विज्ञापन

MP Board Result 2026 Declared: एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं के नतीजे घोषित, 12वीं का रिजल्‍ट पिछले साल से बेहतर

MPBSE MP Board Result 2026: एमपी बोर्ड के नतीजे घोषित हो गए हैं. लंबे इंतजार के बाद छात्रों को बड़ी राहत मिली है. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 10वीं और 12वीं के रिजल्ट का ऐलान किया है.

MP Board Result 2026 Declared: एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं के नतीजे घोषित, 12वीं का रिजल्‍ट पिछले साल से बेहतर

MPBSE MP Board Result 2026: एमपी बोर्ड के नतीजे घोषित हो गए हैं. लंबे इंतजार के बाद छात्रों को बड़ी राहत मिली है. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 10वीं और 12वीं के रिजल्ट का ऐलान किया है. इस बार करीब 16 लाख छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए थे, जिनमें 10वीं के लगभग 9 लाख और 12वीं के करीब 7 लाख स्टूडेंट थे. रिजल्ट आते ही छात्रों और उनके परिवारों में हलचल तेज हो गई है, कोई अपने नंबर देखकर खुश है तो कोई आगे की तैयारी में लग गया है. इस बार नतीजे पिछले साल से थोड़ा पहले आए हैं, जिससे इंतजार भी जल्दी खत्म हो गया. अब सबकी नजर इस बात पर है कि इस बार रिजल्ट कैसा रहा, चलिए जानते हैं इस बार नतीजे कैसे रहे और एक नजर डालते हैं पिछले साल के नतीजों पर भी.

इस साल कैसा रहा रिजल्ट

एमपी बोर्ड के नतीजे जारी हो गए हैं और करीब 16 लाख छात्र-छात्राओं की मेहनत का फैसला अब सामने आ चुका है. इस बार 10वीं का रिजल्ट 73.42 प्रतिशत और 12वीं का रिजल्ट  76.01 प्रतिशत रहा है.

पिछले साल कैसा था रिजल्ट

अगर पिछले साल यानी 2025 की बात करें तो एमपी बोर्ड ने 6 मई को नतीजे घोषित किए थे. साल 2025 में 12वीं में 74.48 प्रतिशत और 10वीं में 76.22 प्रतिशत छात्र पास हुए थे. खास बात ये रही कि छात्राओं ने दोनों ही कक्षाओं में बाजी मारी थी. 10वीं में प्रज्ञा जयसवाल ने टॉप किया था.  प्रज्ञा जायसवाल ने 500/500 शत प्रतिशत अंक हासिल किए थे.  12वीं की मेरिट सूची में 159 स्थानों में से 89 स्थान लड़कियों ने हासिल किए थे. हायर सेकेण्डरी में मैहर जिले के अमरपाटन की शासकीय कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा प्रियल द्विवेदी ने 492/500 (विज्ञान - गणित समूह) अंकों के साथ प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया था.

कैसे चेक करें MPBSE MP Board Result 2026

  • रिजल्ट चेक करना आसान है. छात्र एमपी बोर्ड की वेबसाइट mpbse.mponline.gov.in पर जाएं.
  • वहां 10वीं या 12वीं रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें.
  • अपना रोल नंबर और एप्लिकेशन नंबर डालें और सबमिट करते ही रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा.
  • इसे डाउनलोड कर सकते हैं या स्क्रीनशॉट लेकर अपने पास रख सकते हैं.

NDTV पर ऐसे चेक करें MPBSE MP Board Result 2026 रिजल्ट 

  • एनडीटीवी पर रिजल्ट देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट www.ndtv.in पर जाएं.
  • होमपेज पर बोर्ड एग्जाम रिजल्ट 2026 लिंक पर क्लिक करें. 
  • इसके बाद आपको बोर्ड एग्जाम रिजल्ट की लिस्ट मिलेगी.
  • MP Board Class 10/12 Exam Results 2026 पर क्लिक करें.
  • इसके बाद एक फॉर्म खुलेगा, इसमें स्टूडेंट अपना नाम, नंबर, रोल नंबर आदि दर्ज करें. 
  • इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक कर दें.
  • ऐसा करते ही एमपी बोर्ड 12वीं या 10वीं का रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mp Board, Mpbse Result, MPBSE Result 2026, MPBSE Result 2026 Link, Mp Board 10th Result 2026
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com