विज्ञापन

Healthcare में AI सीखना चाहते हैं? IIT Delhi ने शुरू किया Executive Programme, जानें कौन कर सकता है आवेदन

आईआईटी दिल्ली के इस कार्यक्रम में AI, Machine Learning, Generative AI और Healthcare Applications से जुड़ी प्रैक्टिकल ट्रेनिंग दी जाएगी. कोर्स 12 दिसंबर 2026 से शुरू होगा. इसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है.

Healthcare में AI सीखना चाहते हैं? IIT Delhi ने शुरू किया Executive Programme, जानें कौन कर सकता है आवेदन
छह महीने की अवधि वाले इस कार्यक्रम की कक्षाएं सप्ताहांत में आयोजित होंगी.

IIT Delhi AI Course : इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) दिल्ली ने हेल्थकेयर सेक्टर में एआई की बढ़ती मांग को देखते हुए AI in Healthcare Executive Programme शुरु करने जा रहा है. इसके लिए रजिस्ट्रेशन भी शुरू कर दिए गए हैं. बता दें कि आईआईटी दिल्ली (IIT Delhi) की Continuing Education Programme (CEP) के तहत शुरू किए गए इस कोर्स का उद्देश्य हेल्थकेयर प्रोफेशनल्स, टेक्नोलॉजी लीडर्स और इनोवेटर्स को AI बेस्ड सॉल्यूशन समझने और उन्हें स्वास्थ्य सेवाओं में प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए तैयार करना है. ऐसे में आइए जानते हैं इसके लिए कौन आवेदन कर सकता है और इसमें क्या-क्या सीखने को मिलेगा.

12 दिसंबर से शुरू होगा कोर्स

आईआईटी दिल्ली के अनुसार, इस कार्यक्रम की शुरुआत 12 दिसंबर 2026 से होगी और इसका समापन 30 मई 2027 को होगा. इच्छुक उम्मीदवार 10 दिसंबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं. ऐसे ग्रेजुएट प्रोफेशनल्स जो इंडस्ट्री या एकेडेमिक फिल्ड में काम कर रहे हैं और जिनका स्कोप ऑफ वर्क AI in Healthcare से जुड़ा है, वे इस कोर्स के लिए आवेदन करने के योग्य हैं.

क्या-क्या सीखने को मिलेगा

कोर्स के दौरान उम्मीदवार को AI और Machine Learning (ML) की बुनियादी अवधारणाओं, हेल्थकेयर डेटा, क्लिनिकल AI एप्लिकेशन, Generative AI, Agentic AI Workflows और Responsible AI Adoption जैसे विषयों की जानकारी दी जाएगी. प्रशिक्षण लाइव एक्सपर्ट-लेड सेशंस के माध्यम से होगा, जिससे प्रतिभागियों को व्यावहारिक अनुभव भी मिलेगा.

संस्थान के अनुसार, इस कार्यक्रम का फोकस केवल AI मॉडल विकसित करने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह समझाने पर भी है कि रिसर्च में विकसित AI समाधानों को वास्तविक स्वास्थ्य सेवाओं में सुरक्षित, नैतिक और प्रभावी तरीके से कैसे लागू किया जाए.

कितनी महीने का होगा कोर्स

छह महीने की ड्यूरेशन वाले इस कार्यक्रम की क्लासेस वीकेंड में आयोजित होंगी. शनिवार को शाम 6 बजे से 7:30 बजे तक और रविवार को सुबह 11 बजे से 12:30 बजे तक क्लास होगी. ऐसे में नौकरीपेशा लोग भी नियमित काम के साथ इस कार्यक्रम में भाग ले सकेंगे.

यह भी पढ़ें- 5 सरकारी नौकरियां जिसमें नहीं देना होता है Interview, सिर्फ एग्जाम से होता है सिलेक्शन

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com