JEE Main 2026 Result Updates: देश के सबसे बड़े इंजीनियरिंग एंट्रेंस एग्जाम यानी जेईई मेन 2026 (JEE Main 2026) के पहले सेशन का रिजल्ट अब किसी भी वक्त जारी हो सकता है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) अपनी आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर स्कोरकार्ड और फाइनल आंसर-की अपलोड करने की पूरी तैयारी कर चुका है.
रिजल्ट की तारीख को लेकर क्या है ताजा खबर?
पहले चर्चा थी कि रिजल्ट 12 फरवरी को आएगा, लेकिन अब ताजा अपडेट के मुताबिक, रिजल्ट 16 फरवरी 2026 तक घोषित किया जा सकता है. एनटीए के सूत्रों का कहना है कि कॉपियों की जांच और स्कोर तैयार करने का काम लगभग पूरा हो गया है. हालांकि, छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी अफवाह पर यकीन न करें और केवल आधिकारिक वेबसाइट ही चेक करें.
फाइनल आंसर-की है बहुत जरूरी
रिजल्ट आने से ठीक पहले या उसके साथ ही फाइनल आंसर-की जारी की जाएगी. यह इसलिए जरूरी है क्योंकि इसी के आधार पर आपका फाइनल स्कोर तय होता है. छात्रों ने जो आपत्तियां दर्ज कराई थीं, उन्हें सुलझाने के बाद एनटीए इसे जारी करता है. एक बार यह जारी हो गई, तो फिर इसमें कोई बदलाव नहीं किया जा सकेगा.
अपना रिजल्ट कैसे चेक करें?
- सबसे पहले jeemain.nta.nic.in पर जाएं.
- होमपेज पर 'JEE Main 2026 Session 1 Scorecard' वाले लिंक पर क्लिक करें.
- अपना एप्लीकेशन नंबर और Date of Birth भरें.
- स्क्रीन पर दिखने वाला सिक्योरिटी पिन (कैप्चा) भरें और 'Submit' बटन क्लिक कर दें.
- आपका रिजल्ट और ऑल इंडिया रैंक स्क्रीन पर आ जाएगी. फिर इसे डाउनलोड कर लीजिए.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं