विज्ञापन

JAC Class 9th Result: झारखंड बोर्ड (JAC) कक्षा 9वीं का रिजल्ट जारी, ऐसे डाउनलोड करें मार्कशीट

JAC Class 9th Result: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) की तरफ से 9वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना स्कोरकार्ड देख सकते हैं.

JAC Class 9th Result: झारखंड बोर्ड (JAC) कक्षा 9वीं का रिजल्ट जारी, ऐसे डाउनलोड करें मार्कशीट
Jharkhand Board JAC Class 9th Result

Jharkhand Board JAC Class 9th Result: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने कक्षा 9वीं की परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है. जिन छात्रों ने यह परीक्षा दी थी, वे अपना रिजल्ट और मार्कशीट आधिकारिक वेबसाइटों पर जाकर देख सकते हैं. लाखों छात्र इस रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. आइए जानते हैं कि कैसे छात्र अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं और रिजल्ट कैसे चेक किया जा सकता है. साथ ही ये भी जानेंगे कि मार्कशीट में कौन सी जानकारी चेक करना जरूरी है. 

कैसे चेक कर सकते हैं रिजल्ट?

छात्र अपना रिजल्ट jacresults.com या jac.jharkhand.gov.in पर देख सकते हैं. इसके लिए डिजिलॉकर (DigiLocker) का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. रिजल्ट देखने के लिए आपको अपना रोल नंबर और रोल कोड डालना होगा. ऐसा करने के बाद आपका रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर दिख जाएगा. इसे यहीं से डाउनलोड भी किया जा सकता है. झारखंड बोर्ड की ये परीक्षाएं 28 फरवरी और 2 मार्च को आयोजित की गई थीं.

मार्कशीट में क्या-क्या चेक करना है?

मार्कशीट डाउनलोड करने के बाद छात्रों को कई तरह की जानकारियों को ध्यान से देख लेना चाहिए. सबसे पहले अपना नाम, रोल नंबर और रोल कोड चेक करें. इसके अलावा अपने माता-पिता का नाम, बोर्ड का नाम और हर विषय के नंबर चेक करें. अगर कोई गलती दिखती है तो तुरंत स्कूल को इसके बारे में जानकारी दें. ऐसा करने के बाद स्कूल की तरफ से आपकी मार्कशीट में सुधार किया जाएगा. 

फिलहाल प्रोविजनल मार्कशीट ऑनलाइन डाउनलोड की जा सकती है, असली मार्कशीट लेने के लिए आपको अपने स्कूल जाना होगा. कुछ ही दिन बाद स्कूल छात्रों को ओरिजनल मार्कशीट देगा. जो छात्र इस परीक्षा में पास नहीं हो पाए हैं, उन्हें एक और मौका दिया जाएगा. JAC की तरफ से आयोजित कंपार्टमेंट या विशेष परीक्षा में ऐसे छात्र शामिल हो सकते हैं. पास होने वाले छात्र अगली क्लास में एडमिशन ले सकते हैं. 

ये भी पढ़ें - दुनिया कहती रही 'बेचारा', कैंसर से जूझ रहे 10वीं के छात्र ने 92% लाकर कर दी सबकी बोलती बंद

लेखक के बारे में
img
मुकेश बौड़ाई
Chief Copy Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
JAC Class 9th Result, JAC Class 9th Result 2026, Jharkhand Board JAC Class 9th Result, Jharkhand Board JAC Marksheet, Jharkhand Board JAC Result Check
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com