विज्ञापन

चुनाव आयोग और SIR की NCERT की नई किताब में तारीफ, स्कूली बच्चे पढ़ेंगे चैप्टर

NCERT Class 9 New Textbook: NCERT की नई किताब में चुनाव आयोग और एसआईआर की तारीफ की गई है. इसमें बताया गया है कि चुनाव आयोग की तरफ से SIR की प्रक्रिया क्यों करवाई जा रही है और ये किस वजह से जरूरी है.

चुनाव आयोग और SIR की NCERT की नई किताब में तारीफ, स्कूली बच्चे पढ़ेंगे चैप्टर
किताब में SIR और चुनाव आयोग की तारीफ

SIR यानी स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन को लेकर विपक्ष की तरफ से उठते सवालों के बीच NCERT ने इस विषय को अपनी किताबों में शामिल कर लिया है. NCERT ने चुनाव आयोग और एसआईआर को कक्षा 9 की सामाजिक विज्ञान की नई किताब में शामिल किया है.  इस नई किताब में भारत की चुनाव प्रक्रिया को "अद्वितीय" बताया गया है. इतना ही नहीं, किताब में ये भी बताया गया है कि कैसे चुनाव आयोग निष्पक्ष तरीके से काम करता है और देशभर के चुनावों में उसकी क्या भागीदारी होती है. 

चुनाव आयोग की तारीफ और SIR का समर्थन

NCERT की ये किताब कहती है कि चुनाव आयोग यह सुनिश्चित करने के लिए काम करता है कि देश में चुनाव पूरी तरह से स्वतंत्र और निष्पक्ष तरीके से हों. इसके अलावा  NCERT ने वोटर लिस्ट तैयार करने, चुनाव कराने और लोकतंत्र में जनता की भागीदारी सुनिश्चित करने में चुनाव आयोग की बड़ी भूमिका को इस किताब में बताया है. किताब में वोटर लिस्ट रिवीजन यानी एसआईआर का भी एक अलग सेक्शन दिया गया है. जिसमें बताया गया हैकि इसका इस्तेमाल क्यों हो रहा है और ये कितना जरूरी है. 

SIR का समर्थन करते हुए किताब में लिखा गया है कि इसका इस्तेमाल वोटर लिस्ट को अपडेट करने, उसे वेरिफाई करने और गलतियों को सुधारने के लिए किया जाता है. कुल मिलाकर इसे चुनावी प्रक्रिया के लिए जरूरी बताया गया है. इसके अलावा EVM, VVPAT, आदर्श आचार संहिता और मतदाता जागरूकता अभियानों की जानकारी दी गई है. किताब में कहा गया है कि SIR ये सुनिश्चित करता है कि कोई भी पात्र  मतदाता छूटने न पाए और कोई भी अपात्र व्यक्ति वोटर लिस्ट में शामिल न हो.

गठबंधन की समझ बढ़ाने की कोशिश

राजनीति में गठबंधन की अहमियत और काम के तरीके को समझाने के लिए भी अलग से एक्टिविटी चैप्टर दिया गया है. इसमें छात्रों से गठबंधन की राजनीति को समझने के लिए कहा गया है. इसके लिए उन्हें 1977, 1999, 2004, 2009, 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनावों के बाद सरकार बनाने वाले गठबंधनों (alliances) की पहचान करने का काम दिया गया है.

विपक्ष के हमले के बीच आया नया चैप्टर

NCERT का चुनाव आयोग और एसआईआर को बैक करने वाला ये चैप्टर उस वक्त आया है जब पूरा विपक्ष दोनों पर ही हमलावर है. विपक्षी दलों ने भारत की चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता और निष्पक्षता को लेकर चिंता जताई है. अब NCERT की किताब में शामिल इस नए चैप्टर को लेकर भी राजनीतिक विवाद छिड़ सकता है. 

ये भी पढ़ें - NCERT की किताब 'कृष्णा' पर क्यों मचा बवाल? शाकाहार-मांसाहार विवाद पर बोर्ड ने सामने आकर दी ये बड़ी सफाई

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
NCERT BOOK, SIR 2026, NCERT Class 9 New Textbook, Election Commission
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com