विज्ञापन

नवोदय विद्यालय में एडमिशन के लिए ये तीन शर्तें जरूरी, एंट्रेंस एग्जाम में क्या-क्या पूछा जाता है?

Navodaya Vidyalaya: जवाहर नवोदय विद्यालय में छठी क्लास में एडमिशन के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं. अगर आपका बच्चा भी इस बार एडमिशन लेने की सोच रहा है, तो जानें जरूरी शर्तें, एग्जाम पैटर्न और फॉर्म भरने की लास्ट डेट से लेकर एग्जाम होने तक जरूरी तारीखें.

नवोदय विद्यालय में एडमिशन के लिए ये तीन शर्तें जरूरी, एंट्रेंस एग्जाम में क्या-क्या पूछा जाता है?
नवोदय विद्यालय में एडमिशन प्रोसेस शुरू

Navodaya Vidyalaya Admission 2026: जवाहर नवोदय विद्यालय (JNV) में अपने बच्चे को पढ़ाने का सपना देख रहे पैरेंट्स के लिए बड़ा अपडेट है. 2027-28 सेशन के लिए 6वीं क्लास में एडमिशन के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. आवेदन करने की लास्ट डेट 31 जुलाई 2026. जबकि एंट्रेंस एग्जाम (JNVST) नवंबर 2026 में आयोजित की जाएगी. अगर आप भी अपने बच्चे का दाखिला कराने की सोच रहे हैं, तो यहां जानिए वो 3 सबसे जरूरी शर्तें, जिनके बिना एडमिशन नहीं मिल सकता है और एंट्रेंस एग्जाम में क्या-क्या पूरा जाता है.

नवोदय विद्यालय क्या है?

नवोदय विद्यालय केंद्र सरकार द्वारा संचालित पूरी तरह से रेजिडेंशियल स्कूल है. यहां बच्चों को पढ़ाई से लेकर हॉस्टल, खाना और खेल-कूद जैसी तमाम सुविधाएं बिल्कुल मुफ्त मिलती हैं. लेकिन, इस बेहतरीन स्कूल में एडमिशन पाना इतना आसान नहीं है. इसके लिए बच्चों को एक कठिन प्रवेश परीक्षा पास करनी होती है. अगर आपका बच्चा कक्षा 6 के लिए फॉर्म भर रहा है, तो उसे तीन सबसे जरूरी शर्तों को पूरा करना पड़ता है, वरना फॉर्म रिजेक्ट हो सकता है.

JNV में छठीं क्लास में एडमिशन के लिए 3 सबसे जरूरी शर्तें क्या हैं?

1. बच्चा अभी शैक्षणिक सत्र में किसी भी सरकारी या मान्यता प्राप्त स्कूल में क्लास 5 में पढ़ रहा होना चाहिए. नवोदय में कक्षा 1 से 5 तक की पढ़ाई नहीं होती है. यहां शुरुआत ही छठी क्लास से होती है.

2. बच्चे का जन्म 01 मई 2014 से 30 अप्रैल 2008 तक होना चाहिए.

3. बच्चा जिस जिले के नवोदय विद्यालय के लिए आवेदन कर रहा है, वह उसी जिले का मूल निवासी होना चाहिए और उसकी 5वीं की पढ़ाई भी उसी जिले से होनी चाहिए.

नवोदय विद्यालय में कितनी सीटें होती हैं?

नवोदय विद्यालय में हर जिले में सिर्फ 80 सीटें होती हैं. खास बात यह है कि इसमें से 75% सीटें ग्रामीण क्षेत्रों (Rural Areas) के बच्चों के लिए रिजर्व होती हैं, जबकि बाकी 25% सीटों पर शहरी और अन्य बच्चों को मौका मिलता है.

नवोदय में किसे एडमिशन मिलता है?

1. नवोदय विद्यालय में एडमिशन पूरी तरह से मेरिट और नियमों पर आधारित होता है. जो बच्चे एंट्रेंस एग्जाम की मेरिट लिस्ट में आते हैं उनका एडमिशन हो जाता है.

2. एंट्रेस पास करने वाले जिन बच्चों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (जाति प्रमाण पत्र, मूल निवास, आधार कार्ड) सही तरह हो जाता है, उन्हें भी एडमिशन मिल जाता है.

3. नियमों के अनुसार, SC, ST, OBC और दिव्यांग बच्चों को सीटों में नियमानुसार आरक्षण की छूट भी मिलती है.

नवोदय में किसे एडमिशन नहीं मिलता है?

1. जो बच्चे प्रवेश परीक्षा पास नहीं कर पाते या डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन में फेल हो जाते हैं.

2. अगर कोई बच्चा किसी दूसरे जिले से फॉर्म भरता है, जहां का वह निवासी नहीं है, तो उसे बाहर कर दिया जाता है.

नवोदय विद्यालय छठी क्लास एंट्रेंस एग्जाम का पैटर्न क्या है

क्लास 6 के एंट्रेंस एग्जाम में कुल 80 प्रश्न पूछे जाते हैं, जो 100 नंबर के होते हैं. हर सही सवाल पर 1.25 नंबर मिलते हैं. इस परीक्षा में 5वीं क्लास के लेवल के ही क्वेश्चन आते हैं, जिन्हें तीन पार्ट में बांटा गया है. मानसिक योग्यता (Mental Ability) के 40 क्वेश्चन आते हैं, जो 50 नंबर के होते हैं. अंकगणित (Mathematics) के 20 प्रश्न आते हैं, जो 25 नंबर के होते हैं और भाषा (Language Test) के 20 क्वेश्चन आते हैं, जो 25 नंबर के होते हैं. कुल मिलाकर बच्चों को यह पेपर हल करने के लिए 2 घंटे का समय मिलता है. परीक्षा आपके जिले के नजदीकी परीक्षा केंद्र पर ही आयोजित की जाती है.

क्या नवोदय विद्यालय में फीस लगती है?

नवोदय विद्यालय में 6वीं से लेकर 8वीं तक की पढ़ाई, रहना और खाना पूरी तरह फ्री है, चाहे बच्चा किसी भी कैटेगरी का हो. 9वीं से 12वीं तक सिर्फ जनरल और OBC कैटेगरी के लड़कों से 600 रुपए प्रति महीना की विद्यालय विकास निधि (VVN) फीस ली जाती है. इसमें भी सभी लड़कियां, SC-ST छात्र, दिव्यांग छात्र और BPL कार्ड होल्डर्स फैमिली के बच्चे के लिए सबकुछ पूरी तरह फ्री होता हैं.

JNV एडमिशन की ये जरूरी तारीखें नोट कर लीजिए

  • आवेदन की शुरुआत- 07 जुलाई 2026
  • आवेदन की लास्ट डेट- 31 जुलाई 2026
  • एडमिट कार्ड डाउनलोड- नवंबर 2026
  • एंट्रेंस एग्जाम की डेट (JNVST)- 28 नवंबर 2026
  • एग्जाम रिजल्ट- मार्च या अप्रैल 2027 (संभावित)

ये भी पढ़ें - जेब खर्च के बचे पैसे भी लौटा देती थी...गरीब परिवार की लड़की ने सबसे मुश्किल परीक्षा Gaokao में किया टॉप

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Navodaya Vidyalaya, Admission 2026, Navodaya Vidyalaya Admission 2026, Navodaya Vidyalaya Admission News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com