Online Diploma in Science Teaching : एनसीईआरटी (National Council of Educational Research and Training) ने टीचर्स के लिए खास मौका लेकर आया है. NCERT ने "Online Diploma Course in Teaching of Science at the Middle Stage" शुरू करने की घोषणा की है. इस प्रोग्राम का उद्देश्य टीचर्स की साइंस पढ़ाने की क्षमता को मजबूत करना. साथ ही साइंस एजुकेशन की बेहतर समझ विकसित करना है. यह कोर्स पूरी तरह ऑनलाइन मोड में आयोजित किया जाएगा, जिससे देशभर के इच्छुक उम्मीदवार घर बैठे इसमें भाग ले सकेंगे. इस प्रोग्राम के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस 12 अक्टूबर 2026 से शुरू होगी और उम्मीदवार 12 नवंबर 2026 तक अप्लाई कर सकेंगे.
कब से शुरू होगा कोर्स
- NCERT की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, यह ऑनलाइन डिप्लोमा कोर्स 16 नवंबर 2026 से शुरू होगा.
- यह प्रोग्राम 40 सप्ताह का होगा. यानी इस प्रोग्राम में हिस्सा लेने वाले लगभग 10 महीने तक साइंस टीचिंग से जुड़ी मॉडर्न कॉन्सेप्ट और मेथड्स को सीखने का मौका मिलेगा.
कितनी है फीस?
इस प्रोग्राम में रजिस्ट्रेशन के लिए कैंडिडेट्स को 2,000 रुपये का फीस देना होगा. रजिस्ट्रेशन विंडो लगभग एक महीने तक खुली रहेगी. अगर आप इस प्रोग्राम का हिस्सा बनना चाहते हैं तो लास्ट डेट से पहले रजिस्ट्रेशन करा लीजिए.
यहां मिलेगी कोर्स की पूरी डिटेल्स?
कोर्स से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए कैंडिडेट्स NCERT के ऑफिशियल पोर्टल ncertx.in पर विजिट कर सकते हैं. वहीं, किसी भी प्रकार की जानकारी या सहायता के लिए ncertx@gmail.com पर ईमेल करके भी कॉन्टेक्ट किया जा सकता है.
NCERT का मानना है कि इस पहल से मिडिल स्टेज के छात्रों को विज्ञान पढ़ाने वाले शिक्षकों के लिए काफी उपयोगी साबित होगा. ऑनलाइन फॉर्मेट होने के कारण दूर-दराज के फिल्डस के शिक्षक भी आसानी से इसमें शामिल हो सकेंगे और अपने टीचिंग स्किल को नई दिशा दे सकेंगे.
यह भी पढ़ें- क्या कम नंकबर आने के बाद भी IIT पहुंचा जा सकता है? जानिए यहां क्या है नियम
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं