विज्ञापन

'पर्सनल जानकारी न करें शेयर': NEET री-एग्जाम को लेकर हो रहे स्कैम पर IIT मद्रास ने किया अलर्ट

NEET 2026 Scam : NEET UG 2026 री-एग्जाम से पहले IIT मद्रास के डायरेक्टर वी. कामकोटी ने छात्रों को पेपर लीक के नाम पर हो रही ऑनलाइन ठगी से सावधान किया. उन्होंने बताया कि इसके लिए छात्रों से 14,000 से लेकर 10 लाख रुपए तक की मांग की जा रही है

'पर्सनल जानकारी न करें शेयर': NEET री-एग्जाम को लेकर हो रहे स्कैम पर IIT मद्रास ने किया अलर्ट
छात्रों के साथ नीट पेपर को लेकर हो रहा है स्कैम

NEET 2026 Scam : NEET UG 2026 री-एग्जाम से पहले छात्रों और पैरेंट्स के लिए एक अहम चेतावनी जारी की गई है. दरअसल, NEET का री-एग्जाम 21 जून, 2026 को होने जा रहा है. इस बीच IIT मद्रास के डायरेक्टर वी. कामकोटी ने बताया कि कुछ ऑनलाइन ठग छात्रों को परीक्षा का लीक प्रश्नपत्र देने का झांसा देकर लाखों रुपए की ठगी कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर जारी एक वीडियो मैसेज में उन्होंने छात्रों से ऐसे किसी भी दावे पर भरोसा न करने और केवल ऑफिशियल रुट्स से ही जानकारी लेने की अपील की है.

टेलीग्राम चैनलों पर चल रहा है फर्जीवाड़ा

कामकोटी के अनुसार, कई टेलीग्राम चैनल NEET री-एग्जाम का प्रश्नपत्र पहले से उपलब्ध होने का दावा कर रहे हैं. इन चैनलों के जरिए छात्रों से 14,000 से लेकर 25,000 रुपए तक की मांग की जा रही है. कुछ मामलों में ठगों ने 10 लाख रुपए तक मांगे हैं. उन्होंने साफ किया कि परीक्षा का कोई भी प्रश्नपत्र लीक नहीं हुआ है और ऐसे सभी दावे पूरी तरह फर्जी हैं.

एडिट किए गए स्क्रीनशॉट से फैलाया जा रहा भ्रम

IIT मद्रास के डायरेक्टर ने यह भी बताया कि टेलीग्राम पर अक्सर पेपर लीक होने का नकली प्रूफ कैसे बनाया जाता है. उनके अनुसार, चैनल एडमिन पुराने मैसेज को एडिट करके उनका कंटेंट बदल सकते हैं, जबकि ओरिजिनल तारीख वैसी ही दिखती रहती है. सोशल मीडिया पर घूम रहे स्क्रीनशॉट और वीडियो से गलतफहमी हो सकती है कि परीक्षा से पहले ही प्रश्नपत्र शेयर कर दिए गए थे. उन्होंने आगे कहा कि री-एग्जाम के बाद भी ऐसे भ्रामक पोस्ट सामने आ सकते हैं, इसलिए छात्रों को सावधान रहने की जरूरत है.

पर्सनल जानकारी न करें शेयर

कामकोटी ने छात्रों को सलाह दी कि वे किसी भी अनजान व्यक्ति या ऑनलाइन ग्रुप के साथ अपना एडमिट कार्ड, मोबाइल नंबर या दूसरी पर्सनल जानकारी शेयर न करें. ऐसी जानकारी का गलत इस्तेमाल किया जा सकता है. उन्होंने यह भी कहा कि एक बार ठगों के खाते में पैसा भेजने के बाद उसे वापस पाना बेहद मुश्किल होता है.

छात्रों और पैरेंट्स से नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ऑफिशियल वेबसाइट और वेरिफाइड कम्युनिकेशन चैनेल्स पर ही भरोसा करने की अपील की गई है. अगर किसी को संदिग्ध मैसेज, पेपर लीक का दावा या ऑनलाइन ठगी की जानकारी मिले, तो इसकी शिकायत राष्ट्रीय साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 या साइबर क्राइम पोर्टल पर की जा सकती है.

लेखक के बारे में
img
रितु शर्मा
सीनियर सब एडिटर
पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हूं. वर्तमान में NDTV के साथ जुड़कर काम कर रही हूं. NDTV की हिंदी वेबसाइट के लिए एजुकेशन और न्यूज के आर्टिकल ल... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
NEET UG 2026, NEET 2026 Scam
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com