विज्ञापन

ISC क्लास 12वीं के एग्जाम आज से शुरू, 1.5 लाख से ज्यादा कैंडिडेट देंगे परीक्षा

The Indian School (ISC) Class 12 Board Exam: ISC थ्योरी एग्जाम दोपहर 2 बजे शुरू होगा, जो कि तीन घंटे तक चलेगा. स्टूडेंट्स को कम से कम आधा घंटा पहले एग्जाम में पहुंचना होगा. एग्जाम से पहले क्वेश्चन पेपर पढ़ने के लिए 15 मिनट दिए जाएंगे.

ISC क्लास 12वीं के एग्जाम आज से शुरू, 1.5 लाख से ज्यादा कैंडिडेट देंगे परीक्षा
स्टूडेंट्स को एग्जाम के समय से 30 मिनट पहले एग्जाम हॉल में पहुंचना होगा.

The Indian School (ISC) Class 12 Board Exam: The Indian School (ISC) क्लास 12 बोर्ड एग्जाम आज यानी 12 फरवरी से शुरू हो रहे हैं. जो कि 6 अप्रैल तक चलेंगे. इस साल करीब 1.5 लाख स्टूडेंट्स कक्षा 12वीं का एग्जाम देनेवाले हैं. क्लास 12 में कुल 50 सब्जेक्ट हैं. बोर्ड की डेटशीट के अनुसार पहला पेपर साइकोलॉजी का है. साइकोलॉजी एग्जाम कुल 100 अंक का है, जिसमें 70-मार्क्स थ्योरी पेपर और 30 मार्क्स प्रोजेक्ट वर्क के लिए होंगे. इसके बाद दूसरा पेपर इंग्लिश  पेपर 1 है जो कि 13 फरवरी को है. जो भी छात्र इस साल The Indian School (ISC) बोर्ड एग्जाम देने जा रहे हैं, वो नीचे बताए गए नियमों का पालन जरूर करें-

छात्र रखे इन बातों का ध्यान

  1. एडमिट कार्ड के बिना एग्जाम हॉल में प्रवेश नहीं मिलेगा. इसलिए स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि वे अपना एडमिट कार्ड लेकर ही एग्जाम हॉल में जाएं.
  2. स्टूडेंट्स को एग्जाम के समय से 30 मिनट पहले एग्जाम हॉल में पहुंचना होगा. लेट आने पर परीक्षा केंद्र में जाने की अनुमति नहीं मिलेगी. 
  3. ISC थ्योरी एग्जाम दोपहर 2 बजे शुरू होगा, जो कि तीन घंटे तक चलेगा. स्टूडेंट्स को कम से कम आधा घंटा पहले एग्जाम में पहुंचना होगा. 
  4. एग्जाम से पहले क्वेश्चन पेपर पढ़ने के लिए 15 मिनट दिए जाएंगे.

छात्र इन टिप्स को करें फॉलो

जो भी छात्र आज ये एग्जाम देने जा रहे हैं, वो नीचे बताई गई टिप्स को जरूर फॉलो करें. 

पॉजिटिव थिंकिंग: पॉजिटिव थिंकिंग यानी सकारात्मक सोचें के साथ एगजाम दें. किसी भी तरह का तनाव न सें. तनाव लेने से अपने जो याद किया हो वो भूल सकते हो.

रिवीजन: एग्जाम शुरू होने से पहले कुछ भी नई चीज न पढ़ें, केवल पढ़े हुए टॉपिक्स को एक बार रिवाइज करें.

टाइम मैनेजमेंट: पेपर के दौरान टाइम मैनेजमेंट भी काफी अहम रोल निभाती है. पेपर में किस सवाल का जवाब देने में कितना वक्त देना है, ये जरूर तय करके चले. कम अंक वाले सवालों पर अधिक समय बर्बाद न करें. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com