JEE Main Result 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA की तरफ से जेईई मेन 2026 का रिजल्ट पोस्टपोन कर दिया गया है. पहले एजेंसी ने बताया था कि 12 फरवरी को रिजल्ट जारी किया जाएगा, लेकिन अब तारीख में बदलाव किया गया है. NTA की तरफ से बताया गया है कि जेईई मेन का रिजल्ट अब 16 फरवरी को जारी किया जाएगा. इस रिजल्ट का लाखों उम्मीदवार बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. फिलहाल इसकी फाइनल आंसर की भी रिलीज नहीं की गई है. माना जा रहा है कि 12 फरवरी की शाम तक आंसर की जारी की जा सकती है.
फाइनल आंसर की कब होगी जारी?
एनटीए की तरफ से भले ही रिजल्ट की तारीख टाल दी गई है, लेकिन जेईई मेन की फाइनल आंसर की जल्द जारी हो सकती है. बताया जा रहा है कि 12 फरवरी की शाम तक एनटीए अपनी वेबसाइट पर आंसर की जारी कर सकता है. फाइनल आंसर की से पहले छात्रों से आपत्तियां मांगी गई थी, जिन पर विचार करने के बाद अब रिजल्ट से पहले आंसर की जारी की जाएगी, जिससे छात्र अपने जवाबों का मिलान कर सकते हैं.
रिजल्ट का डायरेक्ट लिंक
छात्रों को एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाना होगा
यहां होमपेज पर JEE Main 2026 Session 1 Scorecard का लिंक दिखेगा, इस पर क्लिक करें
इसके बाद अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड डालकर लॉगइन करना होगा
लॉगइन करने के बाद रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा
रिजल्ट का पीडीएफ डाउनलोड कर लें और प्रिंटआउट लेकर रख लें
JEE के बाद क्या?
JEE Main का रिजल्ट आने के बाद छात्र एडवांस्ड की तैयारी में जुट जाते हैं. वहीं जिन छात्रों को तुरंत एडमिशन लेना होता है, उन्हें देश के टॉप इंजीनियरिंग कॉलेजों में दाखिला मिल जाता है. फिलहाल रिजल्ट के साथ सिर्फ एनटीए स्कोरकार्ड जारी करेगा, रैंकिंग बाद में जारी की जाएगी. जेईई एडवांस्ड में क्वालिफाई होने वाले छात्रों को देशभर के तमाम आईआईटी में एडमिशन मिलता है. दोनों ही परीक्षाओं का लेवल अलग होता है, मेन में मैथ्स, फिजिक्स और केमिस्ट्री की नॉलेज को परखा जाता है, वहीं एडवांस्ड में इन तीनों विषयों के सवाल काफी मुश्किल हो जाते हैं.
JEE Main रिजल्ट के बाद कैसे करें एडवांस्ड की तैयारी, ये होता है सिलेबस
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं