विज्ञापन

JKBOSE Result: जम्मू-कश्मीर के छात्रों का इंतजार खत्म, JKBOSE का रिजल्ट हुआ जारी

JKBOSE Result: जम्मू-कश्मीर के छात्रों का इंतजार आखिर खत्म हो गया है, JKBOSE ने 11वीं की परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है. आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर छात्र अपना रिजल्ट देख सकते हैं.

JKBOSE Result: जम्मू-कश्मीर के छात्रों का इंतजार खत्म, JKBOSE का रिजल्ट हुआ जारी
JKBOSE Result

जम्मू और कश्मीर स्कूल शिक्षा बोर्ड (JKBOSE) ने कक्षा 11वीं की परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है. इस रिजल्ट का हजारों छात्र काफी वक्त से इंतजार कर रहे थे. परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना स्कोरकार्ड चेक कर सकते हैं. ये रिजल्ट विंटर जोन के लिए जारी किया गया है. परीक्षाएं नवंबर-दिसंबर 2025 में आयोजित हुई थीं. इस परीक्षा के लिए कुल 81,469 छात्रों ने पंजीकरण कराया था, जिसके बाद अब परीक्षा के नतीजे जारी हो चुके हैं. 

JKBOSE कक्षा 11वीं का रिजल्ट ऐसे करें चेक

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jkbose.jk.gov.in पर जाएं
  • होमपेज पर 'Result' सेक्शन पर क्लिक करें
  • इसके बाद "View Result of Higher Secondary Part I (Class 11th) Session Annual Regular 2025 (Winter Zone)" के लिंक पर क्लिक करें
  • अपना रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें
  • 'View Result' बटन पर क्लिक करें
  • आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखेगा, इसे डाउनलोड करें और प्रिंटआउट ले लें

रिजल्ट से जुड़ी बाकी जानकारी

इस परीक्षा में कश्मीर के 64,007 और जम्मू के विंटर जोन (सर्दियों वाले क्षेत्रों) के 17,462 छात्र शामिल हैं.परीक्षाएं नवंबर-दिसंबर 2025 के दौरान आयोजित की गई थीं. ऑनलाइन उपलब्ध मार्कशीट में छात्र का नाम, रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर, हर सब्जेक्ट के नंबर और बाकी जानकारी दी गई है. मार्कशीट में कोई गलती दिखने पर छात्र अपने स्कूल या बोर्ड अधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं. मार्कशीट की हार्ड कॉपी स्कूल से कलेक्ट कर सकते हैं. इसके अलावा जो छात्र अपने रिजल्ट या नंबर्स से संतुष्ट नहीं हैं, उन्हें Revaluation के लिए आवेदन करने का विकल्प दिया जाएगा. इसके लिए बोर्ड जल्द ही अपनी वेबसाइट पर अलग से नोटिफिकेशन जारी करेगा.

JKBOSE के अध्यक्ष गुलाम हसन शेख ने बताया था कि रिजल्ट 2 फरवरी को जारी किए जाएंगे. साथ ही छात्रों के लिए बाकी जानकारी भी दी गई थी. पिछले एक साल में JKBOSE ने कई तरह के बदलाव किए हैं, जिससे ये सुनिश्चित किया जा सके कि रिजल्ट एक निश्चित समय सीमा के अंदर घोषित हों, जिससे छात्रों को लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा. यही वजह है कि परीक्षा के एक महीने बाद रिजल्ट जारी कर दिया गया है. 

यूपी में 69,000 शिक्षक भर्ती को लेकर क्यों नाराज हैं अभ्यर्थी? जानें पूरा विवाद

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
JKBOSE, Jkbose Result Link, JKBOSE Result 2026, Jkbose Class 11th Result 2026, Class 11th Result 2025 Jkbose
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com