.
- सटीकता के लिए अपने कैंसिल चेक (Cancelled Check) की स्कैन कॉपी अपलोड करें (यह वैकल्पिक है).
- डिटेल्स को सबमिट कर दें. ध्यान रखें, एक बार सबमिट होने के बाद इसमें बदलाव संभव नहीं होगा.
जवाब : नहीं, ऐसा जरूरी नहीं है. एनटीए ने स्पष्ट किया है कि छात्र अपनी इच्छा से कोई भी एक्टिव बैंक खाता जोड़ सकते हैं, भले ही मूल शुल्क का भुगतान किसी अन्य खाते से किया गया हो.
Q6. नीट 2026 रिफंड का स्टेटस कैसे चेक करें?जवाब : एनटीए ने रिफंड स्टेटस चेक करने के लिए अलग से कोई लिंक या सुविधा नहीं दी है. रिफंड आने पर यह सीधे आपके खाते में क्रेडिट होगा. आप अपनी नेट बैंकिंग, पासबुक या neet.nta.nic.in पर लॉग-इन करके अपनी डिटेल्स चेक कर सकते हैं.
Q7. नीट रिफंड आने में कितना समय लगता है?जवाब : डिटेल्स सबमिट करने के बाद एनटीए पहले बैंक वेरिफिकेशन करता है. इसके बाद बैंक को लेनदेन पूरा करने में 3 से 7 वर्किंग डेज का समय लग सकता है. चूंकि 22 लाख से अधिक छात्रों का रिफंड एक साथ प्रोसेस होना है, इसलिए थोड़ा समय लग सकता है.
Q8. अगर आखिरी तारीख के बाद भी नीट रिफंड नहीं आया तो क्या करें?जवाब :नोट: एनटीए ने सख्त हिदायत दी है कि कोई भी छात्र बैंक से चार्जबैक का अनुरोध न करे.
Q9. नीट रिफंड के दौरान धोखाधड़ी से कैसे बचें?जवाब : सोशल मीडिया पर रिफंड के नाम पर कई फर्जी लिंक और वेबसाइटें वायरल हो रही हैं. याद रखें कि रिफंड की पूरी प्रक्रिया केवल और केवल आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in के जरिए ही होगी. किसी भी अनजान लिंक पर अपनी बैंक डिटेल्स भूलकर भी साझा न करें.
यह भी पढ़ें- NEET UG Re-Exam 2026 के लिए NTA ने जारी की सिटी इंटिमेशन स्लिप, तुरंत करें डाउनलोड