जम्मू और कश्मीर बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (JKBOSE) ने क्लास 10 और क्लास 12 के री-इवैल्यूएशन का रिजल्ट जारी कर दिया है. जिन छात्रों ने अपनी आंसर शीट के री-इवैल्यूएशन के लिए आवेदन किया था, वे बोर्ड की वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं. बता दें जम्मू एंड कश्मीर बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (JKBOSE) की कक्षा 10वीं और 12वीं की री-इवैल्यूएशन (पुनर्मूल्यांकन) प्रक्रिया अप्रैल-मई में हुई थी. वहीं अब बोर्ड ने क्लास 10 और क्लास 12 का रिजल्ट जारी कर दिया है. रिजल्ट को अलग-अलग PDF लिस्ट में जारी किया गया है. PDF को डाउनलोड करके छात्र अपने रोल नंबर खोजकर रिजल्ट का स्टेटस चेक कर सकते हैं. आधिकारिक नोटिफिकेशन में जम्मू और कश्मीर बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन ने छात्रों को सलाह दी है कि वे रिजल्ट PDF को ध्यान से देखें और डाउनलोड जरूर कर लें.
JKBOSE री-इवैल्यूएशन रिज़ल्ट 2026 कैसे चेक करें?
- JKBOSE की आधिकारिक वेबसाइट jkbose.jk.gov.in पर जाकर रिजल्ट को चेक किया जा सकता है.
- क्लास 10 और क्लास 12 के री-इवैल्यूएशन रिज़ल्ट 2026 चेक करने के लिए नोटिफ़िकेशन सेक्शन में जाएं.
- वहां पर क्लास 10 और क्लास 12 री-इवैल्यूएशन संबंधित PDF होगा.
- इसपर फाइल पर क्लिक करें और इसे डाउनलोड करें.
- Ctrl + F दबाएं और अपना रोल नंबर डालें.
- आपको रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा.
अगर रोल नंबर के आगे "No Change" लिखा है, तो इसका मतलब है कि नंबर में कोई बदलाव नहीं हुआ है. वहीं जिन बच्चों के नंबर बढ़े हैं, उनके रोल नंबर के आगे इसकी जानकारी दी गई होगी.
जिन उम्मीदवारों के अंक री-इवैल्यूएशन के दौरान बढ़े हैं, उन्हें नई मार्कशीट जारी की जाएगी. वहीं जिनके अंकों में कोई बदलाव नहीं हुआ है उन्हें अपडेट मार्कशीट नहीं दी जाएगी. संशोधित परिणाम को ही अंतिम माना जाएगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं